• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सनातन आस्था का अपमान सपा की पहचान: स्वतंत्र देव सिंह

Writer D by Writer D
16/07/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
swatantra dev

swatantra dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ:- कांवड़ यात्रा को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल जी वर्मा द्वारा दिए गए बयान पर कड़ा विरोध दर्ज करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ( Swatantra Dev) ने कहा कि यह बयान केवल कांवड़ियों का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण सनातन परंपरा और भारत की आध्यात्मिक विरासत का अपमान है। कांवड़ यात्रा को ‘अंधविश्वास’ कहना और शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा को गलत ठहराना सपा के उसी विकृत सोच का हिस्सा है, जो राम को काल्पनिक मानती है, श्रीरामचरितमानस को जलाने वालों को संरक्षण देती है और हिन्दू आस्था को बार-बार लांक्षित करती है।

श्री सिंह ( Swatantra Dev) ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके नेता सुन लें, कांवड़ यात्रा अंधविश्वास नहीं, सनातन की जीवंत परंपरा है। यह आस्था, सेवा, अनुशासन और संकल्प का उत्सव है। लाखों श्रद्धालु पूरी श्रद्धा से गंगाजल लाकर शिव अभिषेक करते हैं। यह संस्कृति को जोड़ने वाली वह कड़ी है जो गांव-गांव, नगर-नगर में सामाजिक समरसता और भक्ति का संदेश देती है।

कैबिनेट मंत्री vने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे नेता आज विश्व मंच पर भारत की सनातन परंपरा के ध्वजवाहक बनकर खड़े हैं। मोदी जी जब काशी विश्वनाथ से लेकर राम मंदिर तक की भव्यता के माध्यम से भारत की गौरवगाथा रचते हैं, और योगी जी जब स्वयं कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हैं, तब यह केवल प्रशासनिक कार्य नहीं होता, यह सनातन के प्रति सम्मान और प्रतिबद्धता का प्रतीक होता है।

श्री सिंह ( Swatantra Dev) ने कहा कि कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा श्रद्धा का उत्सव है, आतंकियों पर नहीं होती पुष्पवर्षा। अफसोस है कि सपा के नेताओं को यह फर्क समझ नहीं आता। जिनकी राजनीति तुष्टीकरण और वोटबैंक के इर्द-गिर्द घूमती हो, उन्हें सनातन की महानता से चिढ़ होना स्वाभाविक है। लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि अब देश चुप नहीं बैठता, सनातन के अपमान पर सड़कों से संसद तक जवाब देता है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी को शर्म आनी चाहिए कि उसके नेता कांवड़ियों की आस्था का मजाक उड़ा रहे हैं। यह महज एक बयान नहीं, भारत की आध्यात्मिक आत्मा पर हमला है। सपा नेतृत्व इस बयान के लिए देश से सार्वजनिक माफी मांगे, वरना सनातन विरोध की यह विकृति जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Tags: Lucknow News
Previous Post

नियमों की अनदेखी, अनुशासनहीनता और लापरवाही पर नगर विकास विभाग ने की सख्त कार्रवाई

Next Post

घरेलू बायोगैस यूनिट से रसोई-एलपीजी खपत में आएगी 70 फीसदी कमी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Self-Help Groups
उत्तर प्रदेश

साढ़े दस लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सवा करोड़ ग्रामीण परिवारों की बदली तकदीर

01/09/2026
Next Post
Biogas plant

घरेलू बायोगैस यूनिट से रसोई-एलपीजी खपत में आएगी 70 फीसदी कमी

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में 13 पुलिस उपाधीक्षकों के हुए तबादले, देखें पूरी सूची

08/04/2021
गौतम बुद्ध

गौतम बुद्ध को लेकर जयशंकर के बयान पर भड़का नेपाल, जताई आपत्ति

10/08/2020
CM Dhami

जेलों के विकास के लिए राज्य का अपना अलग मॉडल विकसित किया जाए: मुख्यमंत्री

11/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version