• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ताश के पत्ते की तरह ढह गई 13.96 करोड़ रुपये से बनी पानी की टंकी, तीन घायल

Writer D by Writer D
27/06/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, क्राइम
0
Water tank constructed at a cost of Rs 13.96 crore collapsed
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कासगंज। यूपी कासगंज जिले के सोरोंजी में प्रधानमंत्री आसरा आवासीय कॉलोनी में तीन साल पहले बनी पानी की टंकी (Water Tank) बुधवार देर रात साढ़े 11 बजे तेज धमाके के साथ ढह गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए और एक ट्रांसफाॅर्मर व घर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 13.96 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस टंकी में चार दिन पहले ही नगर पालिका ने पानी भरकर कॉलोनी में आपूर्ति शुरू की थी।कॉलोनी के लोगों के मुताबिक टंकी में 4-5 दिन पहले ही पानी भरा गया था। और टंकी से पानी भी गिर रहा था। जिससे अचानक पानी की टंकी भरभरा कर गिर गई। वही लोगों ने टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे और सोरों थाना प्रभारी जगदीश सिंह रात में ही पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने टंकी के निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की जांच के निर्देश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि टंकी का बेस इतना कमजोर था कि पानी का वजन सहन न कर पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चंद सेकंड में ही पूरी टंकी(Water Tank) ताश के पत्तों की तरह ढहकर जमींदोज हो गई। घायलों की पहचान गोपाल त्रिवेदी, बिरजू और पुष्पराज के रूप में हुई है। तीनों हादसे के वक्त टंकी के पास ही टहल रहे थे। ईंट और मलबे की चपेट में आने से वे घायल हो गए। सभी ने निजी चिकित्सकों से इलाज कराया है। बता दें कि तीर्थनगरी के बदरिया बाईपास पर केंद्र सरकार की आसरा योजना के तहत कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने पांच साल पहले यह आवासीय कॉलोनी और 50 हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी बनाई थी।

मिली जानकारी के अनुसार इस कॉलोनी के 141 आवासों में लोग निवास कर रहे हैं। टंकी बनने के बावजूद अब तक कॉलोनी के घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी। कॉलोनीवासियों की लगातार शिकायतों के बाद चार दिन पहले ही पानी भरवाकर टंकी से सप्लाई शुरू की गई थी।

Tags: crime newskasganj newsup news
Previous Post

सीएम मिलावटखोरी के शिकार, काफिले की 19 गाड़ियों में भरा गया पानी वाला डीजल

Next Post

शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती

Writer D

Writer D

Related Posts

Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
Next Post
Amit Shah performed Mangala Aarti at Sri Jagannath Temple

शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती

यह भी पढ़ें

CM Sai

श्री रामलला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु 5 मार्च को जाएंगे अयोध्या धाम

04/03/2024
Samsung Galaxy S26 Ultra की लॉन्च डेट लीक, फीचर्स भी आए सामने

इस मस्त स्मार्टफोन की लॉन्च डेट लीक, फीचर्स भी आए सामने

04/01/2026
tesla company logo

2020 में जिसने भी इस कंपनी ने किया निवेश वह बन गया करोड़पती

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version