• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पौधरोपण महाअभियान : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रीराम की नगरी से लिखा जाएगा इतिहास

Writer D by Writer D
07/07/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में अयोध्या एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिसाल बनने जा रहा है। आगामी 9 जुलाई को मुख्यमंत्री अयोध्या के रामपुर हलवारा में सरयू तट के पास वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर 8 हेक्टेयर क्षेत्र में 12 हजार पौधे रोपे जाएंगे और इसे त्रिवेणी वन के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम में 3 मिनट 43 सेकंड की तिलोदकी गंगा के पुनरुद्धार पर लघु फिल्म दिखाई जाएगी। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) पर्यावरण जागरूकता पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे। यह आयोजन न केवल हरियाली बढ़ाने का एक प्रयास है, बल्कि पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति जनमानस को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ से भावनात्मक जुड़ाव

इस वर्ष वन महोत्सव के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान को विशेष बल दिया गया है। इस अभियान के तहत लोग अपनी मां के नाम पर पौधे लगा रहे हैं। अकेले वन विभाग को 13 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं, कुल 26 विभाग मिलकर 40 लाख से अधिक पौधों का सामूहिक रोपण करेंगे। वहीं प्रदेश में कुल 37 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य है। यह संयुक्त प्रयास जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय असंतुलन और प्रदूषण जैसी वैश्विक समस्याओं से निपटने की दिशा में अहम कदम है। उप प्रभागीय वन अधिकारी एन. सुधीर के अनुसार, कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं।

240 अमृत सरोवरों के किनारे भी होंगे पौधारोपण

अयोध्या जिले के 240 अमृत सरोवरों के किनारे भी पौधारोपण किया जाएगा। अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत बनाए गए ये जलाशय जल संरक्षण के साथ-साथ अब हरियाली को भी संजोएंगे। इन जल निकायों के किनारे पौधों की श्रृंखला जैव विविधता और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती देगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अयोध्या को न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में पहचान दिला रहे हैं, बल्कि अयोध्या सहित पूरे प्रदेश को एक हरित और सतत पर्यावरणीय मॉडल के रूप में भी स्थापित कर रहे हैं। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ भविष्य का रास्ता तैयार करेगा।

पांच स्थानों पर तैयार हो रहे विशेष वन-स्थल

क्रम- वन का नाम- स्थान- क्षेत्र (हे.)- पौधों की संख्या- रेंज

1- एकता- कैंट क्षेत्र- 01- 2500- अयोध्या

2- आक्सी- कैंट क्षेत्र- कुढ़सदात- 03- 4800- रूदौली

3- शौर्य वन- कैंट- 01- 2500- अयोध्या

4- गोपालवन- गोशालाओं में

5- त्रिवेणी वन- रामपुर हलवार- 8 हेक्टेयर- 12000- माया

स्थानीय भागीदारी : जनसहयोग से हरियाली की ओर

इस महाअभियान में जनसहभागिता को प्राथमिकता दी गई है। आम नागरिक, छात्र, स्वयंसेवी संगठन, स्कूल-कॉलेज, सामाजिक संस्थाएं- सभी को इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे पर्यावरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ेगी और भावनात्मक जुड़ाव भी कायम होगा।

पिछले वर्षों में वृक्षारोपण के आंकड़े और वित्तीय वर्ष पौधरोपण

2019-20- 35,29,135
2020-21- 34,71,517
2021-22- 40,81,642
2022-23- 41,02,081
2023-24- 41,29,096
2024-25- 38,12,680
2025-26- 40,24,900

Tags: Yogi News
Previous Post

भाजपा की ताकत संगठन है और संगठन की ताकत कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि: सीएम साय

Next Post

जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को हो फांसी की सजा : बबिता चौहान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने किसानों के लिए मायावती-अखिलेश से तीन गुना ज्यादा बजट जारी किया : कृषि मंत्री

12/10/2026
Next Post
Changur Baba

जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को हो फांसी की सजा : बबिता चौहान

यह भी पढ़ें

teacher recruitment

इस सप्ताह शुरू होगी 17 हजार शिक्षक-प्रधानाचार्य की भर्ती

29/10/2020
Electricity

बिजली के बिल ने ले ली युवक की जान, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

09/10/2024
car accident

तेज रफ्तार कार जानवर से टकरा कर ट्रक में घुसी, तीन लोगों की मौत

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version