• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंदूकें थम रही हैं… 23 खूंखार नक्सलियों के सरेंडर पर बोले CM विष्णु देव साय

Writer D by Writer D
12/07/2025
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
23 dreaded Naxalites surrendered

23 dreaded Naxalites surrendered

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देशभर में चल रहे नक्सल मुक्त भारत’ अभियान के बीच छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को 23 खूंखार नक्सलियों (Naxalites) ने सरेंडर किया है। इन पर 1.18 करोड़ रुपये इनाम घोषित किया गया था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 11 सीनियर कैडर शामिल हैं, जिनमें से ज्यादातर पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर 1 में सक्रिय हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने नक्सलियों (Naxalites) के सरेंडर करने पर प्रतिक्रिया दी है।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बस्तर बदल रहा है, बंदूकें थम रही हैं… लोकतंत्र की लौ अब हर कोने में जल रही है। सुकमा जिले में 1 करोड़ 18 लाख रुपए के 23 इनामी नक्सलियों (Naxalites) ने आज आत्मसमर्पण किया है, इन्हें मिलाकर पिछले 24 घंटों के भीतर प्रदेश में कुल 45 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ लोकतंत्र पर भरोसा दिखाया है। ये सिर्फ आत्मसमर्पण नहीं है, ये उस विश्वास की जीत है जो हमारी सरकार ने नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं के माध्यम से विकास के रूप में सुदूर अंचलों तक पहुंचाया है। अब यहाँ बंदूक की गोली नहीं, विकास की बोली सुनाई दे रही है। इसी का परिणाम है कि पिछले 15 महीनों में 1521 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।”

उन्होंने आगे लिखा, “यह हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 की भी सकारात्मकता का प्रमाण है कि लोग हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में सुशासन के विज़न पर चलते हुए, हमारा प्रदेश तय समय सीमा के भीतर नक्सलवाद से अवश्य मुक्त होगा। वंदे मातरम्!”

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के अनुसार, सरेंडर करने वाले नक्सलियों में लोकेश उर्फ पोडियाम भीमा (35), रमेश उर्फ कलमु केसा (23), कवासी मासा (35), मड़कम हूंगा (23), नुप्पो गंगी (28), पुनेम देवे (30), पारस्की पांडे (22), मदवी जोगा (20), नुप्पो लच्छू (25), पोडियाम सुखराम (24) और दूधी भीमा शामिल हैं। इन पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा, चार अन्य नक्सलियों (Naxalites) पर 5-5 लाख रुपये, एक नक्सली पर 3 लाख रुपये और सात नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था।

Tags: Chattisgarh News
Previous Post

तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 3 की मौत

Next Post

टेस्टिंग, ट्रायल कमिशनिंग पूर्ण; मरीजों तीमारदारों को वाहन पार्किंग स्पेस में इजाफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Winter
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह करें अपनी स्किन की देखभाल

22/03/2026
Savin Bansal
राजनीति

नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित

21/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास: CM साय

21/03/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the Surguja Olympics
Main Slider

3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों की स्वस्फूर्त सहभागिता खेल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाता है : मुख्यमंत्री साय

21/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षा व गो-आश्रय आत्मनिर्भरता में योगदान देने वाली विभूतियां होंगी सम्मानित: मुख्यमंत्री

21/03/2026
Next Post
Coronation Automatic Parking

टेस्टिंग, ट्रायल कमिशनिंग पूर्ण; मरीजों तीमारदारों को वाहन पार्किंग स्पेस में इजाफा

यह भी पढ़ें

Sonu Sood

कोरोना काल के मसीहा अभिनेता सोनू सूद हुए कोरोना संक्रमित

17/04/2021
habibul islam

UP ATS की गिरफ़्त में आया जैश का एक और आतंकी, वर्चुअल ID बनाने में है एक्सपर्ट

14/08/2022
Gyanvapi

ज्ञानवापी मस्जिद में ASI सर्वेक्षण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, दो हफ्तों में मांगा जवाब

09/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version