• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुझे मिटाना सपा के लिए आसान नहीं होगा… अखिलेश पर बरसीं विधायक पूजा पाल

Writer D by Writer D
25/08/2025
in उत्तर प्रदेश, कौशांबी, राजनीति
0
SP-sponsored mafia can kill me: Pooja Pal

SP-sponsored mafia can kill me: Pooja Pal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की चायल विधानसभा क्षेत्र से विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सपा द्वारा पोषित माफिया और गुंडों से उनकी जान को खतरा है। अपने पति राजू पाल की हत्या का जिक्र करते हुए पूजा ने अखिलेश यादव को संबोधित एक पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उन्होंने सपा की अपराधियों को संरक्षण देने की नीति और अपने निष्कासन को लेकर तीखा हमला बोला।

“पति की हत्या सपा शासन में हुई

पूजा पाल (Pooja Pal) ने पत्र में लिखा कि 2005 में उनके पति राजू पाल की सपा शासनकाल में दौड़ा-दौड़ाकर हत्या की गई थी। प्रयागराज की सड़कों पर एके-47 से घंटों फायरिंग कर आतंक फैलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को तीन चुनावों में प्रत्याशी बनाकर उनके खिलाफ खड़ा किया। “जब मुझे सहारे की जरूरत थी, तब सपा ने मेरे पति के हत्यारे को मेरे खिलाफ चुनाव लड़वाया, लेकिन जनता और पाल समाज ने मेरा साथ दिया।”

Image

सपा आज भी अपराधियों को संरक्षण देकर पाप कर रही

अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूजा (Pooja Pal) ने कहा कि उनकी कोई महत्वाकांक्षा मंत्री बनने की नहीं थी। “मेरा उद्देश्य पति के हत्यारों को सजा दिलाना था। योगी सरकार ने मुझे न्याय दिया और हत्यारों को मिट्टी में मिला दिया। लेकिन सपा आज भी अपराधियों को संरक्षण देकर पाप कर रही है।”

Image

सपा अपराधियों की बुराई बर्दाश्त नहीं कर सकी

पूजा (Pooja Pal) ने कहा कि उनका निष्कासन क्रॉस वोटिंग के कारण नहीं हुआ, बल्कि तब हुआ जब उन्होंने सदन में अतीक अहमद का नाम लिया। “सपा अपराधियों की बुराई बर्दाश्त नहीं कर सकी। इस कदम से अतीक अहमद के परिवार का मनोबल बढ़ा है और मुझे अपनी जान का खतरा है।”

पीडीए पर तंज

सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश इसका अर्थ बार-बार बदलते हैं। *“मैं एक छोटी, अभागी, बेसहारा पाल समाज की बेटी हूं, लेकिन आप पीडीए की परिभाषा पर भी स्थिर नहीं रह पाते।”*

सपा शासन में अपराध, योगी राज में न्याय

पूजा ने दावा किया कि सपा शासनकाल अपराधों के लिए कुख्यात रहा जबकि मौजूदा योगी सरकार में न्याय मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सपा के माफिया प्रेम के कारण ही उन्हें पार्टी से बाहर किया गया।

अतिपिछड़ों के अपमान का आरोप

अखिलेश यादव के उस बयान पर भी उन्होंने सवाल उठाया जिसमें कहा गया था कि सपा से असहमत विधायकों को भाजपा मंत्री बना रही है। पूजा ने पलटवार किया— “आपने अपनी सरकार में कितने अतिपिछड़ों को मंत्री बनाया? आपने केवल अपने समाज और मुस्लिम समाज को प्राथमिकता दी। अतिपिछड़ों को हमेशा हाशिये पर रखा।”

मुझे मिटाना आसान नहीं

पूजा पाल (Pooja Pal) ने स्पष्ट किया कि उन्हें भाजपा या इसके नेताओं से कोई खतरा नहीं है। “मैंने खतरों से जूझते हुए जीवन जिया है। मेरे साथ मेरी जनता और पाल समाज खड़ा है। मुझे मिटाना सपा के लिए आसान नहीं होगा। समाजवादी पार्टी की नीतियां सामाजिक एकता के लिए घातक हैं।”

Tags: akhilesh yadavAtiq Ahmadraju palup newsv
Previous Post

निक्की हत्याकांड में ससुर भी गिरफ्तार, चारों आरोपी जेल की सलाखों के पीछे

Next Post

बधाई हो! मम्मी बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा संग दी गुड न्यूज

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर धामी सख्त, अस्पतालों-कोचिंग सेंटरों समेत सभी बड़े संस्थानों का होगा ऑडिट

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Next Post
Parineeti Chopra-Raghav Chaddha

बधाई हो! मम्मी बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा संग दी गुड न्यूज

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाभी, खुशी से भावुक हुए लोग

01/09/2021
Muslim League Jammu and Kashmir

जहांगीरपुरी हिंसा: गृहमंत्री के निर्देश, कहा- ऐसी कार्रवाई करें जो मिसाल बने, न हो ऐसी घटनाएं

18/04/2022

देश के इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी, दो दिन भारी बारिश के आसार

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version