• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मृत लोगों’ के साथ राहुल गांधी की चाय पर चर्चा, वीडियो शेयर कर EC को बोला थैंक्स

Writer D by Writer D
13/08/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi once again targeted the Election Commission

Rahul Gandhi once again targeted the Election Commission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार को घेर रही है। बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वोट चोरी के मामले का आरोप केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर लगाया था। यह मामला दिन पर दिन गर्माता जा रहा है। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को एक्स पोस्ट पर वीडियो पोस्ट पर एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में जिनको मृत घोषित कर दिया गया था। उनके साथ चाय पीकर जीवन में बहुत दिलचस्प अनुभव हुए हैं, लेकिन कभी ‘मृत लोगों’ के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला था। इस अनोखे अनुभव के लिए, धन्यवाद चुनाव आयोग।

इस पोस्ट में राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी कुछ लोगों के साथ दिखाई दे रहे हैं, जो दिखने में गरीब परिवार के और ग्रामीण इलाके के लग रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सुना है आप जिंदा ही नहीं हैं, आपको पता कैसे चला? तो सामने वाले शख्स ने कहा, जिंदा में लोगों ने मृत घोषित कर दिया है। वोटर लिस्ट चेक किया तो ये पता चला। इसके बाद राहुल गांधी कहते हैं कि चुनाव आयोग ने आपको मार दिया। आपको क्या लगता है कि आपके जैसे कितने लोग हैं और आप कितने पोलिंग बूथ से हैं?

जीवन में बहुत दिलचस्प अनुभव हुए हैं,
लेकिन कभी ‘मृत लोगों’ के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला था।

इस अनोखे अनुभव के लिए, धन्यवाद चुनाव आयोग! pic.twitter.com/Rh9izqIFsD

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 13, 2025

राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) से मिले मृत घोषित वोटर

इसके जवाब में वो कहते हैं कि एक पंचायत में कम से कम 50 लोग ऐसे होंगे। अभी सर हम 3 से 4 पोलिंग बूथ से हैं। कई लोग अभी यहां तक पहुंच नहीं पाए हैं। तेजस्वी जी के विधानसभा राघोपुर सीट से इन लोगों को मृत घोषित किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट में ये महिला आज सुप्रीम कोर्ट में 6 घंटे खड़ी रही हैं। वही मांग है कि बिहार में जिन 65 लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं, उनकी बारे में जानकारी दी जाए। हम तो ये कह रहे हैं कि 36 लाख वो कौन लोग हैं जो शिफ्ट हो गए हैं? इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग ये डेटा देना नहीं चाहता है। क्योंकि अगर वो डेटा दे देंगे तो ये पूरा गेम उनका खत्म हो जाएगा।

Tags: rahul gandhiSIRvote cori
Previous Post

इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का रिसाव, मचा हड़कंप

Next Post

सीएम धामी ने योगा पार्क एवं अन्य विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने योगा पार्क एवं अन्य विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने ‘यूपी विधानसभा चुनाव 2022’ के लिए थीम सांग किया लॉन्च

19/02/2021

करण जौहर का बयान- ‘न तो मैं ड्रग्स का सेवन करता हूं, न ही इसे बढ़ावा देता हूं’

26/09/2020
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

जिंदा को दिखाया ‘मुर्दा’ दिखाकर हड़प लिए लाखों रुपए, 98 लोगों पर FIR दर्ज

30/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version