• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि कब है, ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न!

Writer D by Writer D
24/06/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Masik Shivaratri

Masik Shivaratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि (Masik Shivaratri) का व्रत रखा जाता है। आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि आज यानी 23 जून को मनाई जा रही है। इस दिन पूरे मनोभाव से भोलेनाथ की पूजा की जाती है और विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि पर महादेव की पूजा करने से जीवन से सभी कष्ट दूर जाते हैं। ऐसा कहते हैं कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से कुंवारी लड़कियों को अच्छे वर की प्राप्ति होती है। वहीं, विवाहित महिलाएं मासिक शिवरात्रि व्रत को रखती हैं, तो वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि (Masik Shivaratri) कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 जून की रात 10:10 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन 24 जून को होगा। ऐसे में आषाढ़ मासिक शिवरात्रि का व्रत 23 जून, सोमवार के दिन रखा जाएगा।

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि (Masik Shivaratri) पूजा समय

प्रथम प्रहर की पूजा का समय – 23 जून रात 6 बजे से 9 बजे के बीच।
दूसरे प्रहर की पूजा का समय – रात 9 से लेकर 12 बजे के बीच।
तीसरे प्रहर की पूजा का समय – 12 बजे से 3 बजे के बीच।
चौथे प्रहर की पूजा का समय – 24 जून सुबह 6 बजे ।

मासिक शिवरात्रि पर निशिता काल की पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आषाढ़ मासिक शिवरात्रि निशिता काल पूजा का समय 23 जून रात 12:03 मिनट से 24 जून को तड़के रात 12:44 मिनट के बीच रहेगा।

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि (Masik Shivaratri) पर शुभ योग

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि (Masik Shivaratri) सोमवार के दिन पड़ रही है और सोमवार को भगवान शिव का दिन माना गया है, जो कि भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित है। इसके साथ ही, इस दिन प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। ऐसे में मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत और सोमवार तीनों का बेहद खास संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान शिव के लिए व्रत रखने से तिगुना फायदा मिलेगा।

मासिक शिवरात्रि (Masik Shivaratri) की पूजा कैसे करें?

मासिक शिवरात्रि (Masik Shivaratri) की पूजा करने के लिए सुबह उठकर स्नान करें और पूजा का संकल्प लें। अगर आप व्रत करना चाहते हैं, तो व्रत का संकल्प लें। फिर दिनभर व्रत के नियमों का पालन करें। सुबह में शिव मंदिर जाकर महादेव के दर्शन करें। शाम के समय मंदिर जाकर मासिक शिवरात्रि की पूजा करें। अब शिवलिंग पर जल से अभिषेक करें। इसके बाद गाय के दूध से अभिषेक करें। अब शिवलिंग की पूजा करके भोलेनाथ की आरती करें। भोलेनाथ की पूजा करते हुए पूजा सामग्री में बेलपत्र, अबीर, धतूरा और रोली इस्तेमाल करना न भूलें। इसके बाद शिवजी को भोग लगाकर पूजा का समापन करें।

Tags: Masik Shivaratri
Previous Post

कावड़ यात्रा कब से शुरू, इस दिन से चढ़ेगा भोलेनाथ पर जल

Next Post

दर्श अमावस्या पर करें राशि अनुसार दान, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Coffee Scrub
फैशन/शैली

फेस पर निखार के लिए ट्राई करें ये स्क्रब

08/07/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

फेस की टैनिंग से निजात दिलाएंगे ये फेस पैक

08/07/2026
Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन से चेहरा लगता है काला, तो जानें सही तरीका

05/07/2026
Next Post
Jyeshtha Amavasya

दर्श अमावस्या पर करें राशि अनुसार दान, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

यह भी पढ़ें

Encounter

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

05/11/2023
Navagraha Stotra

ग्रह दोष से हैं पीड़ित, तो आज ही करें ये खास उपाय

26/04/2026
JNU

JNU में छात्रों के साथ मारपीट, ABVP के प्रेसिडेंट भी हुए घायल

22/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version