• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बाबूजी’ की विरासत ही आज यूपी के विकास की आधारशिला बनी है- सीएम योगी

Writer D by Writer D
21/08/2025
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को पूर्व सीएम स्व. कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित हिन्दू गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘बाबूजी’ (कल्याण सिंह) का पूरा जीवन भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीयता और जनता की सेवा को समर्पित रहा। उनकी विरासत ही आज यूपी के विकास की आधारशिला बनी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि बाबूजी का जन्म अलीगढ़ जिले के एक छोटे से किसान परिवार में हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से उन्हें बचपन में ही राष्ट्रीयता के संस्कार मिले। शिक्षक के रूप में और फिर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपना जीवन भारत माता और भारतीयता के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि पर प्रदेश की जनता की ओर से, हर रामभक्त की ओर से और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

जो भी जिम्मेदारी मिली उन्होंने अपने आदर्शों की अमिट छाप छोड़ी- मुख्यमंत्री

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि भारतीय राजनीति में बाबूजी को जो भी जिम्मेदारी मिली, उन्होंने अपने आदर्शों की अमिट छाप छोड़ी। 1977 में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी। 1990 में जब प्रदेश की स्थिति बिगड़ी हुई थी, तब उन्होंने कानून का राज स्थापित कर सुशासन का लक्ष्य सामने रखा। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने विरासत और विकास की यात्रा को साथ-साथ आगे बढ़ाने का काम किया।

अयोध्या आंदोलन में निभाई ऐतिहासिक भूमिका

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस ने 1992 में अलोकतांत्रिक तरीके से उनकी सरकार को बर्खास्त किया था। उस कठिन समय में उन्होंने बिना देर किए राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए अपने पद का बलिदान दिया। सीएम योगी ने कहा कि जब विवादित ढांचा गिरा, तब कल्याण सिंह जी ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। उन्होंने कहा कि किसी रामभक्त को आंच नहीं आनी चाहिए। उन्होंने साहस दिखाकर श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।

स्व. कल्याण सिंह ने प्रदेश में रखी विकास और सुशासन की नींव- सीएम योगी (CM Yogi) 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में जो विकास, सुशासन और सुरक्षा का वातावरण बना है, उसकी आधारशिला बाबूजी ने 1990 और 1996 के कार्यकाल में रखी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज डबल इंजन की सरकार उन्हीं आदर्शों को अंगीकार करते हुए प्रदेश को नई बुलंदियों की ओर ले जा रही है। यही बाबूजी को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई संस्थानों का नाम बाबूजी की स्मृति में रखा गया है। बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज, लखनऊ का सुपर स्पेशलिटी कैंसर हॉस्पिटल और राजधानी में स्थापित उनकी भव्य प्रतिमा इसके उदाहरण हैं।

पीडीए के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहा विपक्ष- मुख्यमंत्री (CM Yogi) 

सीएम योगी (CM Yogi) ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग आज “पीडीए” (परिवार विकास अथॉरिटी) के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं, वही लोग कभी दंगे भड़काते थे और हिंदू त्योहारों पर रोक लगाते थे। वो लोग कांवड़ यात्रा पर रोक लगाते थे, दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव में बाधा डालते थे। उन्होंने कहा कि जब दंगे होते थे, अलीगढ़, बरेली, मुजफ्फरनगर और मेरठ में हिंसा भड़कती थी, तब ये लोग पीड़ित हिंदुओं, दलितों और पिछड़ों के पक्ष में नहीं बोलते थे। केवल भाजपा उनके साथ खड़ी थी।

निष्पक्ष फैसला देने वाले न्यायाधीशों को धमकियां दी जा रही हैं- मुख्यमंत्री (CM Yogi) 

आज उन्होंने कहा कि निष्पक्ष फैसला देने वाले न्यायाधीशों को धमकियां दी जाती हैं, चुनाव आयोग पर आक्षेप लगाए जाते हैं। यह वही लोग हैं जो बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को मतदाता बनाने की साजिश रचते हैं, ताकि भारत के नागरिकों को उनके अधिकारों से वंचित किया जाए। सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि ऐसी ताकतों के खिलाफ डबल इंजन की सरकार मजबूती से खड़ी है। आज स्व. कल्याण सिंह के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तुष्टिकरण नहीं बल्कि सबका साथ, सबका विकास और सबकी सुरक्षा की नीति लागू है और देश तेजी के साथ विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

आज प्रदेश दंगा और माफियाओं से मुक्त हो चुका है- सीएम योगी (CM Yogi) 

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में दंगे, गुंडागर्दी और माफिया राज का बोलबाला था। लेकिन बीते साढ़े आठ वर्षों में यूपी दंगा मुक्त और माफियाओं से मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आज अलीगढ़ से लेकर कासगंज और एटा तक हजारों युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस बल में जगह मिली है। पहले भ्रष्टाचार और अराजकता की वजह से यह संभव नहीं था।

कल्याण सिंह जी का जीवन हमें राष्ट्रीयता, जनसेवा और समर्पण का संदेश देता है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि बाबूजी की स्मृतियां अलीगढ़ की ‘ताला नगरी’ को भी प्रेरित करती हैं। यहां के स्थानीय उद्योग और उद्यमिता आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का आधार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम बाबूजी की शिक्षाओं और आदर्शों को जीवन में अपनाएं, तो न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरा भारत नई ऊंचाइयों को छूएगा। सीएम योगी ने कहा कि कल्याण सिंह जी ने जो आदर्श और विरासत सौंपी है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। उनका जीवन हमें राष्ट्रीयता, जनसेवा और समर्पण का संदेश देता है। आज हिंदू गौरव दिवस पर हम सबका संकल्प है कि बाबूजी के मार्ग पर चलकर उत्तर प्रदेश को भारत की अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाएंगें।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री संदीप सिंह, राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख, मनोहर लाल, पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ उमा भारती, कलराज मिश्र समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Tags: Fourth death anniversary of Kalyan SinghYogi Adityanath
Previous Post

18+ के लोगों का नहीं बनेगा आधार कार्ड… इस सरकार का बड़ा फैसला

Next Post

स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को पारदर्शी और बेहतर सुविधा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
Next Post
smart prepaid meter

स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को पारदर्शी और बेहतर सुविधा

यह भी पढ़ें

Satyendra Jain

सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, SC ने बढ़ाई अंतरिम जमानत

24/07/2023
Vegetable Manchao Soup

सर्दियों में मज़ा लीजिये गरमा गर्म ‘वेजिटेबल मंचाओ सूप’ का

09/02/2022

भारत में एक दिन में लग गई न्यूजीलैंड की आबादी से चार गुना लोगों को वैक्सीन

17/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version