• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

62 जिलों में आधुनिक कृषि यंत्रों से रफ्तार भरेंगे यूपी के किसान

Writer D by Writer D
25/06/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Farmer

Farmer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: प्रदेश में तकनीक आधारित कृषि विकास की दिशा में लगातार नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में योगी सरकार (Yogi Government) के सहयोग से राज्य के 62 जिलों में 450 अत्याधुनिक कंबाइन हार्वेस्टर किसानों को उपलब्ध कराए गए हैं। इन आधुनिक यंत्रों से न केवल किसानों को फसल कटाई में होने वाली अतिरिक्त मेहनत से राहत मिलेगी, बल्कि फसलों की क्षति भी काफी हद तक कम होगी।

योगी सरकार का उद्देश्य पारंपरिक खेती को आधुनिक संसाधनों से जोड़ते हुए किसानों (Farmer) को विज्ञान व तकनीक आधारित कृषि पद्धति अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। कंबाइन हार्वेस्टर जैसी मशीनें एक साथ कटाई, थ्रेशिंग और साफ-सफाई का काम करती हैं, जिससे न केवल समय की बचत होती है बल्कि उपज की गुणवत्ता और मात्रा में भी बढ़ोतरी होती है।

महिलाओं ने भी संभाली तकनीकी खेती की कमान

इस योजना में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही है। राज्य के 15 जिलों में 26 महिला किसानों (Farmer) ने कंबाइन हार्वेस्टर जैसे आधुनिक यंत्रों की कमान संभाली है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। महिलाएं अब न केवल खेती कर रही हैं, बल्कि मशीनों के संचालन और प्रबंधन में भी दक्षता दिखा रही हैं।
ये महिलाएं आत्मनिर्भर कृषक योजना, समन्वित कृषि विकास और एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड जैसी सरकारी योजनाओं के तहत सशक्त बनी हैं।

महिला किसानों (Farmer) की भागीदारी वाले जिले

सिद्धार्थनगर, अमेठी, बस्ती, चित्रकूट, गोरखपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, महाराजगंज, पीलीभीत, रामपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर और उन्नाव।

किसानों (Farmer) की आमदनी दोगुना करने का प्रयास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि प्रदेश के किसान आत्मनिर्भर बनें और उन्हें आधुनिक तकनीकों के जरिए कृषि कार्यों में दक्ष बनाया जाए। आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना और एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के माध्यम से किसानों को वित्तीय सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इस प्रयास से उत्तर प्रदेश में कृषि कार्यों में एक नई तकनीकी क्रांति की शुरुआत मानी जा रही है। इससे न केवल खेती आसान होगी बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति में भी व्यापक सुधार आने की संभावना है।

प्रदेश के 62 जिलों में इस तरह लिए गए कंबाइन हार्वेस्टर

बरेली 46, महाराजगंज 31, फतेहपुर 31, पीलीभीत 19, रामपुर 27, कानपुर देहात 8, अलीगढ़ 6, चंदौली 7, गाजीपुर 5, सिद्धार्थनगर 8, मिर्जापुर 2, फिरोजाबाद 6, एटा 6, झांसी 11, उन्नाव 16, गोरखपुर 10, मऊ 4, प्रतापगढ़ 10, संत कबीर नगर 18, अंबेडकरनगर 4, बुलंदशहर 2, मुरादाबाद 6, अयोध्या 1, बांदा 2, बाराबंकी 6, रायबरेली 7, बलिया 7, कानपुर नगर 8, हरदोई 16, कन्नौज 2, अमेठी 10, आजमगढ़ 4, वाराणसी 1, लखनऊ 3, शाहजहांपुर 15, सुल्तानपुर 7, चित्रकूट 4, लखीमपुर खीरी 15, कौशांबी 2, औरैया 3, जालौन 5, प्रयागराज 2, अमरोहा 1, मैनपुरी 9, गौतम बुद्ध नगर 1, मेरठ 2, इटावा 1, हाथरस 6, भदोही 1, जौनपुर 4, फर्रुखाबाद 1, मथुरा 3, सहारनपुर 3, बस्ती 4, देवरिया 4, हापुड़ 1, सीतापुर 1, सोनभद्र 1, ललितपुर 1, बिजनौर 1, कुशीनगर 1, हमीरपुर 1।

कुल – 450 हार्वेस्टर।

Tags: Yogi News
Previous Post

कांग्रेस द्वारा लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय: एके शर्मा

Next Post

बस्तर की बदलेगी पहचान… अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक यहीं होगी आयोजित

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

बस्तर की बदलेगी पहचान... अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक यहीं होगी आयोजित

यह भी पढ़ें

Lord Vishnu

गुरुवार को करें ये उपाय, मिलेगी तरक्की

01/01/2026
CM Dhami paid tribute to the martyrs of Khatima firing incident

मुख्यमंत्री धामी ने किया बलिदानियों का सम्मान, खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

01/09/2025

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज नहीं हुई बढ़ोतरी, जानें क्या रहा रेट

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version