• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार में हर घर हुआ रोशन, सुदृढ़ हुई यूपी की विद्युत व्यवस्था

Writer D by Writer D
19/06/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने बीते आठ वर्षों में प्रदेश की विद्युत व्यवस्था (Electricity Supply) को ऐसा स्वरूप दे दिया है, जिसकी आज पूरे देश में सराहना हो रही है। हर गांव, हर घर तक बिजली पहुंचाने का वादा अब जमीनी हकीकत बन चुका है। योगी सरकार के दोनों कार्यकाल में अब तक 1.78 करोड़ से अधिक विद्युत संयोजन निर्गत किए जा चुके हैं। इसमें प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत देश में सर्वाधिक कनेक्शन यूपी से दिए गए, जिसके लिए भारत सरकार ने प्रदेश को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किया। 2017 में प्रदेश के उपभोक्ताओं की कुल संख्या जहां 1.42 करोड़ थी, वह मार्च 2025 तक बढ़कर 3.61 करोड़ पहुंच चुकी है। इसमें से 3.56 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं को मीटर्ड बिल दिया जा रहा है, जो पहले महज 1.08 करोड़ को ही मिलता था।

उत्तर प्रदेश अब उजाले का राज्य

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के चेयरमैन आशीष गोयल ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश की बिजली व्यवस्था (Electricity Supply) में जो बुनियादी सुधार हुए हैं, उनसे न सिर्फ आपूर्ति बढ़ी है, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित हुई है। अब उत्तर प्रदेश अंधेरे का नहीं, उजाले का राज्य है।” उन्होंने कहा, “हमने सिर्फ बिजली पहुंचाने का काम नहीं किया, बल्कि एक सशक्त, भरोसेमंद और तकनीकी रूप से उन्नत प्रणाली विकसित की है। हर घर तक निर्बाध बिजली पहुंचाना ही हमारा ध्येय है।”

हर घर बिजली, हर मजरा हुआ रोशन

2017 तक प्रदेश में केवल 1.28 लाख मजरे विद्युतीकृत थे। 2017 से मार्च 2025 के बीच 1.21 लाख से अधिक मजरों को जोड़ते हुए शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य पूरा किया गया। अब प्रदेश के 2,49,818 मजरे पूरी तरह रोशन हो चुके हैं। इससे ग्रामीण अंचल में रहने वाले अन्नदाता किसानों के जीवनस्तर में बड़ा बदलाव आया है।

तकनीकी सुधार, बिजली बचत और विश्वसनीयता बढ़ी

जहां 2017 में लाइन हानि 21.47% थी, वह मार्च 2025 में घटकर 15.54% तक आ गई। इसी तरह, तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियां भी 32.80% से घटकर 16.50% पर आ गई हैं। यह सुधार पारदर्शी मीटरिंग, बेहतर लाइन रखरखाव और निगरानी से संभव हुआ।

बढ़ी बिजली आपूर्ति, अब गांवों तक रोशनी

मार्च 2025 तक ग्रामीण क्षेत्रों में औसत 20.06 घंटे, तहसीलों में 22.22 घंटे और ज़िलों में 24 घंटे तक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जनपद मुख्यालयों में 24 घंटे, तहसीलों में 21.30 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली का लक्ष्य है। 2014-17 के बीच जनपद मुख्यालयों में 17 घंटे, तहसील मुख्यालयों में 12 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में महज 11 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही थी।

सबस्टेशनों और लाइन विस्तार में भी रिकॉर्ड वृद्धि

▪️33/11 केवी सबस्टेशनों की संख्या 3817 से बढ़कर 4565

▪️400 केवी सबस्टेशन: 19 से बढ़कर 40

▪️220 केवी सबस्टेशन: 98 से बढ़कर 170

▪️उच्च विभव लाइनें: 33,172 से बढ़कर 58,672 सर्किट किमी

बिजली मांग और उत्पादन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

31 मार्च 2017 को प्रदेश की पीक डिमांड 16,110 मेगावाट थी, जो 13 जून 2024 को 30,618 मेगावाट तक पहुंच गई। जून 2025 में पीक डिमांड रिकॉर्ड 31,487 मेगावाट तक पहुंच चुकी है। यही नहीं, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की उत्पादन क्षमता भी 2014 में 4839 मेगावाट से बढ़कर मार्च 2025 में 7800 मेगावाट हो चुकी है। कॉर्पोरेशन क अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में जो कार्य हो रहे हैं, आने वाले समय में ऊर्जा क्षेत्र और भी बेहतर प्रदर्शन करके दिखाएगा।

Tags: electricity supplyLucknow News
Previous Post

रिखणीखाल करंट हादसे में अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी और अधिशासी अभियंता सस्पेंड

Next Post

नगरीय निकायों को मिलेगी अधिक स्वायत्तता: SOP संशोधित, अब बिना लागत सीमा के कर सकेंगे कार्य

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
CM Vishnudev released the new logo of .CGHIDB
राजनीति

राज्य सरकार ने अपने सभी संकल्पों और वायदों को तेजी से किया पूरा: CM विष्णुदेव

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Next Post
Amrit Abhijat

नगरीय निकायों को मिलेगी अधिक स्वायत्तता: SOP संशोधित, अब बिना लागत सीमा के कर सकेंगे कार्य

यह भी पढ़ें

green tea mist

डल स्किन को मिनटों में जान भर देगा ग्रीन टी फेस मिस्ट, जानें कैसे

26/07/2021
CM Yogi's youth-centric schemes garner praise at IITF 2025

IITF 2025 के अंतरराष्ट्रीय मंच पर सीएम योगी की युवा केंद्रित योजनाओं को मिल रही प्रशंसा

20/11/2025

CM योगी ने दिये निर्देश 15 अगस्त तक तैयार हो ऑक्सीजन प्लांट

23/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version