• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिफेंस कॉरिडोर के लिए आगरा, अलीगढ़ नोड को आगे ले जाने की तैयारी

Writer D by Writer D
30/05/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
defence corridor

defence corridor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार देश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। न केवल उत्तर प्रदेश की छवि उद्यम प्रदेश की बन रही है बल्कि मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने और देश की रक्षा जरूरतों को पूरा करने में भी उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाते हुए ग्रोथ इंजन के तौर पर उभरा है। उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरीडोर परियोजना (यूपीडीआईसी) (Defence Corridor) के अंतर्गत भी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फ्रेमवर्क को स्थापित करने का कार्य जारी है। इसी कड़ी में यूपीडीआईसी के आगरा व अलीगढ़ नोड में आंतरिक संरचनाओं के विकास की प्रक्रिया को धरातल पर उतारने का कार्य जारी है। सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने खाका तैयार किया है।

यूपीडा द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार, आगरा में 120.98 करोड़ की लागत से 123.13 हेक्टेयर तथा अलीगढ़ में फेज-2 के तहत 87.89 हेक्टेयर में 64.31 करोड़ रुपए खर्च कर आंतरिक संरचना का निर्माण व विकास किया जाएगा। इस प्रकार, दोनों नोड्स में कुल मिलाकर 12 महीने में 211.02 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 185.30 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।

ईपीसी मोड पर निर्माण व विकास कार्यों को किया जाएगा पूरा

यूपीडा द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार, आगरा व अलीगढ़ में होने वाले आंतरिक संरचनाओं से जुड़े निर्माण व विकास कार्यों को ईपीसी मोड पर पूरा किया जाएगा। प्रक्रिया के अंतर्गत आगरा में बड़े स्तर पर कार्य तो प्रस्तावित हैं ही, साथ ही अलीगढ़ में फेज-2 के कार्यों की भी शुरुआत होगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपीडीआईसी) (Defence Corridor) डबल इंजन की सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। यह कॉरिडोर छह प्रमुख नोड्स-लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, अलीगढ़ और चित्रकूट में फैला हुआ है, जिन्हें उत्कृष्ट परिवहन नेटवर्क से जोड़ा गया है।

हाल ही में, लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई का उद्घाटन हुआ है, जो 300 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित की गई है। इसके अलावा, अलीगढ़ नोड में भी हजारों करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आकर्षित किए हैं, जिसमें ड्रोन और एडवांस्ड वारफेयर सिस्टम के निर्माण की परियोजनाएं शामिल हैं।

आंतरिक सड़कों, कई खंड की इमारतों समेत कई सुविधाओं का होगा विकास

यूपीडा द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार आगरा में तथा अलीगढ़ में फेज-2 के तहत होने वाले कार्यों में आंतरिक सड़कों, कई खंड की इमारतों समेत विभिन्न सुविधाओं का निर्माण व विकास होगा।

इसमें 24 मीटर व 18 मीटर चौड़ी सड़कें, पुलिया, सड़क यातायात के साइन बोर्ड की स्थापना, फायर स्टेशन, गार्ड रूम, एंट्री गेट्स का निर्माण, पंप रूम, ओवरहेड टैंक, बोरवेल, जल निकासी प्रणाली, बाउंड्री वॉल के निर्माण, उत्तम प्रकाश व्यवस्था, विद्युतीकरण समेत विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा।

Tags: defence corridor
Previous Post

उत्तर प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात, बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश

Next Post

बेटियों की गरिमा की रखवाली करेगा योगी सरकार का ‘स्वच्छ गरिमा’ अभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
PM Modi and Shinzo Abe
उत्तर प्रदेश

PM मोदी और शिंजो आबे ने भारत-जापान मैत्री को दी नई ऊंचाइयां: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

07/10/2026
Next Post
Swachh Garima

बेटियों की गरिमा की रखवाली करेगा योगी सरकार का 'स्वच्छ गरिमा' अभियान

यह भी पढ़ें

UP Board 10th result declared

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, जालौन के यश प्रताप सिंह ने किया टॉप

25/04/2025
Ram

बिना बाधा के होंगे रामलला के दर्शन

03/12/2022
Dengue

मलेरिया होने पर करें ये घरेलू उपचार होगा फायदा

17/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version