• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ को न केवल भारत का, बल्कि विश्व का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के संकल्प के साथ कर रहे कार्य: एके शर्मा

Writer D by Writer D
30/08/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) के कर-कमलों से जलकल विभाग, नगर निगम लखनऊ की लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास संपन्न हुआ। इस अवसर पर लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा एवं योगेश शुक्ला भी उपस्थित रहे।

जानकीपुरम विस्तार, सेक्टर-जे में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने स्थानीय नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि पेयजल की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में 29 करोड़ की लागत वाली अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इन सभी प्रयासों से न केवल पेयजल की दिक्कतें दूर होंगी, बल्कि जलनिकासी संबंधी समस्याओं का भी स्थायी समाधान होगा।

शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि बीते वर्षों में विधानसभा परिसर एवं फैजुल्लागंज जैसे क्षेत्र, जो हर वर्षाकाल में जलभराव से प्रभावित रहते थे, इस बार जलभराव जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। यह दर्शाता है कि विकास कार्यों के सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि हम लखनऊ को न केवल भारत का, बल्कि विश्व का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं और इसमें जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

मेयर सुषमा खर्कवाल तथा विधायकगण नीरज बोरा एवं योगेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) के मार्गदर्शन में लखनऊ में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। जहां पहले कभी कूड़े के पहाड़ नजर आते थे, आज वही लखनऊ एक स्वच्छ और क्लीन सिटी के रूप में पहचान बना चुका है।

उन्होंने रिंग रोड, इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोजेक्ट, मेट्रो विस्तार जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रक्षा मंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। मेयर मती सुषमा खर्कवाल ने शहरवासियों से गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग निकालने की अपील करते हुए इंदौर की तर्ज पर लखनऊ को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने का आह्वान किया।

इसके पश्चात मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने मेयर एवं दोनों विधायकों के साथ जानकीपुरम सेक्टर में डायरिया प्रभावित मोहल्ले का निरीक्षण किया। यहां मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने स्थानीय निवासियों एवं चिकित्सकों से बातचीत की। डॉक्टरों ने बताया कि पिछले चार दिनों में डायरिया का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। पानी के सैंपल जो लिए गए थे उसकी रिपोर्ट भी सामान्य आई है। क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्य निरंतर जारी है तथा आवश्यक दवाओं तथा ओ आर एस का वितरण भी किया जा रहा है। स्थानी निवासियों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रयासों के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह, पार्षद राघव राम त्रिपाठी, सौरभ तिवारी, मानसिंह, दीपक लोधी एवं अन्य स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

लखनऊ की मुस्कुराहट तब तक अधूरी थी, जब तक मिसाइल की गूंज दुश्मन के कानों तक नहीं पहुंची- सीएम योगी

Next Post

अमित शाह के विमान में तकनीकी खामी, फिर शिंदे ने किया ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Natural beauty along the banks of the Yamuna in Agra will be enhanced.
आगरा

आगरा में यमुना किनारे निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य, योगी सरकार 3.46 करोड़ से बनाएगी भव्य ‘रिवर फ्रंट पार्क’

06/08/2026
UPSRTC
उत्तर प्रदेश

यूपी में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर UPSRTC ने मांगी निविदाएं

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थापित होंगी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’

06/08/2026
Smart Classrooms
उत्तर प्रदेश

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, हर विकासखंड में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

06/08/2026
Bike ambulances are operating on Kanwar routes.
उत्तर प्रदेश

कांवड़ मार्गों पर दौड़ रहीं बाइक एंबुलेंस, मिनटों में मिल रहा उपचार

06/08/2026
Next Post
Amit Shah

अमित शाह के विमान में तकनीकी खामी, फिर शिंदे ने किया ये काम

यह भी पढ़ें

Sex racket

होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 42 लोग हिरासत में

08/04/2021
arrested

25 हजार का फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

16/12/2020

टेंपो ट्रैवलर पर पहाड़ से गिरी चट्टानें, 9 लोगों की मौत, चार घायल

25/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version