• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला कांवड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को 10 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मी तैनात, महिला हेल्प डेस्क बनाए गए

Writer D by Writer D
13/07/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, लखनऊ
0
Kanwar Yatra

Kanwar Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने सावन (Sawan) माह में शिवभक्तों की आस्था के प्रतीक कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को लेकर वृहद स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार खासकर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है। ऐसे में सीएम योगी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के रूट पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 10 हजार से महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या मानी जा रही है।

वहीं पुलिस विभाग की ओर से प्रदेशभर कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के लिए 66 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। इसमें महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी लगभग 15 प्रतिशत है।

हेल्प डेस्क पर तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, महिलाओं काे देंगी परामर्श

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाल ही में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) की उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से करीब 6 करोड़ श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल हो सकते हैं, जो प्रदेश से हाेते हुए अपनी यात्रा पूरी करेंगे। इसमें 10-12 प्रतिशत यानी 60 से 70 लाख महिला श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस पर बैठक में सीएम योगी के अधिकारियों को महिला केंद्रित सुरक्षा मॉडल को लागू करने के निर्देश दिये थे।

सीएम योगी के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए 10 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। इसमें 8,541 महिला मुख्य आरक्षी अौर 1,486 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। इसके अलावा सीएम योगी के निर्देश पर इस बार महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क पर महिला कांस्टेबल मौजूदगी सुनिश्चित की गयी है, जो न केवल सहायता देंगी बल्कि संवेदनशील मामलों में परामर्श भी उपलब्ध कराएंगी। इसके अलावा कई जिलों में महिला स्वयंसेवी संगठनों की मदद से शक्ति हेल्प बूथ की भी स्थापना की जा रही है। योगी सरकार की पहल प्रदेश में महिलाओं के निडर होकर कहीं भी आने-जाने की भावना का प्रदर्शित करता है।

24 घंटे हेल्पलाइन नंबरों पर भी उपलब्ध रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, बढ़ाए गए क्यूआरटी के गश्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश की सभी क्यूआरटी (क्यूक रिस्पांस टीम) में महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। इसमें भी रात के समय सभी क्यूआरटी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती अनिवार्य की गयी है। साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर क्यूआरटी के गश्त को बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं ताकि महिला श्रद्धालुओं समेत सभी श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता प्रदान की जा सके।

कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के मद्​देनजर प्रदेश में 11 जोन में बनाए गए विशेष कंट्रोल रूम और 24×7 हेल्पलाइन नंबरों को भी महिला पुलिस कर्मियों के माध्यम से मॉनीटर किया जा रहा है। इन जोन में महिला श्रद्धालुओं के लिए 150 से अधिक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई हैं। कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों में से मेरठ जोन में सबसे अधिक व्यवस्था की गई है। यहां 3,200 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

ऐसे में मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ और गाजियाबाद जिलों में जगह-जगह महिला पुलिसकर्मी महिला श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात की गयी हैं। पुलिस ने बताया कि इस बार महिला पुलिसकर्मियों की प्रत्यक्ष मौजूदगी से महिलाओं को यात्रा के दौरान और अधिक आत्मविश्वास मिलेगा। वहीं ड्रोन निगरानी, सीसीटीवी और सोशल मीडिया निगरानी जैसे डिजिटल उपायों से भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।

Tags: Kanwar YatraLucknow NewssawanSawan 2025
Previous Post

मुख्यमंत्री ने परमपूज्य कमलेश जी महाराज का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

Next Post

मत्स्य पालन से आधी आबादी को भी आत्मनिर्भर बना रही डबल इंजन सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Next Post
fisheries

मत्स्य पालन से आधी आबादी को भी आत्मनिर्भर बना रही डबल इंजन सरकार

यह भी पढ़ें

‘LIC’ में ‘IPO’ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 मई तक लगा सकेंगे बोली

04/05/2022
sore throat

सर्दियों में होने वाला गले का दर्द और सूजन कहीं टॉन्सिल तो नहीं?

30/01/2022

डल फेस पर आएगा निखार, आज़माएं ये जादुई उपाय

10/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version