• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘योगी’ के नामांकन में शिरकत करेंगे सीएम योगी, इमरान खान को मात दे पाएंगे बालकनाथ

Writer D by Writer D
01/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
cm yogi

cm yogi, baba balaknath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान की सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी हर दांव चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अब बीजेपी के चुनावी अभियान को धार देने के लिए राजस्थान के रण में उतर रहे हैं। सीएम योगी राजस्थान के ‘योगी आदित्यनाथ’ कह लाने वाले बाबा बालकनाथ के नामांकन में शिरकत करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मुस्लिम बहुल मेवात इलाके से राजस्थान के चुनावी कैंपेन की शुरुआत कर रहे हैं, जिसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं?

बाबा बालकनाथ बनाम इमरान खान

बाबा बालकनाथ अलवर से सांसद हैं, लेकिन बीजेपी ने उन्हें तिजारा विधानसभा सीट से विधायकी का चुनाव लड़ा रही है। ऐसे में तिजारा विधानसभा सीट प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में गिनी जा रही है। बालकनाथ के खिलाफ कांग्रेस ने इमरान खान को उतारा है। इमरान पहले बसपा से टिकट पर चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काटा तो वह कांग्रेस में शामिल होकर चुनावी रण में उतर गए। ऐसे में तिजारा सीट पर सभी की निगाहें लगी हुई और सीएम योगी राजस्थान में बीजेपी के चुनाव प्रचार इसी क्षेत्र से कर रहे हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) के जरिए हिंदुत्व का दांव

राजस्थान में बीजेपी खुलकर हिंदुत्व के पिच पर खेल रही है। सूबे में हिंदुत्व के एजेंडे को धार देने का जिम्मा बालकनाथ है। 2019 में बाबा बालकनाथ ने अलवर लोकसभा सीट पर राजा जितेंद्र भंवर सिंह को चुनाव हराकर सांसद बने थे। अलवर का इलाका राजस्थान के मेवात में आता है, जो मुस्लिम बहुल माना जाता है। ऐसे में तिजारा सीट से बाबा बालकनाथ को चुनावी मैदान में उताराना और अब सीएम योगी को उनके नामांकन में भेजने के सियासी मायने साफ है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को हिंदुत्व का पोस्टर बॉय माना जाता है तो बाला बालकनाथ को बीजेपी ने राजस्थान में हिंदुत्व के चेहरे के तौर पर प्रमोट कर रही है। यही वजह है कि सीएम योगी को मुस्लिम बहुल माने जाने वाले राजस्थान के मेवात इलाके में चुनाव प्रचार के लिए उतरकर हिंदुत्व का एजेंडा सेट करने की रणनीति बनाई है।

इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने राजस्थान में आक्रमक तरीके से हिंदुत्व का मुद्दा उठा चुके हैं और कांग्रेस पर तुष्टीकरण के आरोप भी लगाए थे। ऐसे में अब योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बाबा बालक के नामांकन में शिरकत करने के साथ-साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मेवात में इमरान खान की मजबूत पकड़

मेवात का इलाका मुस्लिम बहुल माना जाता है, जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में है। मेवात इलाके में इमरान खान की मजबूत पकड़ मानी जाती है। यही वजह है कि बसपा ने इमरान खान का टिकट काटा तो कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बना दिया। ऐसे में तिजारा सीट पर बालकनाथ और इमरान के बीच कांटे का मुकाबला हो सकता है। हालांकि, कांग्रेस पिछले दो चुनावों से तिजारा सीट पर हार का मूंह देख चुकी है।

कांग्रेस ने अपने पुराने दिग्गज नेता दुर्रू मियां को साइड लाइन किया और उन्हें इस बार चुनावी मैदान में भी नहीं उतारा। 2018 में तिजारा सीट से बसपा के टिकट पर जीतने वाले संदीप कांग्रेस में शामिल हो गए थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर इमरान को उतारा है। इस तरह से कांग्रेस मुस्लिम दांव खेला है तो बीजेपी ने बाबा बालकनाथ पर भरोसा जताया है।

UPPSC ने जारी की सिविल जज की मार्कशीट, ऐसे करें डाउनलोड

2013 में मामन सिंह यादव ने तिजारा सीट से बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार टिकट ना दिए जाने की वजह से वो नाराज हैं। निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर रखा है। मामन सिंह यादव अगर चुनावी मैदान में उतरते हैं तो मुकाबला रोचक हो सकता है?

Tags: baba balaknathcm yogiLucknow NewsRajasthan Assembly Election 2023rajasthan electionrajasthan newsup news
Previous Post

UPPSC ने जारी की सिविल जज की मार्कशीट, ऐसे करें डाउनलोड

Next Post

बायोगैस प्लांट से गैस हुई लीक, एक की मौत; चार की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Hareli Festival
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

12/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा ने HIV नियंत्रण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की: मुख्यमंत्री नायब

12/08/2026
Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
AK Sharma
नई दिल्ली

कचरे को कंचन बनाकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है : ए.के. शर्मा

12/08/2026
Next Post
Biogas plant

बायोगैस प्लांट से गैस हुई लीक, एक की मौत; चार की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में सुनी आमजन की समस्याएं

12/11/2022
shahrukh khan gauri khan

दिल्ली में पत्नी गौरी को ‘भाभी’ कहते हैं शाहरुख खान

02/11/2020
Murder

मां के सामने बेटे की निर्मम हत्या, बिजली के तार से कंस दिया गला

13/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version