• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

OMG! रेलवे इंजीनियर ने कबाड़ी को बेच दिया रेल इंजन, ऐसे हुआ खुलासा

Writer D by Writer D
23/06/2022
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
rail engine

rail engine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर रेलमंडल के डीजल शेड में कार्यरत एक इंजीनियर ने पूर्णिया स्टेशन पर खड़े करोड़ों रुपए के स्टीम इंजन (Rail Engine) को फर्जीवाड़ा कर कबाड़ी को बेच दिया था। इस मामले में इंजीनियर छह महीने से फरार चल रहा था। आरोपी सेक्शन इंजीनियर राजीव रंजन झा को आरपीएफ ने जाल बिछाकर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सेक्शन इंजीनियर ने RPF की पूछताछ में कई राज खोले हैं। हालांकि इस मामले में स्क्रैप कारोबारी पंकज कुमार ढनढनिया अब भी फरार है। रेलवे पुलिस को उसकी भी तलाश है।

आरपीएफ कमांडेंट एसजेए जानी ने बताया कि स्टीम इंजन को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में बनमनकी स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट में केस दर्ज किया गया था। इसमें फरार चल रहे मुख्य आरोपी सेक्शन इंजीनियर को नोएडा से 17 जून को गिरफ्तार किया गया था। खगड़िया कोर्ट में पेशी के बाद उसे तीन दिनों की रिमांड पर लिया गया था। इंजीनियर से की गई पूछताछ में कई सारी बातें सामने आई हैं।

जांच में प्रभाव न पड़े, इसलिए सारी प्रक्रिया को गुप्त रखा गया था। कमांडेंट ने आजतक को बताया कि 23 जून को रिमांड की अवधि पूरी हो गई है। इसलिए इंजीनियर को खगड़िया रेल कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया जाएगा। बता दें कि कांड में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर उनके घरों पर नोटिस चस्पा की कार्रवाई भी की गई थी।

अब तक पांच आरोपी जा चुके हैं जेल

स्टीम इंजन को बेचने के मामले में नामजद आरोपियों में अब तक पांच लोग जेल जा चुके हैं, जिसमें चार लोगों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस कांड के एक आरोपी हेल्पर सुशील यादव ने खगड़िया कोर्ट में पूर्व में ही सरेंडर कर दिया था। जेल जाने वालों में नीरज ढनढनिया और उसका मुंशी राम पदार्थ शर्मा, हाईवा का ड्राइवर शिशुपाल सिंह शामिल है।

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों से मिले सीएम योगी, कहा- समय से सोएं समय से उठे

यह है पूरा मामला

यह मामला बिहार के समस्तीपुर डिवीजन में पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से जुड़ा है। डीजल शेड में कार्यरत सेक्शन इंजीनियर ने फर्जी तरीके से पूरा रेल इंजन ही बेच दिया था। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब ऑन ड्यूटी एक महिला सिपाही संगीता कुमारी ने इसकी जांच शुरू की। उसकी रिपोर्ट के आधार पर अब आरपीएफ के दारोगा एमएम रहमान के बयान पर मंडल के बनमनकी पोस्ट पर 2021 में केस दर्ज किया गया था।

समस्तीपुर लोको डीजल शेड के सेक्शन इंजीनियर राजीव रंजन झा ने डीएमई का फर्जी कार्यालय आदेश दिखाकर रेलवे मंडल के पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास वर्षों से खड़े छोटी लाइन के पुराने स्टीम इंजन को कबाड़ी को बेच डाला था। यह मामला उजागर नहीं हो, इसके लिए डीजल शेड पोस्ट पर कार्यरत एक दारोगा की मिलीभगत से शेड के आवक रजिस्टर पर एक पिकअप वैन स्क्रैप के अंदर प्रवेश करने संबंधी एंट्री भी करवा दी।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया: सीएम योगी

मामला तब सामने आया, जब 14 दिसंबर 2021 को समस्तीपुर डीजल शेड के इंजीनियर राजीव रंजन झा, हेल्पर सुशील यादव के साथ पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास वर्षों से खड़े पुराने स्टीम इंजन को गैस कटर से कटवा रहे थे। जब पूर्णिया आउट पोस्ट प्रभारी एमएम रहमान आर ने रोका तो इंजीनियर ने डीजल शेड के डीएमई का पत्र दिखाते हुए आरपीएफ को लिखित रूप से मेमो दिया था कि इंजन का स्क्रैप वापस डीजल शेड ले जाना है। अगले दिन सिपाही संगीता ने स्क्रैप लोड पिकअप के प्रवेश की एंट्री देखी, लेकिन स्क्रैप उस पर नहीं था।

संगीता ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इस चोरी को लेकर आरपीएफ की पूछताछ के दौरान डीएमई से जानकारी मिली कि इंजन का स्क्रैप लाने के लिए डीजल शेड से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। सिपाही संगीता की सूचना के बाद स्क्रैप के बारे में खोजबीन शुरू हुई। एमएम रहमान ने डीजल शेड से जारी पत्र के बारे में जांच शुरू की तो शेड के डीएमई ने इस तरह का कोई भी पत्र कार्यालय से जारी करने की बात से इनकार कर दिया।

दो दिन तक खोज के बाद भी कहीं स्क्रैप लोड वाहन की जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद मामले में केस दर्ज कराया गया। इस मामले में पूर्णिया कोर्ट स्थित आरपीएफ के दारोगा एमएम रहमान के बयान पर मंडल के बनमनकी पोस्ट पर दिसंबर 2021 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें इंजीनियर राजीव रंजन झा, हेल्पर सुशील यादव समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसमें मामले की गंभीरता को देखते हुए उस वक्त डीआरएम आलोक अग्रवाल के आदेश पर इंजीनियर व हेल्पर के अलावा डीजल शेड पोस्ट पर तैनात दारोगा वीरेंद्र द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

Tags: bihar newsbreaking newslatets newslatets news in hindiNational newsrail enginesamstipur news
Previous Post

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों से मिले सीएम योगी, कहा- समय से सोएं समय से उठे

Next Post

मुम्बई में दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमले के आरोपी दो शूटरों को STF ने दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

24/10/2026
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
Next Post
shooters arrested

मुम्बई में दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमले के आरोपी दो शूटरों को STF ने दबोचा

यह भी पढ़ें

Police Encounter

एसटीएफ की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़, गिरफ्तार

29/04/2022
Urvashi Rautela

ईरानी महिलाओं के समर्थन में उर्वशी रौतेला ने कटवाए बाल

17/10/2022
cm yogi

कल्याण सिंह का प्रेरणादायी जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय: सीएम योगी

05/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version