• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निक्की हत्याकांड में ससुर भी गिरफ्तार, चारों आरोपी जेल की सलाखों के पीछे

Writer D by Writer D
25/08/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Police made fourth arrest in Nikki murder case

Police made fourth arrest in Nikki murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा। निक्की हत्याकांड (Nikki Murder Case) में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़िता के ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस निक्की के पति विपिन, सास और जेठ रोहित भाठी को गिरफ्तार कर चुकी है। 22 अगस्त को थाना कासना में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को नामजद किया था। अब सभी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पति विपिन के साथ मुठभेड़

रविवार को पुलिस और निक्की के पति विपिन के बीच मुठभेड़ भी हुई। पुलिस उसे ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान उसने पुलिस टीम में शामिल एक जवान की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की। रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह गिर पड़ा।

इसके बाद विपिन को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। विपिन की गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद पुलिस ने उसकी मां (निक्की की सास) को भी गिरफ्तार कर लिया। अब ससुर की गिरफ्तारी के साथ चारों नामजद आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

निक्की (Nikki) की बड़ी बहन द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, दहेज की मांग को लेकर निक्की को प्रताड़ित किया जाता था। घटना वाले दिन पति विपिन ने पहले उसकी पिटाई की और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी।

पड़ोसियों ने किसी तरह निक्की (Nikki) को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया था।

2016 में निक्की (Nikki) की विपिन से हुई थी शादी

घटना के बाद निक्की (Nikki) के पिता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि ससुराल वालों की मांगें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थीं। उन्होंने हमसे 36 लाख रुपये दहेज मांगना शुरू कर दिया था। 2016 में दोनों बहनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी, निक्की की शादी विपिन भाटी से और कंचन की शादी रोहित भाटी से हुई थी।

शादी में उन्होंने एक स्कॉर्पियो कार मांगी। हमने उन्हें दे दी और फिर उन्होंने एक बुलेट मोटरसाइकिल मांगी, जो हमने दे दी। हालांकि इसके बावजूद भी उनकी मांगें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थीं और उसके बाद उन्होंने हमसे 36 लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए।

दोनों भाई काम नहीं करते थे। शादी के बाद से ही वे पैसे मांगते रहे। कभी कहते थे कि अपनी मर्सिडीज़ हमें दे दो, तो कभी हमारी स्कॉर्पियो मांगते थे। मैंने अपनी बेटी को ब्यूटी पार्लर खोलने में मदद की क्योंकि विपिन के पास कोई काम नहीं था। फिर उसने पार्लर से पैसे चुराने शुरू कर दिए।

Tags: crime newsnikki murder caseNoida newsup news
Previous Post

इंजीनियर को जूते से पीटने के मामले में BJP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने काटा बवाल

Next Post

मुझे मिटाना सपा के लिए आसान नहीं होगा… अखिलेश पर बरसीं विधायक पूजा पाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
PM Modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर की किस्मत बदलने आ रहे PM मोदी, 5 मेगा प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण

23/06/2026
Next Post
SP-sponsored mafia can kill me: Pooja Pal

मुझे मिटाना सपा के लिए आसान नहीं होगा... अखिलेश पर बरसीं विधायक पूजा पाल

यह भी पढ़ें

Indira Bhawan

सोनिया गांधी ने किया ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन, 9-ए कोटला रोड हुआ कांग्रेस का नया एड्रेस

15/01/2025
Murder

हरदोई : विधि के छात्र की धारदार हथियार से हत्या, खेत में मिला शव

04/11/2020
Mallikarjun Kharge

‘राहुल गांधी को असम में खतरा’, कांग्रेस नेता की सुरक्षा को लेकर खड़गे ने लिखा गृहमंत्री को पत्र

24/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version