• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

114 साल के मैराथन धावक फौजा सिंह को कार से टक्कर मारने वाला गिरफ्तार

Writer D by Writer D
16/07/2025
in खेल
0
Fauja Singh

Fauja Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालंधर : मैराथन धावक फौजा सिंह ( Fauja Singh) (114) को कार से टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने प्रवासी (एनआरआई) अमृतपाल सिंह ढिल्लों (26) को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिवंदर सिंह विर्क ने बुधवार को यहां एक प्रेस सम्मेलन में बताया कि पुलिस ने घटना के तीस घंटों के भीतर मामले को सुलझाते हुए आरोपी ढिल्लों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। ढिल्लों करतारपुर के दसूपुर गाँव का निवासी है और कनाडा में रहता है। वह आठ दिन पहले ही भारत आया था।

उन्होने कहा कि पूछताछ में ढिल्लों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और बताया है कि घटना के समय वह अकेला था और भोगपुर से किशनगढ़ की ओर जा रहा था। जब वह ब्यास पिंड के पास पहुंचा तो एक बुजुर्ग उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया। उन्हें ये नहीं पता था कि बुजुर्ग फौजा सिंह ( Fauja Singh) हैं। जब देर रात खबरें आनी शुरू हुईं तो फौजा सिंह की मौत के बारे में पता चला।

पुलिस ने उसकी फॉर्च्यूनर कार को भी जब्त कर लिया है। ढिल्लों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आरोपी ढिल्लो ने 14 जुलाई को सड़क पार करते समय अपनी फॉर्च्यूनर एसयूवी कार से फौजा सिंह ( Fauja Singh) को टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। बाद में श्री फौजा सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए बनाई गई टीम ने कुछ गाड़ियां लिस्ट आउट की थीं। उन्होंने बताया कि उनमें से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी की पहचान मंगलवार देर शाम की गई। नंबर से पता चला कि गाड़ी कपूरथला के अठौली गांव के रहने वाले वरिंदर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। जिसके बाद जालंधर पुलिस की टीमें कपूरथला रवाना हुईं और वरिंदर तक पहुंचीं। वरिंदर सिंह से पूछताछ में पता चला कि कनाडा से आए एक प्रवासी अमृतपाल सिंह ढिल्लों ने उसकी कार खरीदी थी। अमृतपाल के पिता का निधन हो चुका है, उसकी तीन बहनें हैं और उसकी मां कनाडा में रहती हैं।

फौजा सिंह ( Fauja Singh) का अभी तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि उनके बेटे, बेटियां और अन्य रिश्तेदार कनाडा से आ रहे हैं। उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Tags: Fauja Singhsports news
Previous Post

अमेरिकन आइडल की सुपरवाइजर रॉबिन केय और उनके पति की हत्या, में मिले दोनों के शव

Next Post

एकलव्य वन से शुरू होगी विशिष्ट वनों की स्थापना

Writer D

Writer D

Related Posts

Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Gujarat Titans bus catches fire
खेल

IPL 2026: बीच सड़क धू-धू कर जली गुजरात टाइटंस की बस, बाल-बाल बची शुभमन गिल की टीम

01/06/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Next Post
Forest

एकलव्य वन से शुरू होगी विशिष्ट वनों की स्थापना

यह भी पढ़ें

Sambhal violence: Now DIG jail suspended

आर्किटेक्ट का मिला शव, चौकी प्रभारी निलंबित

01/01/2023
Shivbalak Pasi

गांधी परिवार के करीबी व पूर्व राज्यमंत्री शिवबालक पासी का निधन

16/05/2021
cm yogi

भगवान भास्कर की परीक्षा भी नहीं डिगा पाई यूपी के मुखिया के हौसले

17/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version