• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को पारदर्शी और बेहतर सुविधा

Writer D by Writer D
21/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
smart prepaid meter

smart prepaid meter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL) द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर (Smart Meter) लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में 2.73 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से अब तक 35 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। योगी सरकार की मंशा है कि प्रदेश में हर उपभोक्ता को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वस्तरीय बिजली सुविधा मिले। इसी कड़ी में स्मार्ट मीटर परियोजना को प्राथमिकता दी जा रही है।

स्मार्ट मीटर (Smart Meter) पूरी तरह सही

स्मार्ट मीटरों (Smart Meter) को लेकर यह गलतफहमी फैलाई जा रही है कि ये तेज चलते हैं और अधिक खपत दिखाते हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और उपभोक्ता हित में हैं। इनमें खपत मापन की तकनीक बिल्कुल वही है जो वर्तमान इलेक्ट्रॉनिक मीटर में है। अंतर सिर्फ इतना है कि स्मार्ट मीटर में रीडिंग और बिलिंग ऑनलाइन हो जाती है, जिससे मानवीय हस्तक्षेप समाप्त हो जाता है।

550 मीटरों की विशेष जांच, सभी सही पाए गए

20 अगस्त को पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर 550 स्मार्ट मीटरों (Smart Meter) की जांच की गई। लखनऊ सहित विभिन्न जिलों के उपभोक्ताओं – जैसे विशाल खंड की कान्ती यादव, चिनहट की रजनी सिंह, फैजाबाद रोड के दीपक सिंह और इंदिरा नगर की कामिनी पांडेय – के मीटरों की चेकिंग में पाया गया कि सभी मीटर सही खपत दर्ज कर रहे थे। किसी भी उपभोक्ता का मीटर तेज नहीं चला।

चेक मीटर सुविधा से उपभोक्ताओं की शंका दूर

15 अगस्त तक लगाए गए 34,05,066 स्मार्ट मीटरों (Smart Meter) के सापेक्ष 1,66,304 चेक मीटर भी लगाए गए हैं। उपभोक्ता की शंका होने पर उनके परिसर में चेक मीटर लगाया जा सकता है। जांच रिपोर्ट से भी उपभोक्ताओं को अवगत कराया जा रहा है।

स्मार्ट ऐप से मिलेगी पारदर्शिता और नियंत्रण

स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद उपभोक्ता यूपीपीसीएल के ‘स्मार्ट कंज्यूमर ऐप’ से अपनी खपत घंटे-घंटे देख सकते हैं। इससे यह समझना आसान हो जाता है कि कौन-सा उपकरण सबसे अधिक बिजली खर्च कर रहा है। उपभोक्ता घर बैठे रिचार्ज भी कर सकते हैं।

प्रीपेड पर 2% छूट और समय पर अलर्ट

प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को निर्धारित टैरिफ में 2% की छूट दी जाती है। बैलेंस की जानकारी समय-समय पर एसएमएस अलर्ट से दी जाती है—30%, 10% और शून्य पर उपभोक्ता को सूचित किया जाता है। इसके बाद भी 30 दिन का ग्रेस पीरियड और अतिरिक्त 3 दिन का समय दिया जाता है। शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे के बीच तथा छुट्टियों में कनेक्शन नहीं काटा जाता।

भ्रामक प्रचार से दूर रहें

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और इस तकनीकी बदलाव को सकारात्मक रूप से अपनाएं। जैसे दूरसंचार क्षेत्र में मोबाइल ने क्रांति की, वैसे ही स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने और देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

Tags: #Digital IndiaConsumer EmpowermentElectricity TransparencyEnergy ReformsEnergy Self-ReliancePrepaid Smart Metersmart meterTransparent Billingup electricityuppclUttar Pradesh Power CorporationYogi Government
Previous Post

‘बाबूजी’ की विरासत ही आज यूपी के विकास की आधारशिला बनी है- सीएम योगी

Next Post

यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश का अर्लट

Writer D

Writer D

Related Posts

CCTV
उत्तर प्रदेश

यूपी के स्कूलों की सुरक्षा होगी सख्त, बाहर लगेंगे CCTV कैमरे

22/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को प्रदेश के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाएँ: केशव मौर्य

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हताश और कुंठा में हैं राहुल गांधी: सीएम धामी

22/08/2026
Three out of four people died due to toxic gas.
उत्तर प्रदेश

कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, 3 की मौत

22/08/2026
Next Post
Heavy Rain

यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश का अर्लट

यह भी पढ़ें

मालगाड़ी

नैनी जंक्शन से पहली बार बांग्लादेश भेजी गई 42 कोच वाली मालगाड़ी से गेंहू की खेप

31/10/2020
शिवराज चौहान Shivraj Chauhan

जनता को सिंचाई के लिए बिजली प्रदाय का ‘फ्लेक्सी प्लान’ लागू होगा : शिवराज

05/11/2020
Madhya Pradesh assembly by-election 2020

मप्र : निर्वाचन आयोग ने 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव संबंधी अधिसूचना जारी की

09/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version