• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाची और पंखुड़ी के बाद स्कूल में प्रवेश को लेकर सीएम से मिलीं नन्ही मायरा

सीएम ने मायरा से पूछा- स्कूल जाओगी, क्या बनोगी- दिया जवाब- डॉक्टर

Writer D by Writer D
01/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: कानपुर की मायरा सोमवार को अपनी मां नेहा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ‘जनता दर्शन’ में पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री (CM Yogi) से बच्चे के एडमिशन की गुहार लगाई। मासूम मायरा को देख मुस्कुराते हुए सीएम ने पहले हालचाल जाना, फिर पूछा कि क्या बनना चाहती हो। इस पर मायरा ने जवाब दिया- डॉक्टर। यह सुन सीएम ने पहले उसे चॉकलेट दी, फिर अधिकारियों को एडमिशन कराने का निर्देश। गौरतलब है कि मुरादाबाद की वाची ने एडमिशन और गोरखपुर की पंखुड़ी ने फीसमाफी को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी। जिसके तत्काल बाद दोनों की समस्याओं का हल हो गया। अब दोनों बच्चियां अपने शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

सीएम (CM Yogi) ने मायरा से पूछा- स्कूल जाओगी, क्या बनोगी- दिया जवाब- डॉक्टर

‘जनता दर्शन’ में आते ही सीएम (CM Yogi) ने मायरा की मां से पूछा कि कहां से आए हैं, कहां एडमिशन कराना है। जिसका उन्होंने उत्तर दिया। इसके बाद मायरा से मुखातिब सीएम ने पूछा कि स्कूल जाओगी, किस क्लास में पढ़ोगी। अभी तक तो स्कूल गई नहीं है। क्या बनेगी- जिस पर उसने तपाक से जवाब दिया-डॉक्टर। बच्ची की मासूमियत पर सीएम मुस्कुरा उठे। सीएम ने अफसरों को एडमिशन के लिए निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के व्यवहार से प्रसन्नचित्त हुआ मायरा का परिवार

कानपुर की नेहा सोमवार को बेटी मायरा को लेकर ‘जनता दर्शन’ में पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह बच्ची के एडमिशन के लिए ‘जनता दर्शन’ में पहुंचीं थीं। उन्होंने कानपुर के एक विद्यालय में एडमिशन का अनुरोध किया। मायरा का परिवार मुख्यमंत्री की सहृदयता का कायल हो गया। मीडिया से बातचीत में मायरा की मां ने कहा कि सीएम (CM Yogi) ने काफी अच्छे तरीके से हमारे परिवार की बात भी सुनीं और एडमिशन का आश्वासन दिया।

सीएम (CM Yogi) से एक मुलाकात में ही पूरे हुए थे वाची और पंखुड़ी के सपने

यह पहली बार नहीं है, जब कोई बच्ची अपने एडमिशन को लेकर मुख्यमंत्री (CM Yogi) से मिली। इसके पहले मुरादाबाद की वाची ने अपने माता-पिता के साथ जून में मुख्यमंत्री से ‘जनता दर्शन’ में मुलाकात की और अपने प्रवेश की गुहार लगाई। बेटी के प्रवेश को लेकर महीनों से परेशान वाची के माता-पिता जब मुख्यमंत्री के पास पहुंचे तो तीन घंटे के अंदर ही आरटीई के तहत वाची का मुरादाबाद के प्रतिष्ठित विद्यालय में प्रवेश हो गया। अब वाची वहां शिक्षारत हैं।

यही नहीं, जुलाई में गोरखपुर के पुर्दिलपुर निवासी पंखुड़ी त्रिपाठी ने भी परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए फीस माफी को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिया था कि उनकी पढ़ाई नहीं रुकेगी। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद विद्यालय ने उनकी फीस माफ कर दी। पंखुड़ी अब गोरखपुर के प्रतिष्ठित स्कूल में फिर से शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

Tags: Chief Minister Yogi AdityanathHappy Uttar Pradeshjanta darshanmayraPankhudi TraipathiVachi
Previous Post

ट्रेन में चेकिंग के दौरान किन्नरों का हंगामा, आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हमला

Next Post

मुख्यमंत्री के दरबार में शिकायत लेकर पहुंचे, मुस्कान लेकर लौटे

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
cm yogi

मुख्यमंत्री के दरबार में शिकायत लेकर पहुंचे, मुस्कान लेकर लौटे

यह भी पढ़ें

CUET PG

CUET UG में 19865 छात्रों के 100 परसेंटाइल, इन विषयों की कटऑफ जाएगी हाई

16/09/2022
Textile

मेगा टेक्सटाइल पार्क को केंद्र ने दी मंजूरी, सीएम योगी ने जताया आभार

17/03/2023
suicide

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version