• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब ठेके पर हुए विवाद में पत्थर से कूच कर अधेड़ की हत्या

Writer D by Writer D
06/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के गौरही महादेव बाजार में शुक्रवार की रात शराब के ठीके पर मनबढ़ युवकों ने मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक अधेड़ को पत्थर से कूच कर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए।

हत्या की जानकारी होते ही बाजार के व्यापारी दुकानें बंद कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई द्वारा तीन लोगों की नामजद तहरीर के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

मड़ियाहूं थाना कि भुसेहरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव 50 वर्ष पुत्र स्व राज नरायन यादव शुक्रवार की रात गौरही महादेव आए थे। बाजार के देशी शराब की दुकान के बगल स्थित रामदुलार पटेल के चाय पान की दुकान पर बैठकर कुछ लोगों से बातें कर रहे थे। तभी गांव के ही दो मनबढ़ चाय पान की दुकान पर पहुंच किसी बात को लेकर सुरेंद्र यादव से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात मारपीट तक हो गई। दोनों ने सुरेंद्र यादव को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।

जब वह जमीन पर गिर पड़े तो दोनों ने पत्थरों से मारकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना भुसेहरा गांव स्थित सुरेंद्र यादव के परिजनों को लगी तो वहां से उनके बड़े भाई राजेंद्र यादव समेत परिजन बाजार में पहुंचे लहूलुहान पड़े सुरेंद्र को चिकित्सक को दिखाया, चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के सम्बंध में शनिवार सुबह क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि बीती रात शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें ईट पत्थर से मारपीट कर हत्या कर दी गई है। तीन लोग इसमें नामजद है जिसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो लोगों को जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newsJaunpur newsmurderup news
Previous Post

करिश्मा तन्ना बनी वरुण बंगेरा की दुल्हनियां, ब्राइडल लुक में एक्ट्रेस ने ठाया सितम

Next Post

सघन चेकिंग के दौरान गाजीपुर पुलिस ने छह लाख पचास हजार रुपये पकड़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
A family troubled by land dispute attempted suicide

सघन चेकिंग के दौरान गाजीपुर पुलिस ने छह लाख पचास हजार रुपये पकड़ा

यह भी पढ़ें

संजय सिंह

संजय सिंह का योगी पर तंज, कहा- महिला कांस्टेबल सुरक्षित नहीं तो कैसा मिशन शक्ति

19/10/2020
Corona

देश में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा नए मामले

12/06/2022
medicine

135 दवाओं के सैंपल फेल, डायबिटीज और विटामीन डी3 के टैबलेट भी शामिल

25/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version