Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएँ, शेयर किया पं जसराज का भजन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने आज से शुरू हुये नवरात्र के पावन अवसर पर प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज द्वारा रचित एक भक्तिमय भजन साझा किया और इसे इस त्योहार की शुद्ध भक्ति भावना का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गये एक संदेश में नवरात्र के दौरान संगीत और आध्यात्मिक अभिव्यक्ति के बीच गहरे संबंध पर ज़ोर देते हुये कहा “नवरात्र शुद्ध भक्ति का पर्व है। बहुत से लोगों ने इस भक्ति को संगीत के माध्यम से आत्मसात किया है। पंडित जसराज जी द्वारा रचित एक ऐसा ही भावपूर्ण भजन साझा कर रहा हूँ।”

श्री मोदी(PM Modi) ने जनभागीदारी को प्रोत्साहित करते हुये नागरिकों से अपने स्वयं के भजन या व्यक्तिगत पसंदीदा भजन साझा करने का भी आह्वान किया।

उन्होंने (PM Modi) कहा, “यदि आपने कोई भजन गाया है या आपका कोई पसंदीदा भजन है,तो कृपया उसे मेरे साथ साझा करें। मैं आने वाले दिनों में उनमें से कुछ पोस्ट करूँगा।”

Related Articles

Back to top button