• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वॉर्मर मशीन पर रखे नवजात की जलकर मौत, डॉक्टर बोले- गलती हो गई….

Writer D by Writer D
17/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
Children

Children

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशांबी के जिला अस्पताल में SNCU (सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट) में एक नवजात शिशु वॉर्मर मशीन के हीटिंग पैड पर जिंदा जल गया। बच्चे का शरीर नीला पड़ गया था। वॉर्मर इतना गर्म हो गया था कि बच्चे के सीने से पेट तक की खाल बुरी तरह झुलस गई। उसके शरीर से धुआं निकलने लगा।

अस्पताल के स्टाफ ने जब यह देखा तो उसके हाथ-पांव फूल गए। फौरन डॉक्टर्स को सूचना दी। चीफ मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. दीपक सेठ और SNCU के ड्यूटी डॉक्टर्स वार्ड में पहुंचे। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

इस घटना से गुस्साए बच्चे के परिजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मंझनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया तब वे शांत हुए। परिजन का आरोप है कि SNCU वार्ड का स्टाफ मोबाइल पर बिजी था। उन्होंने बच्चे पर ध्यान ही नहीं दिया।

फतेहपुर के हरिश्चंद्रपुर गांव के रहने वाले जुनैद अहमद ने पत्नी मेहिलिका को 14 अगस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम 6.15 बजे मेहिलिका ने बेटे को जन्म दिया। परिवार वाले काफी खुश थे। वह निश्चिंत थे कि डिस्चार्ज कराकर घर चले जाएंगे, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को पूरी तरह से स्वस्थ न होने की बात कही और उसे SNCU वार्ड में शिफ्ट कर दिया।

आज से यूपी विधानसभा मानसून सत्र शुरू, हंगामे के आसार

पूरी रात परिवार के लोगों को नवजात के पास नहीं जाने दिया। रविवार सुबह बच्चे की नानी शबाना उसे देखने गई तो बच्चे का शरीर नीला पड़ चुका था और उसके शरीर से धुआं निकल रहा था। सीना और पेट का हिस्सा फट रहा था।

पिता जुनैद ने बताया कि जब उन्होंने इस घटना को लेकर एक डॉक्टर से सवाल किए तो उन्होंने कहा- माफ कर दीजिए गलती हो गई। इतना कह कर वे चले गए, फिर नजर नहीं आए। मैं उनका नाम नहीं जानता, लेकिन सामने आ जाएं तो पहचान लूंगा।

इंस्पेक्टर मनीष पांडेय ने बताया कि नवजात के पिता जुनैद अहमद की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। उधर CMS डॉ. दीपक सेठ ने भी कहा है कि जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी

Tags: crime newskaushambhi newsnewborn baby deadup news
Previous Post

गर्मी से हैं परेशान तो घर पर यूं बनाएं टेस्टी खस का शर्बत

Next Post

योगी के मंत्री सभा में बोले- अगर यह BJP नेता है तो फौरन निकालो, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Next Post

योगी के मंत्री सभा में बोले- अगर यह BJP नेता है तो फौरन निकालो, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Pathan

‘पठान’ के सामने ढेर हुआ ‘बाहुबली 2’, बनी हाईएस्ट ग्रॉसर हिन्दी फिल्म

04/03/2023
मजदूरों की मौत

उज्जैन : 7 मजदूरों की संदिग्ध अवस्था में मौत, शहर में मची सनसनी

15/10/2020
iPhone 17 की चाहत पड़ेगी महंगी! इतने बढ़ सकते हैं फोन के दाम, ये है वजह

iPhone 17 होगा महंगा! कीमत बढ़ने की ये है बड़ी वजह

28/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version