• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरक्षपीठ के लिए ऐतिहासिक है पांच अगस्त की तारीख

Writer D by Writer D
04/08/2025
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
Gorakshapeeth

Gorakshapeeth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ (Gorakshapeeth) के लिए ऐतिहासिक तारीख। वजह इसी तारीख को अयोध्या स्थित रामजन्म भूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ था। यह पीठ की तीन पीढ़ियों के एक सदी से अधिक के संघर्ष के सपने का साकार होने जैसा था। ये तीन पीढ़ियां हैं गोरक्षपीठ (Gorakshapeeth) के वर्तमान पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उनके पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ और दादा गुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय।

पीएम मोदी ने पांच साल पूर्व किया था मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन

आज ही तारीख में पांच साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। स्वाभाविक है कि पीठ के प्रतिनिधि और मुख्यमंत्री के रूप में अन्य संतों, धर्माचार्यों एवं गणमान्य लोगों के साथ योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद थे।

धार्मिक पर्यटन के लिहाज से अयोध्या को विश्व का सुंदरतम शहर बनाकर उन सपनों को चटक कर रहे योगी

पीठ की प्रतिबद्धता और संकल्पना के अनुरूप भव्य और दिव्य मंदिर शीघ्र ही पूरा होने को है। इस दौरान योगी जी की देख रेख में केंद्र सरकार की मदद से योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अयोध्या को धार्मिक पर्यटन के लिहाज से विश्व का सबसे खूबसूरत शहर बनाकर उन सपनों को चटक कर रहे हैं। आज अयोध्या में सब कुछ है। रेल और सड़क की बेहतरीन कनेक्टिविटी, अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट, चौड़ी सड़कें, पवित्र सरयू के तट पर खूबसूरत घाट के साथ और भी बहुत कुछ। काम अभी जारी है। साथ ही मुख्यमंत्री की हर अयोध्या यात्रा के दौरान वहां के विकास के लिए मिलने वाली सौगातों का सिलसिला भी।

उल्लेखनीय है कि योगी जी के पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ प्यार और श्रद्धा से लोग उनको बड़े महाराज कहते थे। वह राम मंदिर आंदोलन के शीर्षस्थ लोगों में शुमार थे। उनकी सर्वस्वीकार्यता के नाते ही उनको इस आंदोलन की अगुआई मिली थी। उनका ताउम्र एक ही सपना था, अयोध्या में राम जन्म भूमि पर रामलला का दिव्य एवं भव्य मंदिर बने। यकीनन आज वे बेहद खुश होंगे। खासकर यह देखकर कि देश और दुनिया के करोड़ों हिंदुओं के आराध्य पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मभूमि पर करीब 500 वर्ष बाद पांच साल पहले जिस राम मंदिर की बुनियाद उनके शिष्य गोरक्ष पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। अब वह तेजी से उनके काबिल शिष्य की देखरेख में उनकी सोच और संकल्पना के अनुसार पूरा होने को है।

मंदिर आंदोलन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना में रही है पीठ की प्रभावी उपस्थिति

मालूम हो कि श्री राम मंदिर आंदोलन के लिए एक सदी के दौरान हुई हर महत्वपूर्ण घटना के समय गोरक्षपीठ (Gorakshapeeth) के तबके पीठाधीश्वरों की प्रभावी उपस्थिति एवं भूमिका रही है। दिसंबर 1949 में तब अयोध्या में रामलला के प्रकटीकरण के समय उनके दादा गुरु ब्रह्मलीन गोरक्ष पीठाधीश्वर दिग्विजय नाथ अयोध्या में ही मौजूद थे। यही नहीं 1986 में जब मन्दिर का ताला खुला तो बड़े महराज अयोध्या में मौजूद थे।

इसके पहले राम मंदिर के बाबत सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राम मंदिर न बनने तक टेंट से हटाकर चांदी के सिंहासन पर एक अस्थाई ढांचे में ले जाने का काम भी योगीजी ने ही किया था। इतिहास में ऐसी तीन पीढिय़ा मिलना विरल हैं, जिन्होंने एक दूसरे के सपनों को न केवल अपना बनाया। बल्कि इसके लिए शिद्दत से सँघर्ष भी किया। नतीजा सबके सामने है। अयोध्या के कायाकल्प और जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य राम मंदिर के रूप में।

Tags: gorakhpur newsup news
Previous Post

सीएम नीतीश कुमार ने अभ्यर्थियों को दी सौगात, शिक्षक भर्ती परीक्षा में मिलेगी प्राथमिकता

Next Post

मातृशक्ति ही उत्तराखण्ड की आर्थिक व सामाजिक क्रान्ति की सबसे बड़ी संवाहक: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Next Post
CM Dhami

मातृशक्ति ही उत्तराखण्ड की आर्थिक व सामाजिक क्रान्ति की सबसे बड़ी संवाहक: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Macaroni Soup

बारिश का आनंद दोगुना कर देगा मैकरोनी सूप, बच्चों बड़ो सभी को आएगा पसंद

10/08/2023
केमिकल फ़ैक्टरी में धमाके से लगी आग

गुजरात : केमिकल फ़ैक्टरी में धमाके के कारण आसपास के गांव भूकंप जैसा हुआ महसूस

23/02/2021

Bigg Boss 14: शार्दुल पंडित हुए घर से बेघर, जैस्मीन-रूबिना की दोस्ती में आई दरार

16/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version