• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फीस माफ होने के साथ शुरू हो गई पंखुड़ी की पढ़ाई

Writer D by Writer D
07/07/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
Pankhuri Tripathi

Pankhuri Tripathi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। आर्थिक दिक्कतों से फीस न जमा कर पाने के चलते स्कूल जाने से वंचित महानगर के पुरदिलपुर निवासी पंखुड़ी त्रिपाठी (Pankhuri Tripathi) की पढ़ाई सोमवार से निर्बाध शुरू हो गई। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री (CM Yogi) द्वारा पंखुड़ी की परेशानी का संज्ञान लिए जाने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर पंखुड़ी की फीस माफ करवा दी। फीस माफ होने के साथ कक्षा सात में पढ़ने वाली इस बिटिया ने सोमवार को स्कूल जाकर क्लास अटेंड करना शुरू कर दिया है। पढ़ाई शुरू होने पर पंखुड़ी (Pankhuri) और उसके माता-पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के प्रति बारंबार आभार जताया है।

1 जुलाई को गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के जनता दर्शन में पंखुड़ी त्रिपाठी भी पहुंची थी। पंखुड़ी सरस्वती शिशु मंदिर (इंग्लिश मीडियम) पक्की बाग में कक्षा सात में पढ़ती है। जनता दर्शन में उसने मुख्यमंत्री से कहा था, “महाराज जी, मैं पढ़ना चाहती हूं, फीस माफ करवा दीजिए या फीस का इतंजाम करा दीजिए।”

उसने बताया था कि पिता राजीव त्रिपाठी को चोट लगने के बाद परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गया है। मां मीनाक्षी एक शॉप पर नौकरी कर रही हैं। उसके अलावा कक्षा 12 में पढ़ने वाला भाई भी है। पंखुड़ी (Pankhuri) ने बताया कि फीस न जमा कर पाने के कारण वह कक्षा सात में पढ़ाई करने नहीं जा पा रही है। उसकी समस्या सुनने के बाद सीएम योगी ने उसे भरोसा दिया था कि उसकी पढ़ाई नहीं रुकने पाएगी। वह खूब पढ़े, फीस माफ कराया जाएगा या फीस का इंतजाम कर दिया जाएगा। इसे लेकर उन्होंने अफसरों को निर्देशित भी किया था और पंखुड़ी की ख्वाहिश पर उसके साथ फोटो भी खिंचवाई थी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के जनता दर्शन में आए इस प्रकरण के संदर्भित होने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग के प्रबंधन से संपर्क किया और पंखुड़ी त्रिपाठी (Pankhuri Tripathi) की फीस माफ करवाई। साथ ही पंखुड़ी को बताया कि वह सोमवार से स्कूल जाए। पंखुड़ी आज स्कूल यूनिफॉर्म पहने स्कूल पहुंची और कक्षा सात वर्ग बी में उसकी पढ़ाई शुरू हो गई।

पढ़ाई निर्बाध शुरू होने पर पंखुड़ी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा-थैंक्यू महाराज जी। उसने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी बहुत अच्छे हैं। उनकी मदद से ही उसकी पढ़ाई शुरू हो पाई है। पंखुड़ी के पिता राजीव त्रिपाठी और माता मीनाक्षी ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें महाराज जी पर पूरा भरोसा है और उनकी सहृदयता और संवेदनापूर्ण कार्यशैली से ही बिटिया की पढ़ाई संभव हुई है।

Tags: gorakhpur newsYogi News
Previous Post

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की करें शुरुआत: मुख्यमंत्री

Next Post

धर्मपाल सिंह के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, मां के निधन पर जताई शोक संवेदनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
CM Yogi

धर्मपाल सिंह के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, मां के निधन पर जताई शोक संवेदनाएं

यह भी पढ़ें

suicide

पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

01/11/2022
daroga shot dead

भाइयों का विवाद सुलझाने गए दरोगा की गोली मार कर हत्या, आरोपी फरार

24/03/2021
De Tan

इस आटे से पैक से निकल जाएगी सारी डेड स्किन, चमकने लगेगा चेहरा

06/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version