• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमित शाह ने बनाया रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे समय तक रहने वाले गृह मंत्री

Writer D by Writer D
05/08/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
amit shah

amit shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री की प्रशंसा की। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने नया रिकॉर्ड बनाया है और सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री रहने वाले केंद्रीय मंत्री बन गए हैं। अमित शाह ने 2,258 दिनों तक गृह मंत्री के पद पर रहने के साथ, सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं, और उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 30 मई, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल में पदभार ग्रहण किया था।

संसद के चल रहे मानसून सत्र में गतिरोध के बीच सत्तारूढ़ एनडीए के नेताओं की आज संसद पुस्तकालय भवन (पीएलबी) में अहम बैठक हुई। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के कार्यकाल का यह महत्वपूर्ण पड़ाव 5 अगस्त को आया, जिस दिन उन्होंने 2019 में संसद में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की घोषणा की थी, जिससे जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त हो गया था। इसके साथ ही अमित शाह (Amit Shah) ने अपने कार्यकाल में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई। उनके बयान और विपक्ष को करारा जवाब भी उनकी उपलब्धियों में शामिल है।

दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन था

बता दें कि सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता लाल कृष्ण आडवाणी के नाम था और तीसरे नंबर पर कांग्रेस नेता गोविंद बल्लभ पंत रहे। आडवाणी 2,256 दिनों (19 मार्च, 1998 से 22 मई, 2004 तक) तक इस पद पर रहे, जबकि गोविंद बल्लभ पंत 10 जनवरी, 1955 से 7 मार्च, 1961 तक, कुल 6 वर्ष और 56 दिनों तक गृह मंत्री रहे। वहीं, इन दोनों को पछाड़ते हुए 30 मई, 2019 से पद पर आसीन अमित शाह (Amit Shah) ने 4 अगस्त, 2025 को अपने 2,258 दिन पूरे कर लिए।

Tags: amit shahdelhi newsNational news
Previous Post

कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़, भीड़ में दबकर दो श्रद्धालुओं की मौके पर मौत

Next Post

स्वदेशी अपनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

तपती गर्मियों में पाएं नेचुरल ग्लो, नहाने से पहले अपनाएं ये ब्यूटी हैक्स

23/06/2026
Sleep
फैशन/शैली

बालों के साथ आप भी करती है ऐसा, तो हो जाये सावधान

23/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल बनी बच्चों के जीवन का आधार

22/06/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने 510 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

22/06/2026
Many decisions were taken in the Mann cabinet meeting.
पंजाब

मान मंत्रिमंडल का फैसला- पंजाब में पांच प्रतिशत सलाना फीस बढ़ा सकेंगे प्राइवेट स्कूल

22/06/2026
Next Post
CM Yogi inaugurated development projects worth ₹958 crore in Aligarh

स्वदेशी अपनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Contestant Miang Chang of 5th season said in Indian Idol Controversy

Indian Idol की कॉन्ट्रोवर्सी में कूदे शो के पांचवें सीजन के कंटेस्टेंट ‘मियांग चैंग’

29/05/2021
किसान की मौत

बाराबंकी: पराली जलाने पर लेखपाल ने दी किसान को धमकी, सदमे से हुई मौत

15/11/2020
Naxalite encounter

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 18 नक्सली मारे गए

16/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version