• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाहन से अगर फेंका कचरा तो कट जाएगा चालान, यूपी के इस शहर की नई पहल

Writer D by Writer D
22/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बरेली
0
Garbage

Garbage

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली की सड़कों पर अब अगर आपने अपनी कार, बाइक या अन्य वाहन से कचरा (Garbage) फेंका तो आपका सीधा चालान कट जाएगा। यह चालान इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से कटेगा और इसकी जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर तस्वीर के साथ भेजी जाएगी। नगर निगम ने यह कदम सिटीज 2.0 योजना के तहत उठाया है।

इसके लिए केंद्र सरकार से 86 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया जा चुका है। नगर निगम का कहना है कि यह व्यवस्था शहर को साफ-सुथरा बनाने और लोगों को सड़क पर गंदगी फैलाने से रोकने के लिए की जा रही है। अभी तक चालान सड़क पर तैनात कर्मचारियों या पुलिस की मौजूदगी में ही होता था, लेकिन अब हाईटेक कैमरों की नजर हर गाड़ी पर रहेगी।

अगर किसी वाहन से कचरा (Garbage) सड़क पर फेंका गया तो कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो जाएगी। इसके बाद वाहन का नंबर ट्रेस करके सीधा चालान कटेगा। यह चालान वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

वाहन मालिक हो जाएं सावधान

नई व्यवस्था में चालान वाहन मालिक के नाम पर ही कटेगा। यानी अगर आपकी गाड़ी से किसी और ने कचरा (Garbage) फेंका तो भी चालान आपके ऊपर ही आएगा। ऐसे में जिन वाहन स्वामियों के पास ड्राइवर हैं या जो लोग अपनी गाड़ी किसी परिचित को देते हैं। उन्हें पहले ही बताना होगा कि सड़क पर कचरा न फेंका जाए। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी के मुताबिक, शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम लगातार नई योजनाओं पर काम कर रहा है। आईसीसीसी से होने वाली कार्रवाई से लोगों की आदत बदलेगी और वह सड़क पर कचरा फेंकने से बचेंगे।

सिटीज 2.0 योजना के तहत नगर निगम ने बरेली शहर के सभी 80 वार्डों को स्वच्छ बनाने का जिम्मा उठाया है। इसके लिए तकनीक और मानव संसाधन दोनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक ओर जहां सड़कों पर सफाई कर्मचारी मेहनत करेंगे। वहीं दूसरी ओर आईसीसीसी से लगातार निगरानी रखी जाएगी। नगर आयुक्त संजीव कुमार के अनुसार, इस व्यवस्था से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी की शिकायतों में कमी आएगी। लोग कचरा फेंकने से पहले दो बार सोचेंगे। क्योंकि चालान सीधे मोबाइल पर तस्वीर के साथ पहुंचेगा।

जल्द होगा लागू ये नियम

नगर निगम इस व्यवस्था का ड्राफ्ट तैयार कर चुका है और जल्द ही इसे अंतिम रूप देकर लागू कर दिया जाएगा। एक बार लागू होते ही कोई भी व्यक्ति चाहे कार चालक हो या बाइक सवार, सड़क पर कचरा फेंकने पर तुरंत कार्रवाई का सामना करेगा। नगर निगम का कहना है कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए केवल सफाई कर्मचारियों पर निर्भर रहना काफी नहीं है। जब तक नागरिक खुद जिम्मेदारी नहीं लेंगे, तब तक स्थायी बदलाव नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि नई तकनीक के जरिए अब लोगों की आदत सुधारने की कोशिश की जा रही है। वहीं बरेली नगर निगम ने साफ संदेश दिया है कि अब सड़क पर कचरा फेंकने की लापरवाही नहीं चलेगी। कार हो या बाइक, अगर वाहन से कचरा फेंका गया तो चालान वाहन मालिक पर ही कटेगा। आईसीसीसी और कैमरों के जरिए हर हरकत पर नजर रहेगी। 80 वार्डों को स्वच्छ बनाने के लिए यह कदम शहर को गंदगी से मुक्त करने में अहम साबित हो सकता है।

Tags: Bareilly newsnagar nigamswchhta abhiyan
Previous Post

नवरात्रि के पहले दिन GST के नए नियम लागू, यहां देखें क्या सस्ता-महंगा

Next Post

हंसना मत.. एनकाउंटर के बाद अपहरण के मामले में आरोपी से बोली यूपी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Suryapratap Shahi
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 24 से शुरू होगा रश्मिरथी पर्व, दिनकर की कृति पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

18/04/2026
PM Modi
Main Slider

विपक्ष ने एक तरह महिलाओं के सपने को कुचल दिया…महिला आरक्षण पर बोले PM मोदी

18/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम संदेश सुना

18/04/2026
black marketing lpg
Main Slider

LPG सिलेंडर कालाबाजारी व अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन का सख्त एक्शन; प्राथमिकी दर्ज

18/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

महिला आरक्षण विधेयक पर संसद में गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण: एके शर्मा

18/04/2026
Next Post
Kidnapping accused arrested after encounter

हंसना मत.. एनकाउंटर के बाद अपहरण के मामले में आरोपी से बोली यूपी पुलिस

यह भी पढ़ें

bird flu in kanpur zoo

कानपुर चिड़ियाघर में मृत मिलें कौवों की मौत का कारण बर्ड फ्लू

13/01/2021
Road Accident

दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

29/01/2023
Infinix launches new Note 10 series in India, this is the price

Infinix ने भारत में नई Note 10 सीरीज लॉन्च की, इतनी है कीमत

07/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version