• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणाः सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/09/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi inaugurated Seva Pakhwada 2025 from Lucknow

CM Yogi inaugurated Seva Pakhwada 2025 from Lucknow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ से सेवा पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें 25 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें समाज को जोड़ने वाले विविध रचनात्मक कार्य शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पावन जन्मदिन से हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी केवल भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता हैं। आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन कर रही है। जो भारत कभी पिछलग्गू माना जाता था, लेकिन आज अपने आत्मविश्वास से दुनिया को प्रेरित कर रहा है।

11 वर्षों की उपलब्धियां गढ़ रहीं हर क्षेत्र में नए प्रतिमान

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलताएं हासिल की हैं। अर्थव्यवस्था, विरासत, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, नियुक्तियां, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विकास, जल संसाधन जैसे तमाम क्षेत्रों में नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं, दलित और वंचित समाज को प्राथमिकता देने की वजह से हर नागरिक के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। यही वजह है कि बीते 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ पाए हैं।

रामलला से महाकाल लोक तक आस्था और विरासत का सम्मान

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विरासत का सम्मान आज केवल घोषणा नहीं, बल्कि हकीकत है। अयोध्या में 500 वर्षों के बाद रामलला का भव्य मंदिर बना। काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्निर्माण वैश्विक जगत को आकर्षित कर रहा है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का कायाकल्प हुआ है। महाकाल लोक का निर्माण और अन्य धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण नए भारत की पहचान बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों की स्मृतियों से जुड़े अनेक रचनात्मक कार्य किए गए हैं, जो सामाजिक न्याय और सामाजिक उत्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित हुए हैं।

कोविड प्रबंधन में भारत बना वैश्विक मॉडल

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोविड काल के प्रबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया महामारी के सामने असहाय थी, तब भारत ने सबसे बेहतरीन कोविड प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत किया। जहां 100 वर्षों में कोई वैक्सीन भारत तक नहीं पहुंच पाई, वहीं मोदी जी के नेतृत्व में सिर्फ 9 महीनों में कोविड वैक्सीन विकसित की गई। उन्होंने बताया कि न केवल भारतवासियों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराई गई, बल्कि दुनिया के दर्जनों मित्र देशों को भी फ्री में वैक्सीन देकर भारत ने बेहतरीन कूटनीतिक उदाहरण प्रस्तुत किया। इससे भारत संकट के समय सहयोगी के रूप में दुनिया के सामने मिसाल बनकर उभरा।

स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में बड़ा अभियान

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का पहला चरण “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान है। इसके अंतर्गत महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, पोषण संबंधी कार्यक्रम और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। लखनऊ से इसका शुभारंभ करते हुए इसे पूरे प्रदेश में आगे बढ़ाया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा हर जिले में रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। आने वाले दिनों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य शिविर तथा जांच से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इससे जरूरतमंदों को निशुल्क सुविधाओं का लाभ मिलेगा और आमजन को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी प्राप्त होगी।

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश—ये सभी आपस में जुड़े हुए लक्ष्य हैं। इन्हें हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का विजन 2047 हमें मार्गदर्शन देता है। उन्होंने कहा कि इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। 19 और 20 सितंबर को होने वाले ये सम्मेलन हर जनप्रतिनिधि, मंत्री, सांसद और विधायक की सहभागिता से आगे बढ़ेंगे।

युवाओं के लिए नमो मैराथन

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बताया कि 21 सितंबर को व्यापक जनजागरण के लिए “नमो मैराथन” का आयोजन उत्तर प्रदेश के 17 बड़े नगरों में किया जाएगा। इसमें हजारों युवा हिस्सा लेंगे। यह आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट और विकसित भारत अभियान को मजबूती देगा।

अंत्योदय से गांधी-शास्त्री जयंती तक

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 25 सितंबर को अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ स्तर पर पूरी भव्यता से मनाई जाएगी। इसके बाद यह कार्यक्रम निरंतर आगे बढ़ते हुए 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर खादी के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम होंगे और खादी वस्त्र को उपहार में देने की परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” अभियान को भी बल मिलेगा। एमएसएमई और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत प्रदर्शनी और टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

समाज को साथ लेकर सफलता की ओर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सेवा पखवाड़ा से जुड़े सभी संस्थान समाज को साथ लेकर इसे सफलता की ओर अग्रसर करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी प्रत्येक जनपद में लगाई जा रही है। यह प्रदर्शनी उनके संघर्ष और प्रेरणादायी जीवन यात्रा को सामने लाती है और छात्रों सहित समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। मुख्यमंत्री ने अंत में प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि उनका दूरदर्शी आशीर्वाद और मार्गदर्शन पूरे देश को निरंतर प्राप्त होता रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना समेत अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने पीएम के जीवन वृत्त पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के बाल्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के पूरे सफर को दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके हर एक चित्र को पूरे ध्यान से देखा और इसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी हर जनपद में भी लगाई जा रही है, जहां प्रधानमंत्री मोदी जी प्रेरणादायी नेतृत्व और संघर्षमय जीवन यात्रा के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया जा रहा है। विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए, संघर्षों से जूझते हुए प्रधानमंत्री जी ने जिस विराट व्यक्तित्व का निर्माण किया, उसे यह प्रदर्शनी हम सबके सामने प्रस्तुत करती है।

अगले 15 दिनों तक हर व्यक्ति इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकता है और प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन से प्रेरणा प्राप्त कर सकता है। यह प्रदर्शनी उनके बचपन से लेकर अब तक की सफलतम यात्रा की गाथा को सामने रखती है। यह छात्रों और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Tags: health awarenessModi 75th Birthdaynamami gangeNarendra Modi BirthdaySeva Pakhwada 2025Swachh BharatUP Developmentvocal for localYogi Adityanath speech
Previous Post

स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हमारे संस्कार और जीवनशैली का हिस्सा है: मुख्यमंत्री

Next Post

बिहार कांग्रेस ने पोस्ट किया पीएम मोदी की मां का AI वीडियो, पटना HC ने कहा- हटाइए

Writer D

Writer D

Related Posts

revenue disputes
उत्तर प्रदेश

राजस्व निस्तारण में लखनऊ अव्वल, CM योगी की मॉनीटरिंग से आया सुधार

04/11/2025
Major action against codeine syrup and drugs
उत्तर प्रदेश

अवैध कोडीन सिरप और नशीली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई, 16 एफआईआर और 6 गिरफ्तार

04/11/2025
Savin Bansal
राजनीति

स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान : डीएम

04/11/2025
sugarcane
उत्तर प्रदेश

प्रदेश की 21 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य,पेराई सत्र 2025-26 का विधिवत शुभारम्भ

04/11/2025
CM Yogi inspects construction work of Gorakhpur's first six-lane flyover
Main Slider

गोरखपुर में सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण पर सीएम योगी की नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

04/11/2025
Next Post
Patna HC orders removal of AI video of PM Modi's mother

बिहार कांग्रेस ने पोस्ट किया पीएम मोदी की मां का AI वीडियो, पटना HC ने कहा- हटाइए

यह भी पढ़ें

Pfizer corona vaccine

अमेरिका में कोरोना से रिकॉर्ड मौत के बाद, फाइजर की कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी

12/12/2020
nail paint remover

नेल पॉलिश को आसानी से छुड़ाने के लिए अपनाएं ये आसान से घरेलू नुस्खे

17/01/2022
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

28/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version