• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आयुष विभाग में रिक्त पदाें को भरने के लिए योगी सरकार ने कसी कमर

Writer D by Writer D
26/05/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Ayush

Ayush

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। योगी सरकार ने हाल ही में आयुष विभाग (AYUSH Department) की बैठक में विभिन्न रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिये हैं। ऐसे में सीएम योगी के निर्देश के बाद आयुष विभाग (AYUSH Department) ने आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक विभाग में रिक्त कुल 4,350 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसमें से कुछ पद पदोन्नति, सीधी भर्ती, लेखा व वित्तीय संगर्व, पीएसएस संवर्ग के माध्यम से भरे जाएंगे। वहीं कुछ पदों के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेजी से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में आयुष (AYUSH) चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन होना चाहिए। इसी क्रम में निदेशक, उप निदेशक, प्राचार्य, प्रोफेसर, लेक्चरर, चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, मैट्रन, रीडर जैसे महत्वपूर्ण पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में आयुर्वेद (Ayurveda) चिकित्सा सेवाओं में कुल 7,233 स्वीकृत पदों में से 4,208 पद भरे हुए हैं, जबकि 3,025 पद रिक्त हैं। इसी तरह यूनानी चिकत्सा सेवाआें में कुल 462 स्वीकृत पदों में से 301 भरे हुए हैं जबकि 161 पद खाली हैं। इसके अलावा होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाआेें में कुल 3,818 स्वीकृत पदों में से 2,654 भरे हुए हैं, जबकि 1,164 पद रिक्त हैं। इन पदों में से कई पर प्रोन्नति, सीधी भर्ती, लेखा व वित्तीय संगर्व, पीएसएस संवर्ग तथा अधियाचन भेजे जाने के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। प्रमुख सचिव ने बताया कि सीएम के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है जबकि कुछ पदों के अधियाचन प्रेषित कर दिये गये हैं।

इन प्रमुख पदों पर होनी है भर्ती

– प्रोफेसर, लेक्चरर, चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद/होम्योपैथी/यूनानी)
– स्टाफ नर्स, चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट, मैट्रन
– रीडर, उप निदेशक, सहायक औषधि नियंत्रक
– प्राचार्य, उप चिकित्साधिकारी, प्रवक्ता इत्यादि

आयुष (AYUSH) चिकित्सा सेवा जन-जन तक पहुंचाना योगी सरकार का संकल्प

योगी सरकार का उद्देश्य है कि आयुष चिकित्सा व्यवस्था को जन-जन तक पहुंचाने के लिए न सिर्फ बुनियादी ढांचा मज़बूत किया जाए, बल्कि आवश्यक चिकित्सकीय मानव संसाधन की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पिछले वर्षों में योगी सरकार ने मेडिकल और आयुष शिक्षा संस्थानों में नये कॉलेज खोलने, पाठ्यक्रम विस्तार और डिजिटल हेल्थ सुविधाएं बढ़ाने जैसे कई प्रयास किए हैं। वर्तमान में योगी सरकार आयुष सेवाओं को नवाचार से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

टेलीमेडिसिन, डिजिटल रिकॉर्ड और आधुनिक अनुसंधान केंद्रों की स्थापना के साथ-साथ आयुर्वेद और होम्योपैथिक पद्धतियों को नई पीढ़ी के लिए करियर विकल्प के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। इन भर्तियों से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सशक्त होंगी, बल्कि युवाओं को रोजगार के नये अवसर भी प्राप्त होंगे। योगी सरकार की यह पहल न केवल राज्य की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को पुनर्जीवित करने में मदद करेगा, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को समग्र रूप से मजबूत करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

Tags: Yogi News
Previous Post

अपनी भव्य सांस्कृतिक विरासत, ज्ञान-विज्ञान व आध्यत्म की बदौलत विश्व गुरू कहलाता था भारत: एके शर्मा

Next Post

यूपी बना भूजल संरक्षण का मॉडल स्टेट, योगी सरकार की नई जल नीति से 566 विकासखंडों के भूजल स्तर में सुधार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
Next Post
Tube Well

यूपी बना भूजल संरक्षण का मॉडल स्टेट, योगी सरकार की नई जल नीति से 566 विकासखंडों के भूजल स्तर में सुधार

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने पुलिसकर्मी के बच्चों का किया दुलार, काल भैरव के दरबार में लगाई हाजरी

09/09/2022
team india

बल्लेबाजों के जुझारूपन से ड्रॉ हुआ सिडनी में खेला जा रहा तीसर टेस्ट

11/01/2021
CM Yogi

‘त्रिनेत्र’ की है नजर, अपराधी इस चौराहे पर घटना करेंगे तो अगले पर ढेर हो जाएंगेः सीएम

06/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version