• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपक हत्याकांड में एसटीएफ़ का एक्शन, एक लाख का इनामी पशु तस्कर एनकाउंटर में ढेर

Writer D by Writer D
27/09/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर, रामपुर
0
Deepak's killer Zubair Qureshi killed in encounterDeepak's killer Zubair Qureshi killed in encounter

Deepak's killer Zubair Qureshi killed in encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर में NEET छात्र दीपक गुप्ता की हत्या में फरार पशु तस्कर व मुख्य आरोपी जुबैर कुरैशी (Zubair Qureshi) को यूपी एसटीएफ ने रामपुर जिले में एनकाउंटर में मार गिराया। पशु तस्कर जुबैर कुरैशी पर एक लाख रुपए का इनाम था। दीपक की हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था। यूपी एसटीएफ और गोरखपुर की पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी थीं। आज रामपुर जिले के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकू चौक से मंडी जाने वाले रास्ते पर यूपी एसटीएफ ने जुबैर उर्फ कालिया को घेर लिया।

अपने आप को घिरता देख जुबैर (Zubair Qureshi) ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग की। जवाब में एसटीएफ ने भी गोलियां चलाईं, जिससे जुबैर घायल हो गए। आनन-फानन में उसे पकड़कर रामुपर जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मुठभेड में रामपुर पुलिस के दारोगा राहुल जादौन और सिपाही संदीप कुमार भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जुबैर कुरैशी (Zubair Qureshi) पर 18 केस दर्ज थे

एक लाख का इनामी जुबैर कुरैशी उर्फ कालिया रामपुर जिले के घेर मर्दान खां, थाना कोतवाली का निवासी था। इसके खिलाफ गोरखपुर के NEET छात्र दीपक गुप्ता की हत्या सहित 18 केस दर्ज थे। इनमें से 14 केस तो सिर्फ रामपुर जिले में दर्ज हैं। अधिकतर केस पशु तस्करी के हैं।

अभी कुछ दिन पहले गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआचाफी गांव में 19 साल के NEET छात्र दीपक गुप्ता की पशु तस्करों ने हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात को उस समय अंजाम दिया था, जब दीपक पशु तस्करों का पीछा अपनी स्कूटी से कर रहा था। दरअसल, दो गाड़ियों में भरकर आए पशु तस्कर भोर में दीपक की दुकान का ताला तोड़ने लगे। दुकान के ऊपर वाले कमरे में दीपक का एक रिश्तेदार सो रहा था। आवाज सुनकर उसने दीपक को इसकी सूचना दे दी।

दीपक आनन-फानन में स्कूटी से पहुंचा। उसके पीछे-पीछे गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। यह देख पशु तस्कर भागने लगे। दीपक स्कूटी से पशु तस्करों की एक गाड़ी का पीछा करने लगा। तभी रास्ते में पशु तस्करों ने दीपक को अपनी गाड़ी में भर लिया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसे सड़क पर फेंक दिया। गांव से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर दीपक का शव मिला।

Tags: deepak murder casegorakhpur murder caseSTF
Previous Post

तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, पांच लोगों की मौके पर मौत

Next Post

धराली आपदा में लापता लोगों का जारी होगा मृत्यु प्रमाण पत्र, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां व रोजगार: सीएम योगी

10/08/2026
CM Yogi performed Rudrabhishek on the second Monday of Sawan.
उत्तर प्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

10/08/2026
Next Post
cloudburst in Dharali

धराली आपदा में लापता लोगों का जारी होगा मृत्यु प्रमाण पत्र, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

यह भी पढ़ें

AB DeVilliers

गेल को पीछे छोड़ डीविलियर्स ने इस खास रिकॉर्ड पर जमाया कब्जा

13/10/2020
Governor Anandiben

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी : आनंदीबेन पटेल

05/01/2021
PM Modi

पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’ तो किसानों ने थाली बजा कर किया विरोध

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version