• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश के किलों से संस्कार और स्वाभिमान झांकते हैं : प्रधानमंत्री

Writer D by Writer D
27/07/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
PM Modi

mann ki baat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए बांदा जिले के कालिंजर किले का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह किला केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं है, बल्कि यह भारत की संस्कृति, संस्कार और स्वाभिमान का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किलों से संस्कार और स्वाभिमान झांकते हैं। बांदा का कालिंजर किला इसका जीवंत उदाहरण है, जिसने महमूद गजनवी के बार-बार हमलों को विफल किया। उन्होंने बुन्देलखंड रीजन के अन्य किलों जैसे ग्वालियर, झांसी, दतिया, अजयगढ़, गढ़कुंडार और चंदेरी का भी जिक्र किया। इन किलों को देश की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए उन्होंने देशवासियों से इन स्थलों की यात्रा करने और अपने इतिहास के गौरव को महसूस करने का आग्रह किया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री (PM Modi) ने उत्तर प्रदेश में स्वच्छता के प्रति जन समर्पण को भी सराहा। उन्होंने लखनऊ की गोमती नदी स्वच्छता टीम का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से यह टीम हर रविवार बिना रुके, बिना थके गोमती नदी की स्वच्छता के लिए कार्य कर रही है। यह समर्पण प्रेरणादायक है।

सीएम योगी (CM Yogi) की अगुवाई में चल रहा है यूपी के किलों का पुनरोद्धार और नदियों के पुनर्जीवन का महा अभियान

प्रधानमंत्री की इस सराहना के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की भी चर्चा हो रही है।

सीएम योगी के निर्देश पर यूपी पर्यटन विभाग प्रदेश के ऐतिहासिक किलों, विशेष रूप से कालिंजर किले, के पुनरोद्धार और उन्हें पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसके अलावा, प्रदेश में नदी पुनरोद्धार अभियान भी जोर-शोर से चल रहा है। प्रत्येक जिले में छोटी नदियों को पुनर्जनन और उनके किनारों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री के इस संबोधन ने न केवल उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय मंच पर उजागर किया, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे विकास और संरक्षण कार्यों को भी प्रोत्साहन मिला है।

Tags: Lucknow NewsMann Ki Baatpm modi
Previous Post

पुनर्जीवित हो रही तमसा, पूर्वांचल के 05 जिलों में लौटने लगी हरियाली

Next Post

इस तरीके से बनाएंगे ये हलवा, खाने के बाद हर कोई कहेगा वाह

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Next Post
besan ka halwa

इस तरीके से बनाएंगे ये हलवा, खाने के बाद हर कोई कहेगा वाह

यह भी पढ़ें

BJP state president Kewal Dhillon took charge

पंजाब भाजपा को मिला नया नेतृत्व, केवल ढिल्लों ने संभाला कार्यभार

03/06/2026
Smartphones

इतने कम दाम में खरीदें 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे धांसू फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

11/11/2021
ravi kishan

रवि किशन को मिली Y+ सुरक्षा, ट्वीट कर बोले- मेरी आवाज सदन में गूंजती रहेगी

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version