• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

Writer D by Writer D
21/07/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Jagdeep Dhankhar

Jagdeep Dhankhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। राष्ट्रपति को भेजे लेटर में उन्होंने लिखा, स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे लेटर में उन्होंने आगे लिखा, मैं देश की राष्ट्रपति के प्रति उनके अटूट समर्थन और मेरे कार्यकाल के दौरान हमारे बीच बने सुखद और अद्भुत कार्य संबंधों के लिए हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। मैं प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री का समर्थन अमूल्य रहा है। मैंने अपने कार्यकाल के दौरान बहुत कुछ सीखा है।

सांसदों का विश्वास और स्नेह हमेशा मेरी यादों में रहेगा

जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने लेटर में लिखा, सभी संसद सदस्यों से मुझे जो गर्मजोशी, विश्वास और स्नेह मिला है, वह हमेशा मेरी यादों में रहेगा। मैं देश के महान लोकतंत्र में उपराष्ट्रपति के रूप में प्राप्त अमूल्य अनुभवों और अंतर्दृष्टि के लिए तहे दिल से आभारी हूं। इस महत्वपूर्ण अवधि के दौरान देश की आर्थिक प्रगति और अभूतपूर्व विकास को देखना और उसमें भाग लेना मेरे लिए सौभाग्य और संतुष्टि की बात रही है।

अपने पद से इस्तीफा देने हुए उन्होंने (Jagdeep Dhankhar) कहा कि देश के इतिहास के इस परिवर्तनकारी युग में सेवा करना मेरे लिए एक सच्चा सम्मान रहा है। इस प्रतिष्ठित पद से विदा लेते हुए मैं भारत के वैश्विक उत्थान और अभूतपूर्व उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहा हूं। इसके उज्ज्वल भविष्य में अटूट विश्वास रखता हूं। हार्दिक सम्मान और कृतज्ञता…

Tags: Jagdeep Dhankhade
Previous Post

भारी वर्षा के बीच भी जनमन का आस्था मय विश्वास जनदर्शन पर बरकार; भीषण वर्षा में भी बड़ी संख्या में पंहुचे फरियादी

Next Post

हरियाणा में प्रवेश करने वाली सभी सड़कें दुरुस्त होनी चाहिए: सीएम नायब सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post
CM Nayab Saini

हरियाणा में प्रवेश करने वाली सभी सड़कें दुरुस्त होनी चाहिए: सीएम नायब सैनी

यह भी पढ़ें

राजस्व प्राप्तियों में बढ़ोत्तरी करने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारी फील्ड विजिट करें: सीएम योगी

28/03/2022
Nach Meri Rani

Interview : गुरु रंधावा और नोरा फतेही का सॉन्ग “नाच मेरी रानी” हुआ रिलीज

21/10/2020
CM Dhami

हरेला पर्व प्रकृति और मानव के सह अस्तित्व को स्मरण दिलाने का दिन है: सीएम धामी

16/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version