• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खाओ बीवी की कसम… योगी के मंत्री ने सपा विधायक से क्यों कह दी ऐसी बात

Writer D by Writer D
12/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swatantradev Singh- Faheem Irfan

Swatantradev Singh- Faheem Irfan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon session) के दूसरे दिन ‘हर घर जल’ योजना को लेकर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ( Swatantradev Singh ) और बिलारी विधानसभा सीट से सपा विधायक फहीम इरफान के बीच तीखी बहस हो गई। दरअसल, सपा विधायक फहीम इरफान ने इस योजना को लेकर सवाल पूछा। इस पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह गुस्सा हो गए और कहा कि ‘बीवी की कसम खाओ’ कि आपके यहां पानी नहीं आ रहा है। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।

फहीम इरफान ने कहा कि जल जीवन मिशन के आने के बाद गांवों में हैंडपंप गायब हो गए। पाइप लाइन बिछाने के लिए सीसी रोड खोद दी गईं। फहीम ने कहा कि बरेली का भोजीपुरा के अंदर पानी की टंकी गिर गई या सीतापुर में पानी की टंकी गिरी। कई जगह पानी की टंकी गिरी। इसका मुआवजा कौन देगा?  सरकार या कंपनी? कहा कि बिछाई पाइप लाइन में गंदा पानी आ रहा है। कंपनियों ने काम बिगाड़ा और चले गए। विधायक ने सवाल किया कि कमेटी से जांच कराएंगे क्या?

उन्होंने कहा कि ट्रेंचिंग करने के बाद जो पाइपलाइन डाली गई, उसकी कंडीशन यह है कि जहां-जहां ये योजना शुरू हुई, वहां लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। जिन्हें आपने टेंडर दिए, उन्होंने बहुत मनमानी की।अब हालात ये हैं कि जिनको टेंडर मिले, उनको पैसा नहीं मिला। वो काम नहीं कर पाए। फहीम इरफान ने कहा कि 1 लाख 96 हजार सड़कों के सापेक्ष 1 लाख 90 हजार ठीक कर दिया गया है। यह रिपोर्ट गलत है। झूठी है। क्या सरकार ने कार्यों की गुणवत्ता के जांच के लिए कमेटी बनाई है? अगर नहीं तो कब तक करेंगे?

बीवी की कसम खाएं कि उनके गांव में नहीं आ रहा है पानी : स्वतंत्र देव ( Swatantradev Singh )

इसका जवाब जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह  (Swatantradev Singh) ने देते हुए कहा कि फहीम इरफान बीवी की कसम खाएं कि उनके गांव में पानी नहीं आ रहा है। सदन में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में कुल 5 लाख 63 हजार 992 किलोमीटर वितरण प्रणाली के सापेक्ष 5 लाख 15 हजार किलोमीटर वितरण प्रणाली बिछाई गई है। और शेष 1 लाख 90 हजार 105 किलोमीटर सड़कों की पुनर्स्थापना की गई।  उन्होंने कहा कि  मैं गांरटी से कह रहा हूं अगर इनके गांव में पानी पहुंचेगा तो मैं आज ही रिजाइन कर दूंगा। मंत्री ने आगे कहा कि जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, उसने लिखकर दिया है कि 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। यदि काम नहीं हुआ तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

 मैं विधानसभा से इस्तीफा दे दूंगा

इसके जवाब में फहीम ने कहा कि एक जिले की जांच करा लें। जलशक्ति मंत्री ( Swatantradev Singh ) के बयान पर विधायक इमरान आक्रोशित हो उठे। ये बीवी की कसम खाने की बात कह रहे हैं मैं विधानसभा से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि मंत्री सदन में  झूठे बयान दे रहे हैं। आप फोन करके गांव वालों से पूछ लीजिए, यदि पानी पहुंच रहा होगा तो मैं सदन से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने योजना की जांच कराने की मांग की।

Tags: Lucknow Newsmonsoon session 2025UP Assembly
Previous Post

Modi Cabinet: लखनऊ मेट्रो के चरण-1बी के लिए 5,801 करोड़ की मंजूरी

Next Post

समाजवादी पहले माहौल बिगाड़ते हैं, फिर सदन नहीं चलने देते

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Fatehpur case echoed in UP assembly

समाजवादी पहले माहौल बिगाड़ते हैं, फिर सदन नहीं चलने देते

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Vat Savitri Vrat

वट सावित्री व्रत में न करें ये गलतियां, वरना मिल सकते हैं अशुभ परिणाम

14/04/2025
sentenced to death

आठ भारतीय नागरिकों को इस देश ने सुनाई मौत की सज़ा

26/10/2023
suicide

बहू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुर की डांट से थी क्षुब्ध

12/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version