• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में अतीक अहमद का गुर्गा नफीस बिरयानी अरेस्ट

Writer D by Writer D
23/11/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Nafees Biryani

Nafees Biryani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के गुर्गे मोहम्मद नफीस उर्फ नफीस बिरयानी (Nafees Biryani) को प्रयागराज पुलिस ने 22 नवंबर की रात मुठभेड़ के बाद यहां गिरफ्तार कर लिया। प्रयागराज पुलिस ने बताया कि 22 नवंबर की रात दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर जाते हुए जांच के दौरान नवाबगंज थाना अंतर्गत आनापुर चौकी के पास पुलिस बलों पर गोलीबारी की। बदमाशों का पीछा करने पर कुछ दूरी पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद नफीस उर्फ नफीस बिरयानी बताया।

उमेश पाल हत्याकांड में सह आरोपी मोहम्मद नफीस (Nafees Biryani) पर प्रयागराज पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस द्वारा आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल की हत्या मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार मोहम्मद नफीस की थी और वह काफी दिनों से फरार था।

बता दें कि पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बीते शनिवार 18 नवंबर को फरार चल रहे नफीस बिरयानी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस टीम को अगस्त महीने में नफीस बिरयानी की लोकेशन दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में मिली थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वहां पर वह किसी महिला से मिलने गया था।

नफीस बिरयानी (Nafees Biryani) लगातार अपने ठिकाने और हुलिया बदल रहा था, जिसके चलते पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। हालांकि, पुलिस जब दिल्ली पहुंची तब वह फरार हो चुका था। लेकिन, बुधवार को मुठभेड़ के बाद प्रयागराज पुलिस ने नफीस बिरयानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में अग्रिम विधि कार्रवाई कर रही है।

मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, न्यायिक हिरासत 22 दिसंबर तक बढ़ी

माना जा रहा है कि नफीस बिरयानी के बाद अब उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट केस में वांटेड 5-5 लाख के इनामी तीन शूटर्स बमबाज गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। इसके अलावा मौत के घाट उतारे गए माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और अतीक के साथ ही मारे गए अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की तलाश भी पुलिस तेज कर सकती है।

गौरतलब कि उमेश पाल शूटआउट केस में अभी भी कई नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस को तलाश है। ऐसे में माफिया अतीक अहमद के फाइनेंसर नफीस बिरयानी के गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

Tags: Atiq AhmedNafees BiryaniPrayagraj Newsumesh pal murder case
Previous Post

मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, न्यायिक हिरासत 22 दिसंबर तक बढ़ी

Next Post

वसीउल्लाह पांच दिन पुलिस कस्टडी रिमांड पर, ISI एजेटों को फंडिंग करने का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Mahant Avaidyanath
उत्तर प्रदेश

12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में होगी श्रद्धांजलि सभा

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 : मत्स्य विभाग को प्राप्त हुए 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

भारत का मूल धर्म है सनातन, इसके बिना राष्ट्र की कल्पना भी नहीं की जा सकती: मुख्यमंत्री

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UP DID IT: यूपीआईटीएस ने दुनिया को दिखाया यूपी का सामर्थ्य

29/09/2026
Next Post
Wasiullah

वसीउल्लाह पांच दिन पुलिस कस्टडी रिमांड पर, ISI एजेटों को फंडिंग करने का आरोप

यह भी पढ़ें

मध्य प्रदेश में ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी की 863 पदों पर निकली भर्तियां

05/11/2020
salt

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया खाने का जायका, ऐसे दूर करें ये समस्या

17/05/2026
nida khan

तीन तलाक विरोधी कार्यकर्ता निदा खान को मिली BJP छोड़ने की धमकी

31/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version