• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब हैदराबाद में दिखेगी उत्तर प्रदेश की वैश्विक कारोबारी शक्ति की झलक

Writer D by Writer D
10/07/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UPITS

International Trade Show

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/हैदराबाद। नई दिल्ली के बाद अब हैदराबाद में उत्तर प्रदेश की वैश्विक कारोबारी ताकत की झलक देखने को मिलेगी। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (UPITS ) के तीसरे संस्करण से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में मेगा रोड शो आयोजित कर रही है। इस कड़ी में नई दिल्ली के बाद अगला रोड शो 11 जुलाई शुक्रवार को हैदराबाद में होने जा रहा है। यह रोड शो व्यापार, निवेश, निर्यात और नवाचार के क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश की क्षमताओं को देश के दक्षिणी राज्यों के सामने प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करेगा। इस रोड शो में टीम योगी की ओर से एमएसएमई, खादी और ग्रामोद्योग व हैंडलूम और टेक्सटाइल मंत्री राकेश सचान योगी सरकार के विजन को प्रस्तुत करेंगे।

प्रमुख सेक्टर्स की संभावनाओं को किया जाएगा उजागर

इस मेगा रोड शो का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के निर्यात विजन 2025 (UPITS ) को देश के सामने स्पष्ट रूप से पेश करना है। इसमें विदेशी राजनयिकों, दूतावास अधिकारियों, अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, व्यापार संगठनों, उद्योगपतियों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। रोड शो में उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि राज्य की कारोबारी प्रगति, अधोसंरचनात्मक विकास, निवेश के लिए अनुकूल माहौल और नीति-सहायक वातावरण का समग्र चित्र प्रस्तुत करेंगे।

इस आयोजन में खासतौर से उत्तर प्रदेश के प्रमुख सेक्टर्स जैसे एमएसएमई, ओडीओपी, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, आईटी, एग्रो-बेस्ड इंडस्ट्रीज और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को उजागर किया जाएगा। यह रोड शो (UPITS Road Show) न केवल निवेशकों और व्यापारिक प्रतिनिधियों के लिए अवसर लेकर आएगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

हैदराबाद के बाद बेंगलुरू, मुंबई और अहमदाबाद की बारी

यह रोड शो ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर 2025 के बीच आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (UPITS) के लिए उद्योग जगत और विदेशी प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने और उन्हें सहभागी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नई दिल्ली में इस श्रृंखला की पहली कड़ी सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी है, जबकि आगामी रोड शो बेंगलुरू (18 जुलाई), मुंबई (25 जुलाई) और अहमदाबाद (30 जुलाई) में प्रस्तावित हैं।

Tags: UPITS-2025
Previous Post

योगी सरकार के शिक्षा सुधारों को फिर मिली न्यायिक मान्यता

Next Post

योगी सरकार की अवैध धर्मांतरण के खिलाफ जंग जारी, 16 अवैध धर्मांतरण के आरोपियों को दिलायी सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Self-Help Groups
उत्तर प्रदेश

साढ़े दस लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सवा करोड़ ग्रामीण परिवारों की बदली तकदीर

01/09/2026
Next Post
Yogi government's fight against illegal conversion continues

योगी सरकार की अवैध धर्मांतरण के खिलाफ जंग जारी, 16 अवैध धर्मांतरण के आरोपियों को दिलायी सजा

यह भी पढ़ें

Navratri

माघ गुप्त नवरात्रि इस दिन से होंगे शुरू, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

19/01/2025
Pope Francis

पोप फ्रांसिस का वेटिकन सिटी में निधन, लंबे वक़्त से थे बीमार

21/04/2025
killer arrested

ग्राम प्रधान की हत्या की साजिश करने वाले दो इनामी बदमाशों को STF ने दबोचा

12/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version