• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया अमरनाथ यात्रा रूट, सुरक्षा में तैनात होंगे इतनी कंपनियां

Writer D by Writer D
17/06/2025
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Amarnath Yatra

amarnath yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) 3 जुलाई से शुरू होने वाली है। यात्रा के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने तीर्थयात्रा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गृह मंत्रालय की सलाह पर पहलगाम और बालटाल एक्स पर हवाई प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसी के चलते अब पूरे तीर्थयात्रा (Amarnath Yatra) रूट को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया है।

अब बड़ा सवाल यह सामने आता है कि सरकार ने यह कदम क्यों उठाया। दरअसल, सरकार ने यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। आगामी अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए हर तरह की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित

केंद्र शासित प्रदेश के गृह विभाग ने पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों सहित अमरनाथ यात्रा के सभी मार्गों को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया है। यह प्रतिबंध पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों को कवर करने वाले सभी तरह के हवाई डिवाइस पर लागू होता है – जिनमें यूएवी, ड्रोन और गुब्बारे भी शामिल हैं।

कब से कब तक प्रतिबंध रहेंगे लागू

यह सुरक्षा निर्देश 01 जुलाई से 10 अगस्त तक लागू रहेंगे। यह निर्णय भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से ऐसा करने की सलाह के बाद आया है। हालांकि, कुछ केस में जैसे मेडिकल इमरजेंसी, आपदा प्रबंधन, या सुरक्षा बलों की ओर से संचालित निगरानी अभियानों के मामलों पर यह निर्णय लागू नहीं होगा।

अमरनाथ यात्रा से पहले सामने आई बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर, श्रद्धालुओं को होंगे 7 फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन

अमरनाथ तीर्थयात्रा (Amarnath Yatra) 3 जुलाई से 9 अगस्त, 2025 तक होने वाली है। यात्रा में बड़ी तादाद में श्रद्धालु शामिल होते हैं और यात्रा पर जाते हैं। इस दौरान किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक न हो इस बात के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा के चलते ही यह बड़ा कदम उठाया गया है।

सुरक्षा के लिए तैयारियां

अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। एलजी मनोज सिन्हा ने इस बात पर जोर देते हुए जनता से सहयोग का आह्वान किया है कि अमरनाथ यात्रा लोगों की यात्रा है। पहलगाम हमले के मद्देनजर यात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा तैयारियां की जा रही हैं। तीर्थयात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) की 580 कंपनियां तैनात की जा रही हैं।

Tags: Amarnath Yatra
Previous Post

Mission Rescue: 110 भारतीयों का पहला जत्था ईरान से निकला, आर्मीनिया बॉर्डर पहुंचा

Next Post

ट्रम्प ने लॉन्च किया स्मार्टफोन, जानें भारत कब होगी एंट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹676 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

30/07/2026
CM Dhami
Main Slider

भगवानपुर से ‘समरसता संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, सीएम धामी बोले— जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान

30/07/2026
OP Choudhary inaugurates 'Kabir Kutir' community hall.
छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ‘कबीर कुटीर’ सामुदायिक भवन का लोकार्पण

30/07/2026
CM Nayab Saini met Swami Gyananand Maharaj.
Main Slider

गीता ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

30/07/2026
CM Dhami
Main Slider

शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM धामी

30/07/2026
Next Post
Trump launched his smartphone

ट्रम्प ने लॉन्च किया स्मार्टफोन, जानें भारत कब होगी एंट्री

यह भी पढ़ें

viral video man kicking dog

किंग कॉन्ग स्टाइल में चिंपैंजी ने लोगों को यूं सिखाया सबक

26/10/2020
Horoscope

24 जुलाई राशिफल: जानिए अपनी किस्मत का हाल

24/07/2023
UP Budget

UP Budget 2024: योगी सरकार ने यूपी पुलिस को संसाधन उपलब्ध कराने के लिए आवंटित किया बजट

05/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version