• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन रखा जाएगा वर लक्ष्मी व्रत, जानें पूजन विधि एवं महत्व

Writer D by Writer D
07/08/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Varalakshmi

Varalakshmi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सावन माह में आने वाला वरलक्ष्मी (Varalakshmi) का व्रत देवी लक्ष्मी को समर्पित है और दक्षिण भारत में इसका विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों के घरों को धन-धान्य से भर देती हैं। यह व्रत साक्षात लक्ष्मी के आठ रूपों, आदि लक्ष्मी, धन लक्ष्मी, धैर्य लक्ष्मी, गज लक्ष्मी, संतान लक्ष्मी, विजय लक्ष्मी, विद्या लक्ष्मी और धान्य लक्ष्मी की पूजा के बराबर माना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल वरलक्ष्मी व्रत 8 अगस्त 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा।

वरलक्ष्मी व्रत (Varalakshmi Vrat) के शुभ मुहूर्त

सिंह लग्न (सुबह का मुहूर्त): सुबह 07:15 बजे से 09:17 बजे तक
वृश्चिक लग्न (दोपहर का मुहूर्त): दोपहर 01:41 बजे से 03:59 बजे तक
कुंभ लग्न (शाम का मुहूर्त): शाम 07:44 बजे से 09:14 बजे तक
वृषभ लग्न (मध्यरात्रि का मुहूर्त): रात 12:21 बजे से 02:22 बजे तक (9 अगस्त)

वरलक्ष्मी व्रत (Varalakshmi Vrat) की पूजन विधि

वरलक्ष्मी (Varalakshmi) व्रत की पूजा विधि सरल और पवित्र होती है। व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करती हैं और स्वच्छ वस्त्र धारण करती हैं। इसके बाद सबसे पहले, घर में पूजा का स्थान साफ करके एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। उस पर चावल का ढेर रखें और एक कलश स्थापित करें। कलश में जल, अक्षत, सुपारी, सिक्के और हल्दी डालकर रखें। कलश के ऊपर आम के पत्ते और नारियल रखें।

अब देवी लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो को कलश के पास स्थापित करें और देवी का आह्वान करें।देवी लक्ष्मी को लाल वस्त्र, आभूषण और फूलों से सजाएं। उन्हें मिठाई, फल और पंचामृत का भोग लगाएं। पूजा के दौरान ‘ॐ ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद महालक्ष्मीये नमः’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद वरलक्ष्मी व्रत कथा सुनें और आखिर में देवी की आरती करें। अगले दिन सुबह देवी को भोग लगाकर और प्रसाद सभी में बांटकर व्रत का पारण करें।

वरलक्ष्मी (Varalakshmi) व्रत का महत्व

वरलक्ष्मी (Varalakshmi) व्रत का विशेष महत्व दक्षिण भारत में देखा जाता है, विशेषकर तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में। यह व्रत सौभाग्य, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। ‘वर’ का अर्थ है ‘वरदान’ और ‘लक्ष्मी’ का अर्थ है धन और वैभव की देवी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी आठ रूपों में भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। वरलक्ष्मी व्रत का पालन करने से न केवल धन की प्राप्ति होती है, बल्कि परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और सौभाग्य भी आता है। यह व्रत माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से सभी प्रकार के कष्टों और दुखों को दूर करता है। इस दिन व्रत करने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

Tags: Varalakshmi Vrat
Previous Post

घर में रोज बजाए शंख, नहीं होगा अतृप्त आत्माओं का वास

Next Post

साल 1930 के बाद रक्षाबंधन पर बनेगा दुर्लभ महासंयोग, इस शुभ मुहूर्त में बांधें राखी

Writer D

Writer D

Related Posts

Besan ki kachori
खाना-खजाना

इस डिश से खिल जाएगा आपका नाश्ता, स्वाद दीवाना बना देगा

23/06/2026
Acidity
फैशन/शैली

एसिडिटी से है बेहाल, ये उपाए देंगे चुटकियों में राहत

23/06/2026
Sleep
फैशन/शैली

बालों के साथ आप भी करती है ऐसा, तो हो जाये सावधान

23/06/2026
Unwanted Hair
फैशन/शैली

चिन पर है कड़े बाल, बिना दर्द हटा देगा ये नुस्खा

23/06/2026
CM Yogi canceled all official programs for Tuesday.
Main Slider

सीएम योगी ने रद्द किए मंगलवार के सभी आधिकारिक कार्यक्रम

22/06/2026
Next Post
Raksha Bandhan

साल 1930 के बाद रक्षाबंधन पर बनेगा दुर्लभ महासंयोग, इस शुभ मुहूर्त में बांधें राखी

यह भी पढ़ें

यूनीसेफ की चेतावनी : कोराना के कारण दुनिया में 67 लाख बच्चे हो सकते हैं कुपोषण का शिकार

28/07/2020
Jackfruit

पोषक से भरपूर कटहल पहुंचाता हैं सेहत को कई चमत्कारी फायदे

13/04/2023
अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत

लखनऊ: हाईकोर्ट का क्षेत्राधिकार बढ़ाने के मुद्दे पर बार एशोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत

03/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version