• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में कहीं भी उर्वरक की दिक्कत नहीं, कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त

Writer D by Writer D
20/08/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Fertilizer

Fertilizer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने एक बार फिर साफ किया है कि प्रदेश में कहीं भी उर्वरकों (Fertilizers) की दिक्कत या कमी नहीं है। किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। सरकार ने खाद के अनावश्यक भंडारण न करने की अपील की है। कृषि विभाग ने सभी 18 मंडलों में खाद की उपलब्धता व बिक्री की जानकारी दी। खरीफ सत्र 2024 में इस अवधि (18 अगस्त) तक 36.76 लाख मीट्रिक टन उर्वरक (Fertilizers) की बिक्री हुई थी, वहीं इस वर्ष अब तक 42.64 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की बिक्री की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने की किसानों से अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने किसानों से अपील की कि खाद (Fertilizers) का भंडारण न करें। जितनी आवश्यकता है, उतना खाद लें, जब-जब आवश्यकता है, तब-तब खाद लें। हर जनपद में शिकायत प्रकोष्ठ है। किसी भी परेशानी की स्थिति में अवगत कराएं। मुख्यमंत्री ने उर्वरक की ओवररेटिंग, कालाबाजारी करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी है। उन्होंने जनपद में तैनात अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करने, किसानों से संवाद स्थापित करने और समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया है। कृषि विभाग ने बताया कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है।

पिछले वर्ष से अधिक हुआ खाद (Fertilizers) वितरण

प्रदेश में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अभी तक अधिक खाद वितरण (Fertilizers Distribution) किया जा चुका है। विगत वर्ष 27.25 लाख मीट्रिक टन यूरिया वितरण हुआ था, इस वर्ष अभी तक 31.62 लाख मीट्रिक टन वितरण किया जा चुका है। डीएपी 2024 में वितरण 5.28 लाख मीट्रिक टन का रहा, इस वर्ष यह बिक्री 5.38 लाख मीट्रिक टन हुई। एनपीके उर्वरक (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस व पोटेशियम मिश्रण) का वितरण विगत वर्ष 2.07 लाख मीट्रिक टन रहा, इस वर्ष 2.39 लाख मीट्रिक टन वितरण किया जा चुका है। एमओपी (म्यूरेट ऑफ पोटाश) 0.25 लाख मीट्रिक टन के सापेक्ष इस वर्ष 0.46 लाख मीट्रिक टन वितरित हुआ। वहीं एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट) का वितरण 2024 में 1.91 लाख मीट्रिक टन रहा, इस वर्ष किसानों को 2.79 लाख मीट्रिक टन वितरण किया जा चुका है।

खाद (Fertilizers) की उपलब्धता

यूरियाः 18 अगस्त तक प्रदेश में 37.70 लाख मीट्रिक टन की उपलब्धता रही। इसमें से 31.62 लाख मीट्रिक टन की खरीद किसानों द्वारा की जा चुकी है।

b18 अगस्त तक 9.25 लाख मी. टन की उपलब्धता रही, जिसमें से 5.38 लाख मी. टन की खरीद किसानों ने कर ली है।

b18 अगस्त तक 5.40 लाख मी०टन की उपलब्धता रही। इसमें से 2.39 लाख मीट्रिक टन की खरीद किसानों ने कर ली।

गत वर्ष की तुलना में 4.37 लाख मीट्रिक टन अधिक यूरिया की बिक्री

खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य पूर्ण हो गया है। मुख्य फसल धान में टॉप-ड्रेसिंग हेतु प्रतिदिन औसतन 49564 मी०टन यूरिया की खपत/बिक्री हो रही है। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष 16.04% (मात्रा 4.37 लाख मी०टन) अधिक यूरिया उर्वरक की बिक्री हुई है।

खाद उपलब्धता की सम्पूर्ण स्थिति (को-ऑपरेटिव स्टॉक और प्राइवेट स्टॉक)

मंडल         यूरिया   डीएपी     एनपीके
सहारनपुर   18734  4577    3075
मेरठ          39089  17195  8858
आगरा        43824  28329   21502
अलीगढ़       29597  18377  16464
बरेली          41610  20790   28159
मुरादाबाद    46450  18159   27402
कानपुर       52100  41168   30301
प्रयागराज    57212  21286   25580
झांसी           28267  27164 16506
चित्रकूट        25650  9110   3975
वाराणसी      43294  27689  14627
मीरजापुर      13626  7840   3804
आजमगढ़     34184  24481   9070
गोरखपुर       34126  25756   15755
बस्ती           12306  10439   4611
देवीपाटन     17955  18681   9017
लखनऊ       41066  37964   36736
अयोध्या      28960  27997   25250
कुल-          608049 387003 300693

नोटः यह आंकड़े खऱीफ सत्र 2025 में 18 अगस्त तक के हैं। यह मात्रा मीट्रिक टन में है।

Tags: Adequate Availability Of FertilizerAgriculture DepartmentKharif SessionYogi Governmentउर्वरक की पर्याप्त उपलब्धताकृषि विभागखऱीफ सत्रयोगी सरकार
Previous Post

लोकसभा में पेश हुए तीन अहम बिल, विपक्ष ने किया विरोध; फाड़ी कॉपी

Next Post

तेज सिरदर्द को न करें नज़रअंदाज़, हो सकती हे ये बड़ी बीमारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2027 और कांग्रेस पार्टी 2029 में होगी भस्म: केशव प्रसाद मौर्य

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

विपक्ष का आचरण नारी गरिमा के प्रतिकूल, आक्रोशित महिलाएं दे रहीं सड़कों पर जवाब: सीएम योगी

21/04/2026
Murder
Main Slider

डबल मर्डर से दहला मुरादाबाद, बच्चों के सामने मां-बाप की निर्मम हत्या

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

अब टीएमसी का खेल खत्म होगा और बंगाल का विकास शुरू होगा: सीएम योगी

20/04/2026
CM Dhami
Main Slider

यमकेश्वर भागवत कथा में धामी, बोले- धर्म और विकास साथ-साथ

20/04/2026
Next Post
Migraine

तेज सिरदर्द को न करें नज़रअंदाज़, हो सकती हे ये बड़ी बीमारी

यह भी पढ़ें

kangna sushant

सुशांत के वकील : कंगना रनौत इस मुद्दे में अपने स्कोर बनाने की कर रही हैं कोशिश

22/08/2020

CDS रावत के निधन के बाद सेना के 7 कमांडरों की पहली अहम बैठक

19/12/2021
अखिलेश यादव akhilesh yadav

अखिलेश यादव बोले- निजीकरण की आड़ में रोजगार खत्म कर रही है बीजेपी सरकार

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version