• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का रिसाव, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
13/08/2025
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Chlorine gas leak in industrial area
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया बुधवार दोपहर एक फैक्ट्री गैस (Chlorine Gas) लीक होने से हड़कंप मच गया। इस दौरान फैक्ट्री और आसपास मौजूद लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर बिग्रेड और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने बहुत ही सावधानीपूर्वक गैस (Chlorine Gas) लीकेज पर कंट्रोल कर सभी फैक्ट्री में मौजूद लोगों का रेस्क्यू किया।

यह घटना गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद हिंद फार्मा फैक्ट्री में दोपहर 3:30 बजे हुई। जानकारी मिलते ही गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, एसडीईआरएफ, नगर निगम फायर ब्रिगेड, पुलिस और बिजली कंपनी का अमला मौके पर पहुंच गया। इसके बाद कास्टिक सोडा डालकर गैस को न्यूट्रल किया गया। करीब एक घंटे में स्थिति काबू में आ गई। हालांकि, इस बीच गैस से प्रभावित लोगों की आंखों में आंसू आने लगे और सांस लेने में भी उन्हें परेशानी हुई।

एक घंटे में सामान्य हुए हालात

गैस लीक (Chlorine Gas) होने की सूचना मिलते ही हिंद फार्मा फैक्ट्री के आसपास मौजूद लोग काफी घबरा गए। वह अपनी जान बचाकर मौके से भागने लगे। इस बीच तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। सूचना मिलते ही तुरंत टीम पुलिस, फायर बिग्रेड और एसडीईआरएफ की टीमें राहत बचाव के काम में जुट गई थी। उन्होंने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया।राहत कार्य के दौरान सभी लोग मास्क पहनकर काम करते रहे।

SDM ने दिए जांच के आदेश

एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समय रहते गैस पर काबू पा लिया गया और किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ है। एसडीएम ने दो दिनों में मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। उन्होंने इस मामले की संयुक्त जांच सीएमएचओ, नगर निगम और उद्योग विभाग की टीम को सौंपी है। एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: bhopal news madhya pradesh news
Previous Post

सिविवि में “पंच परिवर्तन से राष्ट्र परिवर्तन” विषय संगोष्ठी सम्पन्न

Next Post

‘मृत लोगों’ के साथ राहुल गांधी की चाय पर चर्चा, वीडियो शेयर कर EC को बोला थैंक्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Encounter
उत्तर प्रदेश

50 हजार का इनामी अमजद एनकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

12/02/2026
Shri Siddhivinayak Hotel
Main Slider

होटल में ओपनिंग सेरेमनी के दौरान लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

12/02/2026
Humayun Kabir
राजनीति

कॉलर पकड़कर… हुमायूं कबीर ने BJP नेता और SP को दी चेतावनी

12/02/2026
Uttarakhand High Court
क्राइम

सेना के जवान के परिवार को मिलेगा 29 लाख मुआवजा, हाईकोर्ट ने UPSRTC की याचिका खारिज की

12/02/2026
Rahul Gandhi
राष्ट्रीय

मैं मजदूरों-किसानों के साथ मजबूती से खड़ा हूं… भारत बंद का राहुल गांधी ने किया समर्थन

12/02/2026
Next Post
Rahul Gandhi once again targeted the Election Commission

‘मृत लोगों' के साथ राहुल गांधी की चाय पर चर्चा, वीडियो शेयर कर EC को बोला थैंक्स

यह भी पढ़ें

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हालत नाजुक, अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर

16/08/2020
Abhishek Bachchan

ऐश्वर्या ने किया खुलासा, अभिषेक संग लड़ाई में सबसे पहले कौन बोलता है सॉरी?

06/11/2020
"Minimum wage

केंद्र सरकार न्यूनतम मजदूरी की ऊपरी सीमा तय करने पर करेगी विचार

20/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version