• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘… सलमान की वजह से हुईं फायरिंग’, AP Dhillon ने अब तोड़ी चुप्पी

Writer D by Writer D
03/09/2024
in मनोरंजन
0
AP Dhillon

AP Dhillon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाबी सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) ने इंस्टाग्राम के ज़रिए फैंस को बताया है कि वो सुरक्षित हैं। बीते रोज़ कनाडा में वैंकूवर के विक्टोरिया आइलैंड में एपी ढिल्लों के घर पर गोलीबारी की गई थी। इस हमले के बाद सनसनी मच गई। हमले की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रोहित गोदारा ने ली। बताया गया कि वैंकूवर के अलावा टोरंटो के वुडरिज में भी गोलीबारी की गई है। इस हमले के बाद अब एपी ढिल्लों ने रिएक्शन दिया है।

गोलीबारी की घटना के कुछ घंटे के बाद एपी ढिल्लों (AP Dhillon) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा है, “मैं सुरक्षित हूं। मेरे लोग सुरक्षित हैं। जिन्होंने हमसे संपर्क किया, उनसब का शुक्रिया। आपका समर्थन हमारे लिए सबकुछ है।”

एपी ढिल्लों (AP Dhillon) का रिएक्शन

इसके अलावा उन्होंने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट भी डाला है, जिसमें वो गाना गाते दिख रहे हैं। उनके पास एक शख्स बैठा है, जो गिटार बजा रहा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “प्यार फैलाते रहिए।”

सलमान की वजह से फायरिंग

काला हिरण शिकार मामले को लेकर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के लोग लंबे वक्त से सलमान खान को धमकियां देते रहे हैं। कुछ महीने पहले तो सलमान खान के घर पर गोलीबारी तक की गई थी। अब कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एपी ढिल्लों के घर पर हुई गोलीबारी की वजह सलमान से उनकी करीबी है। दरअसल हाल ही में एपी ढिल्लों ने सलमान खान के साथ एक बाना बनाया है ‘ओल्ड मनी’। एपी के इस वीडियो में सलमान ने काम किया है।

सलमान के बाद अब इस सिंगर के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस-रोहित गैंग ने ली जिम्मेदारी

एपी ढिल्लों का पूरा नाम अमृतपाल सिंह ढिल्लों हैं। वो इंडियन-कनैडियन रैपर और पंजाबी सिंगर हैं। उनके गानों को युवा काफी पसंद करते हैं। एपी ढिल्लों के हिट गानों में ब्राउन मुंडे, एक्सक्यूसेज, समर हाई, विद यू, दिल नू और इनसेन शामिल है। एपी के गानों को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज़ मिलते हैं। इंस्टा पर एपी ढिल्लों के 35 लाख से ज्यादा फोलोवर्स हैं।

कनाडा में इस सिंगर के घर भी हुआ था हमला

एपी ढिल्लों पहले पंजाबी सिंगर नहीं हैं, जिनके कनाडा वाले घर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गोलीबारी की है। उनसे पहले पंजाबी सिंगर गिप्पी गरेवाल के घर पर भी इस गैंग ने फायरिंग की थी। बिश्नोई गैंग ने गिप्पी के व्हाइट रॉक नेबरहुड वैंकूवर में मौजूद घर पर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Tags: AP DhillonEntertainment news
Previous Post

बुलडोजर कार्रवाई पर मायावती ने दी प्रतिकृया, बोलीं- हमने दिया कानून द्वारा कानून का राज

Next Post

बंगाल विधानसभा में रेप विरोधी ‘अपराजिता विधेयक’ पास, 10 दिन में मिलेगी दोषियों को फांसी

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

मुंबई में IT का बड़ा एक्शन, रकुल प्रीत-वाशु भगनानी से जुड़े ठिकानों पर सर्च

28/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Next Post
Anti-rape 'Aparajita Bill' passed

बंगाल विधानसभा में रेप विरोधी 'अपराजिता विधेयक' पास, 10 दिन में मिलेगी दोषियों को फांसी

यह भी पढ़ें

Reservation

गरीब सवर्णों को आरक्षण और राजनीतिक छटपटाहट

09/11/2022
PCS officer arrested

शादी का झांसा देकर तीन साल से कर रहा था दुष्कर्म, PCS अधिकारी गिरफ्तार

15/12/2020
loot

किसान परिवार से बदमाशों ने लूटे साढ़े पांच लाख रुपए, मुकदमा दर्ज

04/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version