• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिखणीखाल करंट हादसे में अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी और अधिशासी अभियंता सस्पेंड

Writer D by Writer D
19/06/2025
in उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Suspended

Suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पौड़ी जनपद के रिखणीखाल ब्लॉक स्थित वड्डाखाल क्षेत्र में बिजली की लाइन पर कार्य करते समय संविदा लाइनमैन की करंट लगने से हुई मृत्यु की घटना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। विधायक महंत दलीप सिंह रावत की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित उपखण्ड अधिकारी चंद्रमोहन, अवर अभियंता शुभम कुमार और अधिशासी अभियंता विनीत कुमार सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। यह निर्णय राज्य में कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की दृष्टि से लिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्यस्थल पर सभी ज़रूरी सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता हो। विशेष रूप से फायर या शॉर्प ऑब्जेक्ट्स जैसे जोखिमपूर्ण उपकरणों के उपयोग के समय संबंधित कर्मियों के पास हेलमेट, ग्लव्स, सेफ्टी बेल्ट, इन्सुलेटेड औजार जैसे सभी सुरक्षात्मक संसाधन मौजूद होने चाहिए। उन्होंने मामले में लापरवाही बरतने सभी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के उच्चाधिकारियों से भी इस संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट किया जाए कि विभाग के पास वर्तमान में कितने सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हैं और क्या ये उपकरण फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों तक प्रभावी रूप से पहुंच भी रहे हैं या नहीं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने दोहराया कि राज्य सरकार प्रत्येक कर्मचारी के जीवन और सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को क्षम्य नहीं माना जाएगा।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

महिला समूहों द्वारा खाद्य प्रसंस्करण, कैंटीन संचालन आदि क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा: आनंद बर्धन

Next Post

योगी सरकार में हर घर हुआ रोशन, सुदृढ़ हुई यूपी की विद्युत व्यवस्था

Writer D

Writer D

Related Posts

Jagtar Singh Hawara
पंजाब

29 साल से जेल में बंद जगतार सिंह हवारा का वीडियो संदेश से सियासत में हलचल

15/08/2026
Attari-Wagah Border
पंजाब

अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

15/08/2026
THDC India Company
उत्तराखंड

पीपलकोटी टनल हादसा : एक और शव बरामद, दो श्रमिक लापता, टीएचडीसी देगी मुआवजा

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
CM Dhami hoisted the flag at Parade Ground.
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएं, विकास और रोजगार के साथ युवाओं पर खास फोकस

15/08/2026
Next Post
Electricity

योगी सरकार में हर घर हुआ रोशन, सुदृढ़ हुई यूपी की विद्युत व्यवस्था

यह भी पढ़ें

Power Supply

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
anurag thakur

अनुराग ठाकुर : बीमा उद्योग से बीमा दावों की निपटान प्रक्रिया को बनायें सुगम

29/08/2020
Anushka sharma

अनुष्का शर्मा की क्यूट ‘बेबी बम्प’ के साथ प्यारी तस्वीर हुई वायरल

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version