• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीरो पावर्टी की पहली लाभार्थी रूबी का बनने लगा सपनों का आशियाना

Writer D by Writer D
26/07/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Zero Poverty Campaign

Zero Poverty Campaign

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : योगी सरकार की जीरो पावर्टी अभियान (Zero Poverty Campaign) की पहली लाभार्थी गोसाईगंज की रूबी के सपनों का अाशियाना बनने लगा है। वह अगले कुछ महीनों में झोपड़ी से पक्के मकान में शिफ्ट हो जाएगी। रूबी और उसके पति राम सागर अपने पक्के आशियाना के सपने को साकार होते देखकर काफी खुश हैं। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था, कि वह कभी गरीबी के चंगुल से बाहर निकल पाएंगे, लेकिन याेगी सरकार प्रदेश के ऐसे परिवारों के लिए मसीहा बनकर सामने आयी है। लखनऊ के गोसाईगंज की रूबी कभी एक छोटी सी झोपड़ी में जीवन बसर कर रही थीं, लेकिन आज योगी सरकार की मदद से उनका आशियाना आकार ले रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्राथमिकता रही है कि प्रदेश में कोई भी परिवार गरीबी की रेखा के नीचे जीवन न गुजारे। इसी सोच को ज़मीन पर उतारते हुए पिछले वर्ष 2 अक्टूबर काे ‘जीरो पावर्टी अभियान’ (Zero Poverty Campaign) की घोषणा की गई थी, जिसकी पहली लाभार्थी रूबी का परिवार बना।

मुख्य सचिव खुद कर रहे रूबी के मकान निर्माण की मॉनीटरिंग

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि योगी सरकार के जीरो पावर्टी अभियान (Zero Poverty Campaign) के तहत गोसाईगंज के सिलौली गांव की रूबी के लिए बनाए जा रहे पक्के मकान का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अगले कुछ महीनों में पूरा हो जाएगा। इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मुख्य सचिव ने बताया कि वह खुद मकान के निर्माण कार्य समेत अन्य याेजनाओं के लाभ की माॅनीटरिंग कर रहे हैं। रूबी के जीवन में बदलाव केवल मकान तक सीमित नहीं है। इससे पहले योगी सरकार ने उनके पति राम सागर को भी निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी एलएंडटी (L&T) में नौकरी दिलाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाया था।

https://cmgtimes.com/indian-army-does-not-take-22-minutes-to-teach-pakistan-a-lesson.html

अब राम सागर 18 हजार रुपये से अधिक मासिक वेतन पर एलएंडटी में कार्यरत हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में स्थायित्व आया है। एक ओर जहां राम सागर अब अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर परिवार का भरण-पोषण कर पा रहे हैं, वहीं रूबी खुद को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रही हैं। योगी सरकार की जीरो पावर्टी अभियान (Zero Poverty Campaign) का उद्देश्य प्रदेश के सबसे कमजोर और वंचित वर्गों को चिन्हित कर उन्हें बहुआयामी सहायता प्रदान करना है, ताकि वे गरीबी के कुचक्र से बाहर निकल सकें। इस योजना में सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि रोजगार, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में समग्र सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

बरसात में टपकता था पानी, याेगी सरकार ने की मदद तो बदल गयी जिंदगी

वहीं, रूबी ने योगी सरकार का आभार जताते हुए कहा कि वह कभी सोच भी नहीं सकती थीं कि उनका भी एक दिन पक्का घर होगा। उन्होंने कहा कि हम झोपड़ी में रहते थे और बरसात में पानी टपकता था। गर्मी में छत गर्म तवे की तरह जलती थी, लेकिन अब पक्के घर में रहने का सपना पूरा होने वाला है और यह सब योगी सरकार की मदद से संभव हो पाया है। इससे मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गयी है। रूबी की कहानी न केवल योगी सरकार की योजना की सफलता को दर्शाती है, बल्कि लाखों ऐसे परिवारों के लिए प्रेरणा भी है, जो अभी भी गरीबी की जंजीरों में जकड़े हुए हैं।

यह है योगी सरकार का जीरो पावर्टी अभियान (Zero Poverty Campaign) 

दो अक्टूबर 2024 को अभियान की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी।
25 लाख गरीब परिवारों को अभियान से लाभान्वित करने का है लक्ष्य।
चिन्हित परिवार के मुखिया को गारंटीड नौकरी उपलब्ध कराना योगी सरकार का लक्ष्य।
प्रति परिवार की आय सवा लाख रुपये सालाना करने का लक्ष्य।
13.57 लाख परिवारों को अब तक चिन्हित किया गया।
वर्ष 2025-26 के बजट में 250 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया।
हर गांव से 10 से 25 निर्धन परिवारों काे चिन्हित कर लाभांवित करने का है लक्ष्य।

Tags: Zero Poverty Campaign
Previous Post

पंचगव्य से बनेगी स्किन केयर, बायोगैस से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

Next Post

नाग पंचमी पर करें ये उपाय, घर से दूर हो जाएगी धन संपत्ति की समस्या

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास मंत्री ने की जनसुनवाई, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

30/07/2026
CM Yogi
Main Slider

रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वाले को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा: सीएम योगी

30/07/2026
DGP Rajiv Krishna reviewed the preparations for the Kanwar Yatra.
Main Slider

कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में यूपी सरकार, अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

30/07/2026
Dr. Bhupesh Kumar Goyal appointed Vice-Chancellor of Mahayogi Gorakhnath University.
उत्तर प्रदेश

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. भूपेश कुमार गोयल संभालेंगे कमान

30/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के लिए परकोलेशन टैंक बेहद जरूरी: केशव मौर्य

30/07/2026
Next Post
Nag Panchami

नाग पंचमी पर करें ये उपाय, घर से दूर हो जाएगी धन संपत्ति की समस्या

यह भी पढ़ें

G20 Summit

G20 Summit: आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए सज रही काशी

07/04/2023
Dhokla

स्नैक्स में बनाए मूंग दाल ढोकला, मिनटों में होगा तैयार

12/07/2025
Raju Srivastava

राजू श्रीवास्तव की हालत क्रिटिकल, डॉक्टरों ने दी ये बड़ी अपडेट

21/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version