• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारी वर्षा के बीच भी जनमन का आस्था मय विश्वास जनदर्शन पर बरकार; भीषण वर्षा में भी बड़ी संख्या में पंहुचे फरियादी

Writer D by Writer D
21/07/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
DM Savin Bansal

DM Savin Bansal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में प्रत्येक सोमवार की भांति आज भी जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 100 शिकायतें प्राप्त हुई जनदा दर्शन में आज अलग-2 प्रकृति की शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें भूमि कब्जे, एमडीडीए, नगर निगम, समाज कल्याण, पुलिस, विद्युत विकास के अतिरिक्त मुआवजा, आर्थिक सहायता, सड़क, भरणपोषण, ठगी, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़ी समस्याएं प्राप्त हुई। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता की कराई परेड, एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता को फटकार कहा महज खाना पूर्ति के कलैक्टेªट आने की जरूरत नहीं है। भारी वर्षा के बीच भी बड़ी संख्या में लोक जनदर्शन पंहुचे।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने अवस्थापना (पुनर्वास) खण्ड ऋषिकेश द्वारा आवंटित भूखण्डों में उजागार हुए पुलमा देवी प्रकरण के उपरान्त इसी प्रकृति के अन्य प्रकरण भी सामने आ रहे जिस पर डीएम ने विस्तृत एसआईटी जांच के निर्देश दिए। अवस्थापना पुनर्वास खण्ड ऋषिकेश द्वारा आवंटित भूखण्ड फर्जीवाड़ा का सामने आया एक और मामला आ रहे है जिस पर डीएम सभी प्लाट आवंटन के विस्तारपूर्वक एसआईटी जांच का मन बना चुके हैं।

अम्बेडकर कालोनी निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी द्वारा सड़क के बीचो-बीच नाली बना दी है जिससे पानी जमा हो रहा साथ सड़क पर अतिक्रमण भी कर रहा है नगर निगम से शिकायत करने पर अधीक्षण अभियंता द्वारा टालबराई की जा रही है, जिस पर डीएम ने नगर निगम को 03 दिन में समाधान करने तथा नगर निगम के अधीक्षण अभिंयता प्रतिदिन कलेक्टेªट में उपस्थिति दर्ज कराने को निर्देशित किया।

गांधी रोड निवासी रविन्द्र सिंह ने धारा 28 के आदेश का क्रियान्वयन नक्शा दुरूस्ती अभी तक न किए जाने की शिकायत की। बताया कि तहसील के कई चक्कर लगाने पर भी आज भी नक्शा दुरूस्त नही किया गया है। जिस पर डीएम ने एसडीएम सदर को दोषी कर्मचारी राजस्व कानूनगो के विरूद्व निलंबन की कार्यवाही हेतु पत्रावली आज ही प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्राम धन्तोरी उत्तरकाशी निवासी अभिषेक नौटियाल ने डीएम ने गुहार लगाई की उनको अनुसूचित जाति के व्यक्ति की भूमि क्रय कर दी गई विक्रय के समय नही बताया कि भूमि अनुसूचित जाति की है तथा नामान्तरण के समय भी लेखपाल की रिपोर्ट पर भी प्रश्न चिन्ह लगाए हैं जिस पर डीएम ने सम्बन्धित लेखपाल को नामजद करने के एसएसपी को निर्देश दिए।

असहाय चंदुल ने डीएम से गुहार लगाई कि उनके तीन बच्चों को आवासीय स्कूल में दाखिला दिलाया जाए उनके पति का पांव कटा हुआ है तथा स्वयं उनका भी स्वास्थ्य खराब रहता है बच्चों का दाखिला कराने का अनुरोध किया। जिस पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए।

तुनवाला रायपुर निवासी आयुर्वेदिक संविदा चिकित्सक डॉ सरिता चौहान ने बताया वह 2009 से दुर्गम अति दुर्गम क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही है उनका स्थानान्तरण 2022 में गौचर कर दिया गया, 2022 से स्थानान्तरण सुगम में किए जाने के अनुरोध पर अब-तक नही स्थानान्तरण नही किया गया है तथा वर्ष 2022 संविदा विस्तार नही किया गया है जिस पर डीएम ने आयुर्वेद निदेशक से दूरभाष पर वार्ता करते हुए संविदा नवीनीकरण सुगम क्षेत्र में कराने का अनुरोध किया।

हाथीबड़कला निवासी बुजुर्ग महिला बिमला देवी ने अपनी फरियाद में बताया कि स्वर्ण भूमि ज्वेलर्स न्यू कैंट रोड हाथीबड़कला द्वारा स्वर्ण आभूषण लॉकर में रखने के नाम पर हड़प लिए जिस पर आभूषण दिलवाने की गुहार लगाई जिस पर डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश चन्द्र डोवल ने अपनी फरियाद में बताया कि उनके पुत्रों द्वारा उन्हें व उनकी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया है उन्होंने डीएम से गुहार लगाई जिस पर डीएम ने अपर उप जिलाधिकारी न्यायिक को भरण पोषण अधिनियम में वाद दायर करने क निर्देश दिए।

आधार कार्ड में अपनी जन्म तिथि ठीक कराने के लिए दर दर भटक रही 82 साल की बुजुर्ग सरिता राज की समस्या का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। बुजुर्ग महिला ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि पति की पेंशन के सिवाय उनका कोई सहारा नही है। आधार कार्ड में जन्म तिथि गलत होने से उन्हें अन्य लाभ भी नही मिल पा रहे है। इस पर डीएम ने बुजुर्ग महिला के आधार कार्ड संशोधन हेतु मौके पर ही आवेदन भराया गया।

लखवाड़ निवासी भरत सिंह ने लखवाड़ बांध परियोजना के लिए अधिग्रहित निजी नाप भूमि का मुआवजा न मिलने की शिकायत करते हुए बताया कि भूमि अधिग्रहण के समय तीन सह खातेदार थे, जिसमें उनका नाम भी शामिल था, परंतु उन्हें मुआवजा नही मिला है। इस पर जिलाधिकारी ने एसएलएओ को 03 दिन के अंदर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। पटना विहार के सरमेरा निवासी कमलनयन प्रसाद ने एनएच हरिद्वार रोड भानियावाला में उनकी निजी भूमि अधिग्रहण किए जाने के उपरांत मुआवजा न मिलने की शिकायत की। जिस पर एसएचएओ को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया।

सूरजपाल सिंह ने अपने बेटे मनीष कुमार की मृत्यु होने पर उसके द्वारा सहकारी समिति से लिए गए ऋण माफ करने की गुहार लगाते हुए बताया कि उनके पुत्र ने इस संबंध में कभी परिवार कोई जानकारी नही दी। दुर्घटना में मनीष की मृत्यु हो चुकी है और परिवार आर्थिक स्थित ठीक नही है। इंजीनियर्स एनक्लेव कॉलोनी, जाखन में छोटे भूखंडों पर बहुमंजिला व्यावसायिक फ्लैट बनाने की शिकायत पर एमडीडीए को जांच करने को कहा गया। राजपुर रोड निवासी प्रभा कुमारी की प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने की मांग पर एएमएनए को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। धोखाधड़ी प्रकरण में मिताली मारा एवं तरूण को विधिक सहायता निःशुल्क वकील उपलब्ध कराने हेतु सचिव विधिक सेवा प्राधिकारण को पत्र प्रेेषित।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी एफआर केके मिश्रा, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, एसडीएम अपूर्वा, एसडीएम कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

स्मार्ट गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सभी परिवारों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य करें: सीएम धामी

Next Post

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
Next Post
Jagdeep Dhankhar

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

यह भी पढ़ें

House Attached

कुर्क हुयी एलायंस बिल्डर की 20 करोड़ की संपत्ति

02/05/2023

छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे अटल जी : मुख्यमंत्री साय

25/12/2024
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

भारत को जल्द मिलेगी मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन, जानें कितने में पड़ेगा टीका?

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version