• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंबई में रोडशो के जरिए योगी सरकार ने दिखाई औद्योगिक ताकत

Writer D by Writer D
25/07/2025
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
UPITS 2025

UPITS 2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई/लखनऊ : योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को निवेश और निर्यात के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार को मुंबई में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) का जोरदार रोडशो आयोजित किया। देश की आर्थिक राजधानी में आयोजित इस आयोजन के माध्यम से टीम योगी ने महाराष्ट्र के व्यापार जगत, सोर्सिंग एजेंसियों और संस्थागत खरीदारों को न केवल आकर्षित किया, बल्कि उत्तर प्रदेश के साथ औद्योगिक साझेदारी को नया आयाम भी दिया।

UPITS प्रदेश की प्रतिभा और परंपरा का वैश्विक मंच

चर्चगेट स्थित आईएमसी बिल्डिंग के वालचंद हीराचंद हॉल में आयोजित इस रोडशो में उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार और देश के प्रमुख उद्योग संगठनों के शीर्ष अधिकारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर राकेश सचान ने कहा कि “UPITS केवल एक व्यापार मेला नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की प्रतिभा और परंपरा का वैश्विक मंच है। ओडीओपी और पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाएं प्रदेश के एमएसएमई और कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला रही हैं।”

सोर्सिंग प्लेटफॉर्म होगा यूपीआईटीएस

आयुक्त-उद्योग वी. पांडियन ने बताया कि 25 से 29 सितंबर 2025 तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाला यह मेला फूड प्रोसेसिंग, वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग और ओडीओपी उत्पादों समेत कई क्षेत्रों को जोड़ने वाला बड़ा सोर्सिंग प्लेटफॉर्म होगा। उन्होंने बताया कि विशेष बी2बी बैठकें, अंतरराष्ट्रीय खरीदार प्रतिनिधिमंडल, और निर्यात क्लस्टर यूपी की औद्योगिक शक्ति को दर्शाएंगे।

मजबूत व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने का संकल्प

ईपीसीएच अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कहा कि “भारतीय कारीगरों के उत्पादों का वैश्विक निर्यात देश की सामाजिक-आर्थिक तरक्की के लिए अत्यंत आवश्यक है। यूपीआईटीएस इसी दिशा में मजबूत कदम है।” महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, बीएआई और इंडिया एक्सपो मार्ट के प्रतिनिधियों ने यूपी सरकार के इस दूरदर्शी प्रयास की सराहना की और राज्य के साथ मजबूत व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

महाराष्ट्र और यूपी के बीच व्यापारिक रिश्तों को मिली नई गति

सीईओ सुदीप सरकार ने UPITS 2025 की विस्तारित विशेषताओं, ओडीओपी शोकेस, एमएसएमई पवेलियन, बी2बी ज़ोन और निर्यात क्लस्टर की जानकारी दी, जो प्रदर्शकों और खरीदारों को व्यवसायिक अवसरों से जोड़ेगा। योगी सरकार की पहल से महाराष्ट्र और यूपी के बीच व्यापारिक रिश्तों को नई गति मिली है। मुंबई रोडशो के माध्यम से ओडीओपी उत्पादों, परिधान, फर्नीचर, चमड़ा, फूड व एग्री उत्पादों और इंजीनियरिंग वस्तुओं के लिए महाराष्ट्र को प्राथमिक खरीदार राज्य के रूप में रेखांकित किया गया।

शॉर्ट फिल्म और प्रजेंटेशन का भी प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान यूपीआईटीएस पर एक शॉर्ट फिल्म और प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत की गई, जिसमें सरकार द्वारा प्रदर्शकों और उद्यमियों को दिए जा रहे समर्थन पर विस्तृत जानकारी दी गई। पिछले संस्करणों की सफलता, जिसमें लाखों विज़िटर और हज़ारों करोड़ की व्यापारिक पूछताछ शामिल थी को देखते हुए UPITS 2025 को ‘देश के सबसे प्रभावी ट्रेड शो’ के रूप में आगे ले जाने की रणनीति स्पष्ट नजर आई।

Tags: Mumbai Newsup newsUPITS-2025Yogi News
Previous Post

05.19 ग्राम हिरोईन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

बिजली अधिकारियों से बोले मुख्यमंत्री, न पैसे की कमी, न बिजली की और न ही संसाधन कम, व्यवस्था सुधारें अन्यथा कार्रवाई तय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026
उत्तराखंड

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव: मुख्यमंत्री धामी

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
Next Post
cm yogi

बिजली अधिकारियों से बोले मुख्यमंत्री, न पैसे की कमी, न बिजली की और न ही संसाधन कम, व्यवस्था सुधारें अन्यथा कार्रवाई तय

यह भी पढ़ें

CM Yogi

‘… इनके लिए बुलेट ट्रेन चलेगी चिंता न करें’, गोमतीनगर की घटना पर बोले सीएम योगी

01/08/2024
fraudster arrested

डाकघर के खाताधारकों की मासिक किस्त हड़पने वाला जालसाज धरा गया

21/02/2021
KGBV

KGBV की छात्राओं को सुरक्षित करियर चुनने में मदद करेगी योगी सरकार

08/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version