• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मर भी जाएं तो भी आजाद मैदान से नहीं उठेंगे… नोटिस के बाद मनोज जरांगे का ऐलान

Writer D by Writer D
02/09/2025
in राजनीति, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Manoj Jarange

Manoj Jarange

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को मराठा आरक्षण (Maratha Aarakshan) कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange) और उनके समर्थकों को एक नोटिस जारी कर आजाद मैदान खाली करने को कहा है, लेकिन जरांगे ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर आजाद मैदान खाली नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह मर भी जाएं तो भी आजाद मैदान से नहीं उठेंगे। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस चेतावनी भी दी है।

दरअसल, मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange) मराठों को आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कैटेगरी में शामिल करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं। मराठा आंदोलन के कारण मुंबई बिल्कुल ठप पड़ गई है। ऐसे में हाईकोर्ट ने जरांगे के समर्थकों से मंगलवार दोपहर तक मुंबई की सभी सड़कें खाली करने और सामान्य स्थिति बहाल करने को कहा है। वहीं, मुंबई पुलिस ने इस संबंध में नोटिस भी जारी किया है। जिसको लेकर जारंगे पाटिल ने मंगलवार को कहा, “महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मेरी विनती है कि सोमवार को होने वाले जनाक्रोश को आप बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। अच्छा होगा कि प्रदर्शनकारी शनिवार और सोमवार को मुंबई आएं। मैं मर भी जाऊं तो इस आज़ाद मैदान से नहीं उठूंगा। मैं मर भी जाऊं तो आप चुप रहना।”

मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange) ने आगे कहा, “हमें 100% विश्वास है कि न्याय मिलेगा। हमें आज़ाद मैदान से बेदखल करना सरकार के लिए बहुत महंगा पड़ेगा। पिछले दो सालों से हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारा विरोध कानून के दायरे में चल रहा है। हमें उम्मीद है कि अदालत हमारे विरोध प्रदर्शन के पक्ष में न्याय देगी। जैसे ही अदालत का आदेश आया, हमने गाड़ियाँ हटा लीं। अब मुंबई में कहीं भी ट्रैफ़िक जाम नहीं है। हमें 100% न्याय मिलेगा। हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।”

आज़ाद मैदान में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता ने कहा, “मैं सरकार और फडणवीस से कहता हूँ कि जब तक हमारी सभी माँगें पूरी नहीं हो जातीं, हम मुंबई नहीं छोड़ेंगे। राज्य के सभी मराठा प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले वापस लें, हम पर हमला करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करें और उनके खिलाफ मामला दर्ज करें। देवेंद्र फडणवीस को पुलिस के ज़रिए लड़कों पर लाठीचार्ज करवाने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। वरना हम देवेंद्र फडणवीस को दिखा देंगे कि मराठा क्या होते हैं।”

Tags: Manoj Jarangemaratha aarakshanMumbai News
Previous Post

भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा सातवें दिन भी बंद, भक्तों को होटल खाली करने के आदेश

Next Post

‘नन्ही परी’ को मात्र 27 दिन में मिला इंसाफ, मासूम से रेप के दरीदें को उम्रकैद

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

07/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए : मुख्य सचिव

07/05/2026
Next Post
rape

'नन्ही परी' को मात्र 27 दिन में मिला इंसाफ, मासूम से रेप के दरीदें को उम्रकैद

यह भी पढ़ें

ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय Khwaja Muinuddin Chishti Bhasha University

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद का पत्र कुलाधिपति को भेजा

20/03/2021
Nana Patekar

गदर 2 में हुईं नाना पाटेकर की एंट्री, इस रोल में आएंगे नजर

03/07/2023

योगी सरकार जल्द करेगी सरकारी नौकरियों की घोषणा, मांगा रिक्त पदों का ब्यौरा

11/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version