• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंगाल विधानसभा में रेप विरोधी ‘अपराजिता विधेयक’ पास, 10 दिन में मिलेगी दोषियों को फांसी

Writer D by Writer D
03/09/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anti-rape 'Aparajita Bill' passed

Anti-rape 'Aparajita Bill' passed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता के RG Kar अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या मामले पर बवाल जारी है। जूनियर डॉक्टर कोलकाता पुलिस मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच बंगाल विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के आखिरी दिन आज एंटी रेप बिल (Anti-rape Bill) पारित हो गया। इससे पहले बनर्जी सरकार ने इस बिल अपराजिता महिला एवं बाल (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून संशोधन) (Aparajita Bill) 2024 को विधानसभा में पेश किया था। इसमें रेप के दोषियों के लिए 10 दिनों के भीतर फांसी की सजा सुनिश्चित करने का प्रावधान है। सीएम ममता ने इस बिल को ऐतिहासिक बताया। साथ ही सीएम ने कहा, हम चाहते हैं कि सीबीआई इंसाफ दिलाए।

ममता सरकार के इस बिल का विपक्षी पार्टी बीजेपी ने समर्थन कर दिया है। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा में कहा, बीजेपी पूरी तरह से अपराजिता बिल (Aparajita Bill) का समर्थन करती है। हम चाहते हैं यह कानून जल्द ही लागू हो। यह आपकी(राज्य सरकार) जिम्मेदारी है।

बीजेपी ने कहा, हम इस कानून के लागू होने के बाद राज्य में इसका नतीजा चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। हम आपका पूरा समर्थन करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा, आपको यह गारंटी देनी होगी कि यह विधेयक तुरंत लागू होगा।

सीएम ने बिल (Aparajita Bill) को बताया ऐतिहासिक

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, मैं पूरे पश्चिम बंगाल की तरफ से अपराजिता बिल (Aparajita Bill) का स्वागत करती हूं। उन्होंने इस बिल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, 3 सितंबर 1981 को यूएन ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ कदम उठाया और महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव के लिए सम्मेलन की शुरुआत की। सीएम ने कहा, इसी ऐतिहासिक तारीख को मैं सब का इस बिल को स्वीकार करने के लिए स्वागत करती हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पीड़िता के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं जिनके साथ ऐसे गंभीर अपराध हुए और उनकी मृत्यु हो गई।

ममता बनर्जी ने कोलकाता रेप मर्डर केस को लेकर कहा, हम रेप के दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग करते हैं। यह एक गंभीर अपराध है। साथ ही उन्होंने कहा , वो समाज कोई समाज नहीं हो सकता जहां महिलाओं का सम्मान न किया जाए।

“सीबीआई पीड़िता को इंसाफ दिलाए”

सीएम ममता बनर्जी ने बताया 9 अगस्त को जिस दिन कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप हुआ और उसकी हत्या कर दी गई, वो उस समय झाड़ग्राम में थी। उन्होंने कहा, जब तक यह केस कोलकाता पुलिस के हाथ में था तब तक मैं झाड़ग्राम में थी। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। साथ ही सीएम ने कहा, केस को सीबीआई को सौंपने से पहले मुझे रविवार तक का समय चाहिए था। मेरी पुलिस एक्टिव थी। सीएम ने कहा हम चाहते हैं कि सीबीआई मामले की जांच करें और पीड़िता को इंसाफ दिलाए।

Tags: anti rape billaprajita bill 2024Bengal assemblyKolkata newsMamata BanerjeeNational news
Previous Post

‘… सलमान की वजह से हुईं फायरिंग’, AP Dhillon ने अब तोड़ी चुप्पी

Next Post

कन्नौज का नवाब ब्रांड सपा का वास्तविक चेहरा: योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
CM Yogi

कन्नौज का नवाब ब्रांड सपा का वास्तविक चेहरा: योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

indian oil

इंडियन ऑयल ने पेश किया भारत का पहला 100 ऑक्टेन पेट्रोल

02/12/2020
पल्सर फैंस के लिए खुशखबरी! N160 का नया वर्जन मार्केट में हुआ लॉन्च,  लुक और परफॉर्मेंस दोनों दमदार

Pulsar N160 का नया अवतार! लुक-परफॉर्मेंस का कॉम्बो और भी जबरदस्त

05/12/2025

बयान देने से पहले मुख्यमंत्री योगी का काम देखें अखिलेश : सिद्धार्थनाथ

20/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version