• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाल किले में सुरक्षा में बड़ी चूक, परिसर से चोरी हुआ करोड़ो का कलश

Writer D by Writer D
06/09/2025
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Red Fort

Red Fort

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली से बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लाल किला परिसर (Red Fort) से चोरी का मामला सामने आया है। लाल किले के पार्क में आयोजित जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान से एक बेशकीमती कलश चोरी हो गया। ये घटना बीते मंगलवार, 2 सितंबर को घटी। जब कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी पहुंचे थे। इसी बीच उनके स्वागत के दौरान कलश मंच से गायब हो गया। पुलिस ने बताया कि कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए कलश लेकर आते थे। उस दिन भी वह कलश लेकर आए थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान भी कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई है। लाल किले (Red Fort) परिसर में जैन समुदाय का यह अनुष्ठान 15 अगस्त से पार्क में चल रहा है और 9 सितंबर तक जारी रहेगा। इसी बीच चोरी की घटना हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

एक करोड़ थी कलश की कीमत

बताया जा रहा है कि चोरी हुआ कलश बहुत कीमती था, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये थी। पूरा कलश सोने और हीरे से जड़ा था, जो 760 ग्राम सोने का बना हुआ था। कलश पर 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े हुए थे। इतने बेश्कीमती कलश की चोरी से हड़कंप मच गया है।

इससे पहले भी लाल किले (Red Fort) में सुरक्षा में चूक हुई है। 2 अगस्त को ही एक मामला सामने आया था, जब लाल किले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बम डिटेक्ट नहीं कर पाए थे।

Tags: delhi news
Previous Post

ट्रंप के ‘अच्छे दोस्त’ वाले बयान पर पीएम मोदी का सुनकर रह जाएंगे हैरान

Next Post

रात में SDM बंगले के सामने बांध दिए 150 आवारा पशु, देख अधिकारी के उड़े होश

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

03/09/2026
Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.
उत्तराखंड

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, मौके पर परखी सड़क-ढलान और ड्रेनेज की स्थिति

02/09/2026
150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
Next Post
150 cattle were tied in front of SDM bungalow

रात में SDM बंगले के सामने बांध दिए 150 आवारा पशु, देख अधिकारी के उड़े होश

यह भी पढ़ें

cm yogi

‘योगी’ के नामांकन में शिरकत करेंगे सीएम योगी, इमरान खान को मात दे पाएंगे बालकनाथ

01/11/2023
arrested

नाबालिग की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, पिस्तौल व कारतूस बरामद

02/04/2021
UP Police SI Exam

वारंटी को गिरफ्तार करने गए दरोगा पर हमला, आरोपित गिरफ्तार

15/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version