• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा का सड़क हादसे में निधन, एलजेए ने जताया शोक

Writer D by Writer D
10/07/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Dilip Sinha

Dilip Sinha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा (Dilip Sinha) का आज सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। रोडवेज बस ने लोहिया पथ पर जियामऊ के निकट उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही पत्रकार की मौत हो गई। बताया जाता है कि उनकी स्कूटी को एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर जेब में सिर्फ कलम और प्रेस कार्ड मिला।

बता दें कि सिन्हा (Dilip Sinha) , राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सदस्य थे। वे कई बार से लगातार सदस्य चुने जा रहे थे। हादसे के बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया!

आपको बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा (Dilip Sinha) लखनऊ के पत्रकारपुरम इलाके में रहते थे और दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर में कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और संस्थानों में सेवाएं दीं। हाल ही में वे अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे। वो सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि पत्रकारों की आवाज भी थे। उन्होंने हमेशा पत्रकारों के हक, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दों को प्राथमिकता दी।

पत्रकार दिलीप सिन्हा (Dilip Sinha) हाल ही में पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और मेडिकल सुविधा सुनिश्चित कराने को लेकर प्रशासन से बातचीत कर रहे थे। उनकी लेखनी में साफ-साफ सच्चाई झलकती थी। उनकी रिपोर्टिंग में दम था और उनकी भाषा में भावनाओं के साथ-साथ जनहित का स्पष्ट आग्रह रहता था। वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा के अचानक चले जाने से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों, रिपोर्टरों और मीडिया संगठनों ने सोशल मीडिया पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (LJA) के अध्यक्ष व मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा (Dilip Sinha) की आज सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमेशा पत्रकारों की समस्याओं के लिए लड़ने वाले व्यक्ति थे।

श्री सिन्हा का यू अचानक चले जाना बहुत ही पीड़ा दायक है। आज पत्रकारों ने एक अपना जुझारू साथी खो दिया,उनका इस तरह अचानक चले जाना बहुत ही दुखद है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Next Post

ग्रामवासियों को कहीं जाने की नही है आवश्यकता, प्रशासन हरदम खड़ा यहीं आपके समक्षः डीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Next Post
Savin Bansal

ग्रामवासियों को कहीं जाने की नही है आवश्यकता, प्रशासन हरदम खड़ा यहीं आपके समक्षः डीएम

यह भी पढ़ें

snakes

14 फुट का पायथन समेत 100 से अधिक सांपों ने की शख्स की घेराबंदी, और फिर…

21/01/2022
avnish awasthi

उप्र पुलिस एवं आधुनिकीकरण आयोग के सदस्य पद पर आवेदन पत्र आमंत्रित

04/06/2021
accident

ट्रक की चपेट में सेवानिवृत डिप्टी रेंजर की दर्दनाक मौत, चालक फरार

07/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version