• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने नन्ही बच्ची ने सुबह लगाई गुहार, दोपहर में एडमिशन पाकर पूरी हुई मुराद

Writer D by Writer D
23/06/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुरादाबाद के अमित कुमार अपनी बेटी वाची के एडमिशन को लेकर पिछले तीन महीने से परेशान थे और लगातार चक्कर लगा रहे थे। अंततः सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मिलकर उन्होंने गुहार लगाई। जिस समस्या को लेकर वे तीन महीने से परेशान थे, सीएम योगी से मिलने के बाद तीन घंटे के अंदर ही उसका समाधान हो गया। आरटीई के अंतर्गत सोमवार की दोपहर ही उसका एडमिशन मुरादाबाद के सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में हो गया। विद्यालय प्रशासन ने तत्काल इसकी जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी दे दी।

मुरादाबाद की वाची (5 वर्ष) सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में नर्सरी में एडमिशन कराने की गुहार लगाने के लिए पिता अमित कुमार, मां प्राची व छोटी बहन आची के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं। यहां वाची ने मुख्यमंत्री (CM Yogi) से मुलाकात की और गुहार लगाई कि मेरा एडमिशन इस स्कूल में करा दें। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल बच्ची का एडमिशन कराने का आदेश दिया। इस पर स्कूल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री के आदेश का तत्काल पालन करते हुए बच्ची को प्रवेश दे दिया।

ट्रेन से पहले जीवन की पटरी पर आई खुशी

मुरादाबाद के अमित कुमार परिवार के साथ सुबह मुख्यमंत्री से निकले। फिर बच्चों को नाश्ता-पानी, भोजन कराने के उपरांत मुरादाबाद की ट्रेन पकड़ने लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंचे। दोपहर तीन बजे वे स्टेशन पर ही थे, तभी उन्हें यह सूचना मिली। सूचना पाकर प्रफुल्लित अमित कुमार व उनकी पत्नी प्राची ने मुक्तकंठ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की।

शब्द भी छोटे पड़ गए, भाव ही सब कुछ कह गए

अमित कुमार मुरादाबाद में रैपिडो चलाते हैं। परिवार में उनकी पत्नी प्राची व दो बेटियां (वाची और आची) हैं। वाची 11 जून को पांच वर्ष की हुई हैं, जबकि छोटी बेटी आची अभी तीन वर्ष की हैं। अमित ने बताया कि वे तीन महीने से परेशान थे, लेकिन सीएम से मिलते ही तत्काल समस्या का समाधान हो गया। अमित व प्राची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आभार जताते हुए कहा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। अभिभावक स्वरूप उनके इस व्यवहार का मैं कायल हूं। हमारी फरियाद तत्काल सुनकर उसे पूरा कराकर मुख्यमंत्री ने यह साबित कर दिया कि वे पूरे यूपी के अभिभावक हैं। उनके शासन में बेटियां सर्वदा सम्मान से सिर उठाकर बढ़ती रहेंगी।

Tags: cm yogi
Previous Post

डीएम का जन दर्शन हिट; एक ही छत के नीचे न्याय, शिक्षा, रोजगार, नाफरमानी पर सख्त एक्शन

Next Post

विजिलेंस से सम्बन्धित प्रकरणों को प्रभावी तरीके से निस्तारण के लिए नवाचारी तरीके अपनाएं: सचिव गृह

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार

03/06/2026
CM Dhami
Main Slider

देवप्रयाग के पास वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

02/06/2026
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Next Post
Shailesh Bagauli

विजिलेंस से सम्बन्धित प्रकरणों को प्रभावी तरीके से निस्तारण के लिए नवाचारी तरीके अपनाएं: सचिव गृह

यह भी पढ़ें

शेर

बाइक पर जा रहे लोगों के सामने रास्ते में आया शेर और फिर…

28/07/2020
अक्षरधाम मंदिर

दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर 13 अक्तूबर से खुलेगा, जानें क्या हैं दर्शन के नियम

05/10/2020
PM Modi

आतंक पर पीएम मोदी का करारा हमला, दुश्मन कहीं भी हो “हौंक” दिया जाएगा

30/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version