• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी IAS, लक्सरी गाड़ियां देख पुलिस भी रह दंग

Writer D by Writer D
03/09/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Fake IAS Saurabh Tripathi arrested in Lucknow

Fake IAS Saurabh Tripathi arrested in Lucknow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक फर्जी आईएएस को दबोचा है, जो गाड़ियों के काफिले से रौब-झड़ता था और कई महीनों से लोगों को गुमराह करता था। आरोपी का नाम सौरभ त्रिपाठी (Saurabh Tripathi) बताया जा रहा है। वह गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) का रहने वाला है। उसकी गाड़ियों से फर्जी दस्तावेज, नकली सरकारी पास और वीआईपी प्रोटोकॉल से जुड़े कई सामान बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह कारगिल शहीद पार्क के पास लखनऊ की वजीरगंज पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जब पुलिस ने एक काले रंग की लग्जरी कार को रोका तो उसमें बैठा सौरभ त्रिपाठी (Saurabh Tripathi) खुद को आईएएस बताकर रौब झाड़ने लगा। यही नहीं आरोपी ने पुलिस को सीएम से शिकायत करने की धमकी भी दी। लेकिन, पुलिस ने शक के आधार पर उससे गहराई से पूछताछ की तो उसकी हकीकत सामने आ गयी। सौरभ के पास डिफेंडर, फॉर्च्यूनर और मर्सिडीज जैसी लग्ज़री गाड़ियां हैं। वह ड्राइवर के साथ नीली बत्ती वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करता, जिससे लोग उसे असली अफसर समझें। इसके अलावा, गाड़ियों से फर्जी दस्तावेज, नकली सरकारी पास और वीआईपी प्रोटोकॉल से जुड़े कई सामान बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी सौरभ कई बार सरकारी के कार्यक्रमों और कई विभाग की बैठकों में फर्जी आईएएस बनकर शामिल हो चुका है। एक समाचार चैनल की खबर के अनुसार, फर्जी आईएएस अफसरों पर दबाव डालता और फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश करता था। कई बार अधिकारियों को उस पर शक भी हुआ, लेकिन उसके दिखावे और दबंगई के कारण किसी ने बात आगे नहीं बढ़ाई।

पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी युवक ने कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया था, फिर उसने एक एनजीओ बनाई, जिसके जरिये उसने कई बड़े अधिकारियों और नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद आरोपी ने खुद को धीरे-धीरे आईएएस अधिकारी की तरह पेश करना शुरू कर दिया। उसने सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाते हुए अधिकारियों पर रौब भी जमाना शुरू कर दिया। उसका इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @Saurabh_IAAS नाम से अकाउंट है। इंस्टा बायो में उसने खुद को “IAS, Uttar Pradesh Government” लिखा है।

फर्जी आईएएस सौरभ त्रिपाठी के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सरकारी कार्यक्रमों, बैठकों और यात्राओं की तस्वीरें अपलोड हैं। उसने पटना में हर साल होने वाले दिव्यांग राष्ट्रीय नृत्य समारोह के बारे में भी पोस्ट डाला है, जिससे लोग उसकी हकीकत से अनजान रहें। लखनऊ पुलिस आयुक्त पश्चिमी विभूति श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है।

Tags: crime newsluckow news
Previous Post

विकसित यूपी @2047 अभियान : जनता ऑनलाइन भी दे सकेगी अपने सुझाव

Next Post

दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ का आयोजन – मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
CM Dhami

दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ का आयोजन – मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

CM Yogi

बिहार के नौजवान को मस्त और माफिया को पस्त कर देगी एनडीए सरकार- योगी आदित्यनाथ

08/11/2025
travis head

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड बोले- भारतीय गेंदबाजों का सामान करना आसान नहीं

05/12/2020
Cyclone

शक्तिशाली हुआ चक्रवात मोचा, आज शाम से तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका

09/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version