• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ASHAs की पिंक ड्रेस ही है अब हेल्थ सिस्टम की पहचानः डीएम

Writer D by Writer D
06/06/2025
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
Savin Bansal

Savin Bansal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) ने जनपद में उत्कृष्ट योगदान देने वाले फ्रंटलाईन वारियर्स आशा कार्यकर्ताओं, एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी फ्रंटलाइन वर्कस के कार्यों की सरहाना की। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य के अग्रणी अमले असआशाओं के कार्यों की  की करते हुए फील्ड में शत्प्रतिशत योगदान की अपेक्षा की। स्वास्थ्य के अग्रणी अमले संग डीएम संवाद कारगर साबित हो रहा है। डीएम ने आशाओं को सौगात संग अधिकार व जिम्मेदारी भी दी हैं अब आशाएं डेंगू फिल्ड वॉलिंटियर्स के कार्यों को सत्यापित भी कर रही हैं।

समग्ररूप से जिला प्रशासन की सूझबूझ से जलनित रोग व डेंगू, मलेरिया, चिकिनगुनिया, हैजा आदि के प्रभावी सर्वे हेतु फील्ड स्टॉफ को सक्रिय रखा है। नगर निगम, एनएचएम, जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही अतिरिक्त धनराशि मिलाकर अब आशाओं को 4500 रू0 सर्वे कार्यों हेतु मिल रहे हैं तथा अच्छा कार्य करने वाली आशाओं को 1555 अलग से जिला प्रशासन की ओर से दिए जा रहे है। इसमें संख्या की काई बाध्यता नही हैं जो आशाएं अच्छा कार्य करेंगी उनको सभी 1555 अतिरिक्त धनराशि जिला प्रशासन की ओर से दी जाएगी।

जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) ने कहा कि आज आशाएं सिर्फ स्वास्थ्य कार्यकर्ता नहीं, बल्कि पूरे हेल्थ सिस्टम की रीढ़ बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पिंक ड्रेस अब मात्र एक यूनिफॉर्म नहीं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य सिस्टम की पहचान बन गई है। उन्होंने डेंगू नियंत्रण में आशाओं की सक्रिय भूमिका को विशेष रूप से सराहा और कहा कि उनके समर्पण के कारण जनपद में इस वर्ष डेंगू के सबसे कम केस आए हैं।

उन्होंने (DM Savin Bansal) यह भी स्पष्ट किया कि आशाओं को दी गई ₹1555 की प्रोत्साहन राशि उनके योगदान की मान्यता है, किसी प्रकार की सहायता नहीं। डीएम ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा फ्रंटलाइन वर्कर्स को महत्व देते हैं। साथ ही हमारे स्टेट गवर्नमेंट सदा फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए प्रतिबद्ध रहती है। स्वास्थ्य विभाग जीवन से जुड़ा विभाग है, इसलिए स्वास्थ्य कर्मियों को करुणा और सतर्कता के साथ काम करना चाहिए। इसी वजह से अन्य विभागों के तुलना में स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) के हैं निर्देश पर डेंगू का कोई भी मामला सामने आने पर शॉर्ट नोटिस पर पूरी मशीनरी एक्टिव रहे। देहरादून और ऋषिकेश नगर क्षेत्रों में आशाओं को वार्ड आवंटन, आशाओं को डोर-टू-डोर सर्वे, रैपिड रिस्पांस टीम व वार्डवार वालिटियर्स की तैनाती की गई है। डेंगू, मलेरिया चिकनगुनिया एवं अन्य जल जनित बीमारियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को टीमें सजग हैं।

आशाओं को एनएचएम से एक हजार, नगर निगम से 1500 के साथ जिलाधिकारी की पहल पर राज्य के किसी जनपद में प्रथमबार जिला प्रशासन की ओर से भी 1500 रुपए की अतिरिक्त इन्सेंटिव धनराशि के साथ ही अच्छा कार्य करने वाली आशाओं एवं आशा फेसिलटर को 1555 अतिरिक्त धनराशि का प्राविधान किया गया हैं।

जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं अधिकारी : मुख्यमंत्री

साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र ऋषिकेश में कार्य कर रही आशाओं को नगर निगम की ओर से दिए जाने वाली 1500 की धनराशि का एरियर सहित भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज कुमार मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढोंडियाल, एसीएमओ डॉ. निधि, सीओ अनुज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग जितेन्द्र कुमार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

Repo Rate में बंपर कटौती, अब EMI हो जाएगी कम

Next Post

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज का किया उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल बनी बच्चों के जीवन का आधार

22/06/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने 510 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

22/06/2026
Many decisions were taken in the Mann cabinet meeting.
पंजाब

मान मंत्रिमंडल का फैसला- पंजाब में पांच प्रतिशत सलाना फीस बढ़ा सकेंगे प्राइवेट स्कूल

22/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बिजली आपूर्ति में रचा इतिहास, 32348 मेगावाट मांग पूरी कर बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

22/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

रात्रि जन चौपाल में एके शर्मा का निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

22/06/2026
Next Post
PM Modi inaugurated the world's highest Chenab Rail Bridge

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज का किया उद्घाटन

यह भी पढ़ें

किसानों ने बागपत में किया चक्‍का जाम farmers protest in baghpat

यूपी में किसानों ने बागपत में किया चक्‍का जाम, लखनऊ में भी प्रदर्शन

27/11/2020
जहरीली शराब का धंधा Poisonous liquor business

अखिलेश बोले- कोरोना के आंकड़े छिपाकर विफलता पर पर्दा डाल रही है योगी सरकार

02/09/2020

सीएम योगी ने काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

19/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version